स्नैक्स में तैयार करें बेसन के कुरकुरे काबुली चने, नोट करें रेसिपी

लोग चाय के साथ कुछ ना कुछ खाना पसंद करते हैं, खासतौर पर पकौड़े, लेकिन पकौड़े बनाना आसान नहीं होता है। इसलिए महिलाएं कुछ ऐसी रेसिपी की तलाश करती हैं, जिसे बनाने में सिर्फ बनाना आसान हो बल्कि चाय के साथ अच्छी भी लगे। ऐसे में आप काबुली चने की नमकीन बना सकती हैं।
बता दें कि काबुली चने का अपना अलग स्वाद होता है और जब इसके स्नैक्स बनाए जाते हैं, तो इसका स्वाद बेहद लाजवाब हो जाता है। अगर आप भी काबुली चने में एक अलग स्वाद जोड़ना चाहती हैं तो काबुली चने में बेसन मिलाकर इसे तैयार कर सकती हैं।
बेसन के कुरकुरे काबुली चने Recipe Card
इस तरह घर पर बनाएं बेसन के कुरकुरे काबुली चने।
Ingredients
- काबुली चने- 300 ग्राम (भीगे हुए)
- तेल- 400 ग्राम
- नमक- स्वादानुसार
- बेसन- 4 चम्मच
- चाट मसाला- 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1 चम्मच लाल मिर्च
- हींग- चुटकी भर
Step
- Step 1:
काबुली चने के कुरकुरे बनाने के लिए चने को रातभर के लिए भिगोने के लिए रख दें।
- Step 2:
फिर सुबह चने का सारा पानी निकाल दें और उबालने के लिए रख दें।
- Step 3:
जब 2-3 सीटी आ जाएं तो गैस बंद कर दें और कुकर से काबुली चने निकाल लें।
- Step 4:
दूसरी तरफ एक कढ़ाही में तेल गर्म करने के लिए रख दें और अच्छी तरह से मिला लें।
- Step 5:
फिर इसमें दो चम्मच पानी डालें और इसे चम्मच की सहायता से मिला लें ताकि मसाला अच्छी तरह से मिल जाए।
- Step 6:
जब तेल गर्म होने लगे तो आप इसमें काबुली चने को कढ़ाही में डालकर 10 मिनट तक भून लें।
- Step 7:
अब इसे एक प्लेट में निकाल लें और ऊपर से चाट मसाला डालें और गरमा-गरम सर्व करें।
आइए आज आपको रेसिपी ऑफ द डे में बताते हैं काबूली चने के क्रिस्पी कुरकुरे बनाने की रेसिपी जिसे आप मिनटों में तैयार करके इसका स्वाद ले सकती हैं।
बनाने का तरीका

- काबुली चने के कुरकुरे बनाने के लिए चने को रातभर के लिए भिगोने के लिए रख दें। फिर सुबह चने का सारा पानी निकाल दें और कुकर में लगभग 2 गिलास पानी डालकर चने उबालने के लिए रख दें।
- जब 2-3 सीटी आ जाएं तो गैस बंद कर दें और कुकर से काबुली चने सारा पानी निकालकर चने को सूखने के लिए रख दें। (चने की चाट रेसिपी)
इसे ज़रूर पढ़ें- घर पर बनाएं भुने चने के टेेस्टी लड्डू, जानें इसकी रेसिपी
- दूसरी तरफ एक कढ़ाही में तेल गर्म करने के लिए रख दें और एक बाउल में सूखे हुए चने, बेसन, नमक, लाल मिर्च और हींग डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- फिर इसमें दो चम्मच पानी डालें और इसे चम्मच की सहायता से मिला लें ताकि मसाला अच्छी तरह से मिल जाए। (चटपटा आलू काबली चाट)
- जब तेल गर्म होने लगे तो आप इसमें काबुली चने को कढ़ाही में डालकर 10 मिनट तक भून लें और ब्राउन होने तक पकने दें।
इसे ज़रूर पढ़ें- सिर्फ 15 मिनट में तैयार करें स्वादिष्ट सिंधी छोला चाप, जानें रेसिपी
- चने क्रंची होने के बाद इसे एक प्लेट में निकाल लें और ठंडा होने के लिए रख दें। फिर इसके ऊपर से चाट मसाला डालें और गरमा-गरम सर्व करें।
Image Credit- (@Freepik and Shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।