बचे हुए कच्चे पपीते से 3 लजीज रेसिपीज बनाएं, सभी करेंगे पसंद

अगर आप भी बचे हुए कच्चे पपीते को फेंकने जा रहे हैं तो उसे कुछ लजीज रेसिपीज बनाने बनाने में आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?  
Updated:- 2023-03-02, 13:23 IST
leftover raw papaya recipes in hindi

यह हम सभी जानते हैं पपीता सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है। कई लोगों का यह तो मानना है कि वजन कम करना हो या पेट की कोई भी समस्या को दूर करना हो तो पपीता का सेवन करना एक बेस्ट उपाय हो सकता है। पके पपीते की तरह कच्चे पपीते में एक नहीं बल्कि कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं।

लेकिन कई बार घर में अधिक कच्चा पपीता होने के चलते कई लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं। ऐसे में अगर आप भी यह गलती करते हैं तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए।

इस लेख में हम आपको 3 ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं जिन्हें आप बचे हुए पपीते से बनाकर घरवालों को खाने पर मजबूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

मसालेदार नमकीन बनाएं

leftover raw papaya masaledar namkeen

सामग्री

बचा हुआ पपीता-1/2 भाग, बेसन-2 चम्मच, गरम मसाला-1/2 चम्मच, हल्दी-1 चम्मच, नमक-स्वादानुसार, मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, चाट मसाला-1/2 चम्मच

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले पपीते को साफ करके छोटे-छोटे पीस में काटकर अच्छे से साफ कर लें।
  • इधर के बाउल में बेसन, नमक, हल्दी, चाट मसाला आदि को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब इसमें पपीता और ज़रूरत के हिसाब से पानी को डालकर गाढ़ा मिश्रण तैयार कर लें।(बनाएं अचारी पनीर मसाला)
  • इसके बाद एक कढ़ाही में तेल को डालकर गर्म कर लें। अब पपीते को तेल में डालें और डीप फ्राई कर लें।

इसे भी पढ़ें:जोधपुर के प्रसिद्ध व्यंजनों के बारे में जानकर ही आ जाएगा आपके मुंह में पानी

कच्चे पपीते से पराठे बनाएं

leftover raw papaya paratha

सामग्री

कच्चा पपीता-250 ग्राम, आटा-3 कप, तेल-2 चम्मच, जीरा-1/2 चम्मच, नमक-स्वादानुसार, अदरक-लहसुन पेस्ट-1/2 चम्मच, हरी मिर्च-2 बारीक़ कटी हुई, धनिया पत्ता-1 चम्मच, अजवाइन-1/2 चम्मच

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले पपीते को छीलकर अच्छे से कद्दूकस कर लें।
  • अब कद्दूकस पपीते को पानी में डालकर लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि एक्स्ट्रा पानी छोड़ दें।
  • इधर एक बाउल में आटे को डालें। अब इसमें ज़रूरत के हिसाब से पानी को डालकर अच्छे से गूंथ लें।
  • इसके बाद पपीते को पानी में निकालकर किसी बर्तन में रख लें। अब इसमें लहसुन-अदरक आदि सामग्री को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • इसके बाद एक पैन में तेल को डालकर पपीते के मिश्रण को कुछ देर भून लें।
  • अब आटे में से लेकर लोई बना लें और मिश्रण में से लेकर लोई में भर लें और पराठे के आकार में बेल लें।
  • इसके बाद एक पैन में तेल डालकर गर्म करें और पराठे से दोनों साइड से अच्छे से सेक लें।

इसे भी पढ़ें:खट्टे देसी टमाटर से बनाएं पहाड़ी स्टाइल भांग की चटनी

कच्चे पपीते का हलवा

leftover raw papaya halwa

सामग्री

कच्चा पपीता- 500 ग्राम, दूध- 250 ग्राम, घी- 3 चम्मच, चीनी-2 चम्मच, ड्राई फ्रूट्स-2 चम्मच, नारियल का बुरादा- 1 चम्मच, इलायची पाउडर पाउडर- 1/2 चम्मच

बनाने का तरीका

  • कच्चे पपीते का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले छीलकर अच्छे से कद्दूकस कर लें।
  • अब एक कढ़ाही में घी को डालकर गर्म करें। इसके बाद इसमें कद्दूकस पपीते को डालकर चलाते हुए भुने।
  • जब पपीता अच्छे से भून जाए तो दूध को डालकर गाढ़ा होने से पकाते रहे।(सिर्फ 1 चम्मच अलसी से बनाएं हेल्दी ब्रेकफास्ट)
  • कुछ देर बाद हलवा में चीनी, इलायची पाउडर और नारियल के बुरादे को डालकर अच्छे से पका लें।
  • जब हवाल घी छोड़ने लगे तो ड्राई फ्रूट्स को डालकर गैस को बंद कर दें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।