जोधपुर....राजस्थान के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है और दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यह तो हम सभी तो पता ही होगा कि जोधपुर ऐतिहासिक रूप से मारवाड़ साम्राज्य की राजधानी थी। जोधपुर ना सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है बल्कि स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी प्रसिद्ध है। जोधपुर के फूड्स सिर्फ राजस्थानी लोगों के लिए ही नहीं बल्कि भारतीय लोगों के भी पसंदीदा हैं।
वैसे इस राज्य को 'ब्लू सिटी' के नाम से भी जाना जाता है, जहां का अपना स्वर्णिम इतिहास और स्थापत्य कला है। जिसे सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी जाना जाता है। मगर कुछ पकवान ऐसे हैं जिनके नाम ही काफी यूनिक है और बहुत कम लोगों को मालूम हैं। तो चलिए जानते हैं जोधपुर के कुछ प्रमुख व्यंजनों के बारे में.....।
गुलाब जामुन की सब्जी
गुलाब जामुन किसे पसंद नहीं हैं भला...चाशनी में डूबे गर्मागर्म गुलाब जामुन अगर मिल जाए, तो दिन ही बन जाता है। मगर आपसे कहा जाए की नमकीन गुलाब जामुन और वो भी सब्जी...तो आपका रिएक्शन कैसा होगा। आप इसे चखना चाहेंगे...शायद नहीं, लेकिन आपको बता दें कि गुलाब जामुन की सब्जी बड़े ही चाव से खाई जाती है और जोधपुर में काफी फेमस है। इसे गुलाब जामुन और ग्रेवी की मदद से बनाया जाता है।
इसे ज़रूर पढ़ें- वो मिठाइयां जो हैं राजस्थान की शान, स्वाद ऐसा बना देंगी दीवाना
मखनिया लस्सी
जोधपुर की स्ट्रीट फूड लिस्ट में सबसे ऊपर मखनिया लस्सी आती है, जिसे आप ट्राई कर सकते हैं। यह इस शहर के कई स्वादिष्ट व्यंजनों में से एक है। इसे कई चीजों जैसे केसर, इलायची, गुलाब जल, छाछ आदि के साथ तैयार किया जाता है। इस लस्सी के ऊपर से आइस- क्रीम, बर्फ के साथ ठंडा-ठंडा सर्व किया जाता है। आप जब भी जोधपुर घूमने का प्लान बनाएं, तो यहां की फेमस मखनिया लस्सी को जरूर ट्राई करें।
कैर सांगरी की सब्जी
जोधपुर का पारंपरिक खाना दाल, बाटी, चूरमा के नाम तो आपने सुने होंगे...लेकिन कैर सांगरी सब्जी का नाम सुना है। अगर नहीं, तो आपको बता दें कि कैर सांगरी राजस्थान का फेमस व्यंजन है, जिसे मलासे और तेल डालकर बनाया जाता है। बता दें कि कैर छोटे-छोटे गोल-गोल होते हैं।
यह 2-4 इंच लम्बे और पतले होते हैं, जो पेड़ सिर्फ राजस्थान में ही पाया जाता है। अगर आप भी खाने के शौकीन हैं, तो यकीनन कैर की सब्जी को जरूर ट्राई करना चाहिए।
इसे ज़रूर पढ़ें- राजस्थानी स्नैक्स जो आपको जरूर ट्राई करने चाहिए
दही चाट
जोधपुर की स्पेशल वेज डिशेज में सबसे ऊपर दही चाट भी आता है। अगर आपका कुछ चटपटा और लाइट खाने का मूड है, तो आप दही से बना चाट ट्राई कर सकती हैं। इसे आटा, उबले हुए मटर और आलू से बनाया जाता है। साथ ही, इसमें दही, चाट मसाला, चटनी, कटा हुआ प्याज और धनिया अन्य चीजों का भी फ्लेवर दिया जाता है।
जोधपुर की इस फेमस चाट को आप घर पर भी आसानी से बना सकती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दही चाट दिल्ली में भी काफी प्रसिद्ध है।
जोधपुर जाना तो एक बहाना है, इन व्यंजनों का लुत्फ घर पर तैयार करके भी उठाया जा सकता है। हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आएगा। आपको लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही, ऐसी अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)