सिर्फ 1 चम्मच अलसी से बनाएं हेल्दी ब्रेकफास्ट

अलसी, जिसे सन के बीज के रूप में भी जाना जाता है। यह एक छोटा और रेशेदार बीज होता है, जिसका सेवन करना हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है। ये छोटे बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक हैं। इसलिए हम सभी को अलसी के बीज का सेवन जरूर करना चाहिए।
बता दें कि अलसी के बीज यकीनन हमारी सबसे आम स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करने में मदद कर सकते हैं, जिनमें पाचन संबंधी समस्याएं, मोटापा आदि शामिल हैं। इन पौष्टिक बीजों के कई लाभों का आनंद लेने और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर रखने के लिए आप कई तरह के व्यंजन भी बनाकर खा सकते हैं, कैसे? आइए जानते हैं।
सलाद करें तैयार
सुबह ताजे, रसीले फलों का एक कटोरा खाने जैसा कुछ नहीं है। यह स्वादिष्ट और पेट भरने वाला सलाद आपके दिन की शानदार शुरुआत करने के लिए शानदार है, जिसे आप नीचे बताए गए टिप्स को फॉलो करेंगे।
सामग्री
- 2- गाजर
- 1 चम्मच- शहद
- 1 चम्मच- जैतून का तेल
- आधा चम्मच- काली मिर्च
- स्वादानुसार- नमक
- 1 चम्मच- अलसी के बीज
बनाने का तरीका
- सलाद बनाने के लिए सबसे पहले गाजर को छीलकर अच्छी तरह से धो लें और ठंडे पानी में 10 मिनट के लिए रख दें।
- 10 मिनट बाद गाजर को छानकर पानी से निकाल लें और सूखने के लिए छोड़ दें। जब गाजर सूख जाए तो नीचे प्लेट रखकर गाजर को कद्दूकस कर लें।
- फिर गाजर को एक दूसरे बाउल में निकाल लें और ऊपर से 1 चम्मच जैतून का तेल, काली मिर्च पाउडर, नमक, शहद डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- तमाम चीजों को मिलाने के बाद आप इसमें बारीक कटे हुए खजूर, 1 चम्मच अलसी के बीज डाल दें और अच्छी तरह से मिला लें।
- खजूर डालने के बाद इसे थोड़ी देर के लिए रख दें और खाने के साथ थाली में सर्व करें। आप चाहें तो गाजर और खजूर के सलाद को 10 मिनट के लिए बेक कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-कुछ लजीज डिश की तलाश में है तो इन रेसिपीज को आप भी ट्राई करें
अलसी के पराठे
अगर आप अपनी सुबह की शुरुआत कुछ हेल्दी खाकर करते हैं, तो पराठे आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। आप अलसी के पराठे बनाकर खा सकती हैं, लेकिन इसके लिए आपको बस 1 चम्मच अलसी के पेस्ट का इस्तेमाल करना होगा, कैसे? आइए जानते हैं।
सामग्री
- 1/2 कप- साबुत गेहूं का आटा या आटा
- 1/2 छोटा चम्मच- जीरा
- स्वादानुसार- नमक
- 1 बड़ा चम्मच- अलसी के बीज
- 1/2 कप- ओट्स
- आवश्यकतानुसार- घी
- आवश्यकतानुसार- पानी
बनाने का तरीका
- बेसन और मेथी का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें फिर इसमें बेसन और आता डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
- अब इसमें सभी सामान डालें जैसे अलसी, प्याज, मेथी, नमक, हल्दी, अदरक आदि डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- अब इसमें जरूरत के हिसाब से पानी डालें और आटा गूंथ लें। फिर इसमें थोड़ा तेल डालें और मिलाकर साइड में रख दें।
- अब तवा गर्म करें और इधर आटे को बेल लें और पराठो को दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेंक लें।
- फिर इसे आप गर्मागर्म हरी चटनीके साथ सर्व कर सकती हैं।
बनाएं आमलेट
आप अलसी के बीज डालकर आमलेट तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं होगी। बस जब आप तड़का लगाएं तो अलसी के डाल दें और बनाने के लिए नीचे दी गई रेसिपी को फॉलो करें।
सामग्री
- 10- करी पत्ता
- 3 बड़े चम्मच- जैतून का तेल
- 1 छोटा चम्मच- राई दाना
- 6- सूखी लाल मिर्च
- 2 से 3- अंडे
- 1 चम्मच- अलसी के बीज
इसे ज़रूर पढ़ें-नाश्ता बनाने में होती है देर तो ट्राई करें ये आसान रेसिपीज आइडियाज
बनाने का तरीका
- दाल में करी पत्ते का तड़का लगाने के लिए सबसे आप एक पैन में जैतून का तेल गर्म करें।
- फिर इसमें राई के दाने डालें और सूखी लाल मिर्च, करी पत्ता, अलसी भी डाल दें।
- बस इसे थोड़ी देर पकने दें बस आपका तड़का तैयार है।
- अब आप इसमें अंडे को फेंट कर डाल सकती हैं।
- यकीनन यह तड़का आपके आमलेट को डिफरेंट फ्लेवर देगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।