Winter Amla Rasam Recipe: स्वाद में लाजवाब है गरमा-गरम आंवला रसम, सर्दियों में जरूर करें ट्राई; नोट करें आसान रेसिपी

सर्दियां शुरू होते ही घरों में कई तरह के पकवान बनाए जाने लगते हैं। इस मौसम में बाजारों में कई सारी हरी सब्जियां मिलने लगती हैं, जो न केवल खाने में स्वादिष्ट लगती हैं बल्कि सेहत को भी कई सारे फायदे पहुंचाती है। उन्हीं में आंवला भी एक है। ये विटामिन सी से भरपूर होता है। आमतौर पर लोग आंवले का मुरब्बा, चटनी या जूस पीना पसंद करते हैं, लेकिन अगर आप कुछ अलग और टेस्टी ट्राई करना चाहती हैं तो एक बार आंवला रसम जरूर ट्राई करिएगा।
Amla Rasam Recipe Recipe Card
घर पर बहुत ही आसान रेसिपी से आप आंवला रसम बना सकती हैं। ये सर्दियों में सेहत को फायदा पहुंचाता है।
Ingredients
- आंवला 4 से 5
- पानी 3 से 4 कप
- इमली का गूदा 1 छोटा चम्मच
- टमाटर 1 बारीक कटा हुआ
- काली मिर्च पाउडर आधा चम्मच
- जीरा पाउडर आधा चम्मच
- हल्दी एक चुटकी
- हींग एक चुटकी
- नमक स्वादानुसार
- तेल या घी एक चम्मच
- राई आधा चम्मच
- करी पत्ता
- सूखी लाल मिर्च
- हरा धनिया
Step
- Step 1:
आंवले को धोकर ग्रेट कर लें और अलग रखें।
- Step 2:
अब एक बर्तन में पानी डालें और उसमें आंवला डालकर उबाल आने दें।
- Step 3:
इसके बाद इसमें इमली का गूदा और कटा टमाटर डालें।
- Step 4:
अब हल्दी, नमक, काली मिर्च और जीरा पाउडर डालकर 10 मिनट के लिए पकाएं।
- Step 5:
इसके बाद एक पैन में तेल या घी गरम करें, राई डालें और चटकने दें।
- Step 6:
करी पत्ता, सूखी लाल मिर्च और हींग डालकर तड़का तैयार करें।
- Step 7:
तड़का रसम में डालें और गैस बंद कर दें।
- Step 8:
ऊपर से हरा धनिया डालें और गरमा-गरम आंवला रसम सर्व करें।
आंवला रसम स्वाद में हल्की खट्टी और स्पाइसी होती है। इसे पीने में भी बड़ा मजा आता है। सर्दियों में इसे पीने से गला साफ रहता है और शरीर हल्का महसूस करता है। इसे बनाना भी बहुत आसान है। आज हम आपको इसकी आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं-
-1766117943153.jpg)
आंवला रसम बनाने के लिए सामग्री
- आंवला चार से पांच (कद्दूकस किया हुआ)
- पानी तीन से चार कप
- इमली का गूदा एक छोटा चम्मच
- टमाटर एक बारीक कटा हुआ
- काली मिर्च पाउडर आधा चम्मच
- जीरा पाउडर आधा चम्मच
- हल्दी एक चुटकी
- हींग एक चुटकी
- नमक स्वादानुसार
ये भी पढ़ें: पोहे से एक नहीं, बना सकती हैं ये 4 तरह की डिशेज; सर्दियों में ब्रेकफास्ट के लिए हैं बेस्ट ऑप्शन
तड़के के लिए
- तेल या घी एक चम्मच
- राई आधा चम्मच
- करी पत्ता
- सूखी लाल मिर्च
- हरा धनिया गार्निशिंग के लिए
कैसे बनाएं आंवला रसम?
- सबसे पहले आंवले को अच्छे से धोकर कद्दूकस कर लें।
- अब एक बर्तन में पानी डालें और उसमें कद्दूकस किया हुआ आंवला डालकर उबाल आने दें।
- इसके बाद इसमें इमली का गूदा और बारीक कटा हुआ टमाटर डाल दें।
- अब इसमें हल्दी, नमक, काली मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर डालें।
- इन सभी को अच्छे से मिलाएं और 10 मिनट तक लो फ्लेम पर पकने दें।
- अब जब रसम से हल्की खुशबू आने लगे, तब गैस काे धीमा कर दें।
- अब एक छोटे पैन में तेल या घी गर्म करें।
- इसमें राई, करी पत्ता, सूखी लाल मिर्च और हींग डालकर तड़का तैयार करें।
- तड़का तैयार होते ही इसे रसम में डाल दें।
- ऊपर से हरा धनिया डालें और गैस बंद कर दें।
- आपका गरमा-गरम आंवला रसम तैयार है।
इसे भी पढ़ें: Malai Egg Curry Recipe: इस सर्दी घर में बनाएं मलाई अंडा करी, ढाबा जैसा मिलेगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
आप घर पर आप आसानी से आंवला रसम बना सकती हैं। इसका स्वाद हल्का, खट्टा-तीखा और सर्दियों के लिए बिल्कुल परफेक्ट होता है। साथ ही अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।