रंगोली डिजाइन इस समय लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। दिवाली पर लगभग हर घर में रंगोली बनाई जाती है। रंगोली बनाने की परंपरा हमारे देश में बहुत पुरानी है। कुछ लोग मोर वाली रंगोली पसंद करते हैं, तो कुछ फूलों से रंगोली बनाते हैं। वहीं, ऐसे भी लोग हैं जो हर बार कुछ नया और यूनिक ट्राय करना चाहते हैं। पहले लोग रंगोली सिर्फ मिट्टी के रंग और फूलों से बनाते थे, लेकिन अब ऑप्शन बहुत बढ़ गए हैं। कोई पत्तों से रंगोली बनाता है, तो कोई चावल की रंगोली भी बना देता है। अगर इस दिवाली आप भी कुछ अलग और खास रंगोली बनाना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। यहां हम आपको सिंपल और यूनिक दोनों तरह की रंगोली डिजाइन्स दिखाएंगे, जिन्हें बनाने में आपको लगभग 30 मिनट ही लगेंगे।
दिवाली पर भगवान गणेश की पूजा करना शुभ माना जाता है। इसलिए, लोग इस दिन गणेश रंगोली भी बनाना पसंद करते हैं। भगवान गणेश की रंगोली आप कुछ टिप्स को फॉलो करके बना सकती हैं। भले ही दिखने में यह मुश्किल लग रही हो, लेकिन इसे बनाना बेहद आसान है। गणेश जी की रंगोली में आम तौर पर लाल, पीला, नारंगी, हरा और सफेद रंग इस्तेमाल किए जाते हैं। इसलिए, आप भी इन्ही रंगों का इस्तेमाल करें। आप रंगोली बनाने के बाद इसे चारो तरफ से दिए से भी सजा सकती हैं।
दिवाली पर फूलों वाली रंगोली बनाना सबसे आसान होता है, इसलिए लोग इस तरह की रंगोली ट्राई करते हैं। जिन लोगों को रंगों से रंगोली बनाना नहीं आता है, उनके लिए यह बेस्ट ऑप्शन है। आपको केवल अलग-अलग रंगों वाले फूलों का इस्तेमाल करना है। आप चॉक और थाली की मदद से गोल निशान बनाएं। इसके बाद इसे फूलों से भर दें। फूलों वाली रंगोली के लिए आप अलग-अलग डिजाइन भी ट्राई कर सकती हैं। अगर आपकी ड्राइंग अच्छी है, तो आपके लिए रंगोली बनाना आसान है, लेकिन अगर आपकी ड्राइंग अच्छी नहीं है, तो आप गोल सिंपल रंगोली बना सकती हैं।
कलश रंगोली डिजाइन बनाने के लिए आपको गोल थाली की जरूरत होगी। इससे आप आसानी से गोल डिजाइन बना पाएंगी। कलश रंगोली डिजाइन में अक्सर लोगों को कलश के नीचे का डिजाइन बनाने में दिक्कत होती है। इसलिए इसके लिए आप छोटी प्लेट का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। आप चाहें, तो कलश बनाकर किनारों पर दीपक जलाकर भी रख सकती हैं।
इसे बनाना भी बेहद आसान है। दिवाली पर इसे बनाने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। अगर आप शुरुआत कर रही हैं, तो पहले चॉक या सफेद पाउडर से हल्का स्केच बना लें। इससे रंग भरने में आपको परेशानी नहीं होगी। यह डिजाइन 10 से 15 मिनट में तैयार हो सकती है और देखने में सुंदर लगती है।
इस रंगोली डिजाइन की खासियत यह है कि इसमें आपको बारीकी का ध्यान नहीं देना पड़ता। रंगोली का आकार बड़ा होता है, इसलिए इसमें रंग भरने में भी परेशानी नहीं होती। आप किसी 2 रंग से भी अपनी रंगोली तैयार कर सकती हैं। अक्सर लोग इस तरह की रंगोली बनाते हैं, क्योंकि इसे बनाने में उन्हें लगभग 30 मिनट का ही समय लगता है। रंग भरने के लिए आप बोतल का इस्तेमाल कर सकती हैं, इससे हाथ भी जल्दी गंदे नहीं होंगे।
इस बार दिवाली पर आप खूबसूरत शिव रंगोली डिजाइन भी बना सकती हैं। ऐसा इसलिए ,क्योंकि इसे आप स्केल की मदद से बना सकती हैं। शिवलिंग का आकार बनाना आसन होता है, इसलिए अक्सर लोग इस तरह का रंगोली डिजाइन ट्राई करते हैं। जिन लोगों को रंगोली बनाना नहीं आता, वह इस बार इस तरह के रंगोली डिजाइन ट्राई कर सकते हैं।
कई लोग अपने घर के दरवाजाओं और कमरों में दीवारों के बॉर्डर पर रंगोली बनाना पसंद करते हैं। उन्हें इस तरह की रंगोली बनाना इसलिए पसंद आता है, क्योंकि इससे घर सुंदर लगता है। आप किनारों पर फूलों से भी रंगोली बना सकती हैं और बीच-बीच में दीपक रख सकती हैं। बस दीपक रखते समय सामान का ध्यान रखें, ताकि यह जले नहीं। कम समय में रंगोली तैयार करने वाले लोगों के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है।
इसे भी पढे़ं- Google Gemini से बनाएं दिवाली रंगोली डिजाइन, इन Hindi AI Prompts से तैयार करें क्रिएटिव और यूनिक तस्वीरें
अगर इस बार आप घर की सजावट में कुछ सुंदर लेकिन आसान रंगोली बनाना चाहती हैं, तो कमल के फूल वाली रंगोली एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह देखने में बेहद आकर्षक लगती है और बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती। आपको बस कुछ रंग जैसे गुलाबी, पीला, सफेद और हरा तैयार रखना है। पहले एक गोल आकृति बनाएं, फिर बीच में कमल की पंखुड़ियां बनाएं। चारों तरफ छोटे दीये या सजाकर इसे और सुंदर बना सकती हैं।
दिवाली के समय दिए घर में सजाना शुभ होता है। कई लोग ऐसी रंगोली बनाते हैं, जिसे वह दिए से सजा सकें। दीयों और रंगों का संयोजन रंगोली को और भी सुंदर बना देता है, क्योंकि दिए की रोशनी रंगों पर और बी ज्यादा खूबसूरत लगती है। इसे बनाने में अलग-अलग आकार, पैटर्न और फूलों का इस्तेमाल भी आप कर सकती हैं। इस तरह के रंगोली डिजाइन आंगन में बनाने के लिए बेस्ट है।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
IMAGE CREDIT- milan rangoli arts , gemini, herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।