30 मिनट में घर पर बनाएं रेस्टोरेंट वाली शाही भिंडी

इस मौसम में भिंडी हर ठेले और दुकान पर मिलती है। भिंडी खाने के बहुत सारे फायदे भी हैं और लोगों को भिंडी खाना बहुत पसंद भी होता है। लेकिन भिंडी की लोग हमेशा भुझिया ही बनाते हैं या फिर भरेवा भिंडी ही बनाते हैं। जबकि रेस्टोरेंट्स में सर्व किए जाने वाले शाही भिंडी भी आप आसानी से घर पर बना सकती हैं। दरअसल शाही नाम सुनते ही लोगों को लगता है कि इसे बनाना बहुत मुश्किल होगा। लेकिन शाही भिंडी के साथ ऐसा नहीं है। शादी भिंडी को घर पर आसानी से बनाया जा सकता है।
शाही भिंडी में ग्रेवी वाला शाही स्वाद भी खाने में बहुत लजीज होता है। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं शाही भिंडी की रेसिपी।
ऑब्जेक्टिव्स
- रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
- कितने लोगों के लिए : 1 - 2
- समय : 15 से 30 मिनट
- मील टाइप : वेज, लंच, डिनर
जरूरी चीजें
- 500 ग्राम भिंडी
- 1 हरी मिर्च
- 3 प्याज, बारीक कटे हुए
- 2 टमाटर, बारीक कटे हुए
- 6-7 कली लहसुन (Read More: Sprouted garlic फेंकने से पहले जान लें इसके फायदे)
- 1 टुकड़ा अदरक
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/4 चम्मच हींग
- 1 चम्मच जीरा
- 2 चम्मच दही
- 2 चम्मच तेल
- नमक स्वादानुसार
इस तरह बनाएं
- शाही भिंडी बनाने के लिए सबसे पहले भिंडी को अच्छी तरह धोकर सुखा लें और फिर इन्हें लंबे-लंबे टुकड़ों में काटें।
- अब एक लोहे की कड़ाही को गैस पर रखकर गर्म करें। अब उसमें थोड़ा सा तेल डालकर भिंडी का फ्राई करें।
- बचे हुए तेल में ही कटा प्याज डालकर फ्राई कर लें और प्याज ठंडा हो जाए तो इसे मिक्सी में डालकर टमाटर, अदरक और लहसुन डालकर पीस लें।
- अब उस कड़ाही में फिर से तेल गरम करें और उसमें हींग-जीरा डालकर फ्राई करें।
- जब जीरा सुनहरे रंग का हो जाए तो उसमें कटी हुई हरी मिर्च और पिसा मसाला डालकर अच्छी तरह भून लें।
- मसाला जब तेल छोड़ने लगे तो उसमें हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर उालकर चलाएं।
- जब मसाला लाल हो जाए तो उसमें दही, फ्राई की हुई भिंडी, नमक और ग्रेवी के लिए थोड़ा सा पानी डालकर मिक्स करें।
- अब धीमी आंच पर इसे 5 मिनट के लिए पकाएं और फिर गैस बंद कर दें।
आपकी शाही भिंडी तैयार है। इसे एक बाउल में निकालें और सर्व कर खाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।