herzindagi
image

आंतों में चिपका हुआ मल निकलेगा झट से बाहर, रोजाना खाएंगी इस चीज का रायता तो कब्ज की हो जाएगी छुट्टी

अगर आपका पेट खुलकर साफ नहीं होता है, अक्सर कब्ज बनी रहती है और मल कड़ा हो जाता है, तो आपको कच्चे पपीते का रायता खाना चाहिए। इससे न केवल पेट आसानी से साफ होगा, बल्कि डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें भी दूर होंगी।
Editorial
Updated:- 2025-10-18, 11:13 IST

क्या आपका पेट रोज खुलकर साफ नहीं होता है?
क्या सुबह टॉयलट सीट पर बैठने के बाद पॉटी आने में आपको काफी वक्त लगता है?
क्या आपको हर दूसरे दिन कब्ज बनी रहती है?
अगर ऐसा आपके साथ हो रहा है, तो सबसे पहले आप यह समझ लीजिए कि आपके खान-पान और जीववशैली में कुछ कुछ गड़बड़ी है। डाइट में फाइबर और पानी की कमी होना भी कब्ज का एक अहम कारण रहता है। वहीं, जब फिजिकल एक्टिविटी कम होती है और पूरे दिन आप एक ही जगह पर बैठी रहती हैं, तो भी कब्ज आपको परेशान करता है। पेट साफ करने में सही डाइट का अहम रोल है। जिन लोगों को डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें रहती हैं और पेट ठीक से साफ नहीं होता है, उन्हें पपीते का रायता डाइट में शामिल करना चाहिए। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्‍टर हैं।

कब्ज दूर करने के लिए कच्चे पपीते का रायता खाने के फायदे

  • एक्सपर्ट का कहना है कि कच्चे पपीते का रायता डाइजेशन को सुधारने और पेट को साफ करने के लिए, किसी सुपरफूड से कम नहीं है। यह आंतों की सफाई करके, शरीर को हल्का और एक्टिव करता है।
  • जो लोग पेट फूलने या पाचन की गड़बड़ी से परेशान हैं, उन्हें पपीते के रायते का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें पपेन नाम का एंजाइम होता है। यह खाने को जल्दी पचाने और मल को बाहर निकालने में मदद करता है। जब आप कच्चे पपीते का रायता खाती हैं, तो दही में मौजूद प्रोबायोटिक गुण, पपीते के गुणों को और बढ़ाकर गट हेल्थ को सुधारने में मदद करते हैं।

raw papaya raita benefits for digestion

  • कच्चे पपीते में फाइबर अधिक होता है। इससे आंतों में जमी गंदगी बाहर निकलती है। यह रायता बाउल मूवमेंट को बेहतर बनाता है। इससे पेट पूरी तरह साफ होता है।
  • कई लोगों को खाना ठीक से नहीं पचता है और खाना खाने के बाद पेट में भारीपन, जलन और गैस रहती है, तो उन्हें खाने के साथ पपीते का रायता जरूर लेना चाहिए। इससे एसिडिटी भी कम होती है।

यह भी पढ़ें- कब्ज को दूर करने में बेहतर असरदार हैं नानी मां के ये देसी नुस्खे, बिना दवाइयों के सुबह उठते ही भागेंगी वॉशरूम और झट से साफ हो जाएगा पेट

raw papaya for constipation

  • कच्चा पपीता और दही, शरीर को ठंडक देने में मदद करता है। ऐसे में यह पेट की गर्मी को भी शांत करता है। पेट की गर्मी का असर भी हमारे शरीर पर होता है। ऐसे में कच्चे पपीते का रायता फायदेमंद हो सकता है।
  • आप कच्चे पपीते को कद्दूकस करके, उसमें दही, भूना जीरा, हींग, काला नमक और पुदीने की पत्तियां मिलाएं। इसे खाने के साथ खाएं। आपको कुछ हफ्ते में डाइजेशन में अंतर महसूस हो सकता है।

 

यह भी पढ़ें- रोज सुबह इस तरह पानी में मिलाकर पिएं घी, आसानी से साफ होगा पेट

 

कब्ज को दूर करने में यह रायता मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।