स्नैक्स में तैयार करें चटपटा आलू काबली चाट, नोट करें रेसिपी

आलू की सब्जी तो आपने खाई ही होगी, क्यों न इस बार कुछ नया ट्राई करके देखें। वैसे भी आलू के साथ अब कई सारे प्रयोग होने लगे हैं। अब तो बाजारों में आलू के चिप्स, भंवा समोसा, आलू चाट आदि चीजें भी मिलने लगी हैं और कमाल की बात तो आलू से बनी सभी चीजों को लोग बड़े चाव से खाते भी हैं।
अभी कुछ सालों से लोग स्नैक्स में ज्यादा स्पाइसी चीजें खाना पसंद करने लगे हैं। मौसम कोई भी हो, लेकिन स्नैक्स में नमकीन या फिर चाट-पकौड़ी हमेशा शामिल रहती है तो क्यों न इस बार घर पर आलू का चटपटा काबली चाट बनाया जाए। बता दें कि काबली चाट को बनाना बहुत आसान है बस आपको इस लेख में बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
आलू काबली चाट Recipe Card
आप इन आसान स्टेप्स से आलू काबली चाट बना सकती हैं।
Ingredients
- 2-3 मीडियम- आलू (उबले हुए)
- 100 ग्राम- धनिया पत्ती
- आधा इंच-अदरक
- 2-3 हरी मिर्च (कटी हुई)
- छोटा- प्याज (कटा हुआ)
- 1- टमाटर (कटा हुआ)
- 1/2 छोटा चम्मच- सफेद नमक
- 2 चम्मच- नींबू का रस
- 1 चम्मच- घी
- आलू फ्राई करने के लिए)
- 1/2 छोटा चम्मच- जीरा
- 1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला
- आधा कप- सेव
- 2 चम्मच-अनार के दाने
Step
- Step 1:
आलू को उबाल लें और इसे मोटे टुकड़ों में काटकर फ्रिज में रख दें।
- Step 2:
अब इसके बाद काबली मसाला बनाने के लिए सारी सामग्री को ग्राइंड करके अलग रख दें।
- Step 3:
अब आलू को पैन फ्राई करें। इसके लिए हल्की आंच पर घी को गर्म करें और उसमें जीरा, आलू डालकर फ्राई करें।
- Step 4:
अब आलू को प्लेट में डालें इसमें काबली मसाला डालकर मिला लें।
- Step 5:
इसके बाद इसमें सेव और अनार दाना डालकर सर्व करें।
बनाने का तरीका
- सबसे पहले 2-3 मीडियम साइज के आलू को छीलकर मोटे-मोटे टुकड़ों में काट लें। फिर उन्हें 5 मिनट तक उबाल लें और फ्रिज में ठंडा करने के लिए रख दें।
- इसके बाद काबली चाट का मसाला तैयार करना है। इसके लिए आपको धनिया के पत्ते, आधा इंच छोटा अदरक का टुकड़ा, 2-3 हरी मिर्च, आधा छोटा कटा हुआ प्याज, 1 छोटा टमाटर, 1/2 छोटा चम्मच नमक, 2 बड़ा चम्मच नींबू का रस को एक बाउल में डालें। (किचन किंग मसाला रेसिपी)
इसे ज़रूर पढ़ें- 10 मिनट में बनाएं 'पुदीना आलू चाट', जानें रेसिपी
- अब एक ग्राइंडर जार में सभी सामग्री और 1 कप पानी डालें। फिर इसे दरदरा पीस लें।
- अब बस आपको आलू की चाट तैयार करनी है। इसके लिए आलू को हल्की आंच पर फ्राई करना होगा।
- इसके लिए आपको एक पैन में 1 बड़ा चम्मच घी गरम करें। घी गर्म होने के बाद इसमें तुरंत जीरा डालकर उसे तड़कने दें।
- अब आलू को लगभग 2-3 मिनट फ्राई कर लें। फिर फ्राइड आलू को एक प्लेट में निकालें और उसमें चाट मसाला छिड़कें।
इसे ज़रूर पढ़ें- इन 3 लाजवाब आलू करी रेसिपीज को आप भी करें ट्राई
- इसके बाद उसमें काबली का मसाला डालकर अच्छी तरह से मिला लें। बारीक कटा प्याज और धनिया डालें।
- बस आपका आलू का काबली चाट तैयार है। अब ऊपर से थोड़ी सेव और अनार दाना डालकर सर्व करें।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।