Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:43 AM IST

खट्टे देसी टमाटर से बनाएं पहाड़ी स्टाइल भांग की चटनी

क्या आपने कभी टमाटर की भांग की चटनी बनाई है? अगर नहीं तो एक बार जरूर ट्राई करके देखें यकीनन सबको बहुत पसंद आएगी।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-02-03, 11:30 IST
bhang chutney recipe in hindi

चटनी का स्वाद इतना अद्भुत होता है कि जिसे ज्यादातर व्यंजनों के साथ सर्व किया जाता है। अब चटनी चाहे पुदीने की हो या फिर हरे धनिया की...वो बोरिंग खाने का स्वाद भी बढ़ा देती है। मगर आज हम आपको बताएंगे खट्टे टमाटर से भांग को चटनी कैसे बनाई जाती है।

जी हां, वैसे तो टमाटर का इस्तेमाल सब्जियों में तड़का देने के लिए किया जाता है, लेकिन इस बार भांग की चटनी बनाएं और पराठे के साथ सर्व करें। इस चटनी को आप सिर्फ 10 मिनट में बना सकते हैं, कैसे? आइए जानते हैं।

भांग की चटनी Recipe Card

भांग की चटनी को टमाटर का तड़का लगाकर बनाया जा सकता है।

Vegetarian Recipe
Total Time: 15 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 10 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Others
Calories: 125
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • 50 ग्राम-भांग
  • स्वादानुसार-नमक
  • 2- टमाटर
  • आवश्यकतानुसार-पानी
  • 2- लाल सूखी मिर्च

Step

  1. Step 1:

    चटनी बनाने के लिए सबसे पहले भांग को एक पैन में डालें।

  2. Step 2:

    अब बीज को तब तक भूनें जब तक कि यह भूरे रंग के न हो जाए।

  3. Step 3:

    फिर गैस को बंद कर लें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें।

  4. Step 4:

    चटनी के ऑथेंटिक स्वाद के लिए आपको इसे सिल बट्टे की मदद से पीसना होगा।

  5. Step 5:

    सिल पर थोड़े से भांग के बीज डाल लें। फिर थोड़ा सा पानी डालें।

  6. Step 6:

    ऐसा करके सारे भांग के बीज, लाल सूखी मिर्च और टमाटर को पीस लें।

  7. Step 7:

    लीजिए तैयार है टमाटर भांग की चटनी।

बनाने का तरीका

bhang ki chutney recipe in hindi

  • चटनी बनाने के लिए सबसे पहले भांग को एक पैन में डालें।
  • अब बीज को तब तक भूनें जब तक कि यह भूरे रंग के न हो जाए।
  • फिर गैस को बंद कर लें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें।

इसे ज़रूर पढ़ें-10 मिनट में बनाएं नारियल की ये डिफरेंट स्टाइल चटनी

  • चटनी के ऑथेंटिक स्वाद के लिए आपको इसे सिल बट्टे की मदद से पीसना होगा।
  • सिल पर थोड़े से भांग के बीज डाल लें। फिर थोड़ा सा पानी डालें।
  • ऐसा करके सारे भांग के बीज, लाल सूखी मिर्च और टमाटर को पीस लें।
  • अब इसे एक बर्तन में डाल दें।
  • लीजिए तैयार है आपकी भांग की चटनी।

इसे ज़रूर पढ़ें- घर पर झटपट तैयार करें सौंठ की चटनी, जानें तरीका

  • आप इस चटनी को सब्जी से लेकर दाल-चावल तक के साथ चटकारे लेकर खा सकती हैं।

Image Credit- (@Freepik & Preeti Mahajan)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।