गेहूं नहीं बल्कि कुट्टू के आटे से बनाएं ये 2 लाजवाब डिशेज, 10 मिनट में होंगी तैयार

कुट्टू का आटा न केवल सेहत के लिए अच्छा होता है बल्कि इसे व्रत में भी खाया जाता है। इस आटे की तासीर गर्म होती है। ऐसे में बरसात के मौसम में आप इसका सेवन सीमित मात्रा में कर सकती हैं। लेकिन कुछ महिलाओं को कुट्टू के आटे के केवल पराठे बनाने आते हैं। उन्हें नहीं पता कि कुट्टू के आटे से और भी नई डिशेज बनाई जा सकती हैं। यहां हम आपको कुट्टू के आटे की डिशेज के बारे में बता रहे हैं। आप घर पर रहकर आसानी से कुट्टू के आटे से दो रेसिपीज तैयार कर सकती हैं। जानते हैं उनके बारे में...
कुट्टू के आटे के कटलेट
कुट्टू का आटा - 200 ग्राम
आलू - 500 ग्राम
हरा धनिया कटा हुआ - 1/2 कटोरी
नमक स्वादानुसार
हरी मिर्च
देशी घी
कैसे बनाएं कुट्टू के कटलेट्स
- कुट्टू के कटलेट्स बनाने के लिए सबसे पहले आप आलू को उबालें।
- उबालने के बाद उन्हें कद्दूकस करके ठंडा होने के लिए रख दें।
- जब आलू ठंडे हो जाएं तो उसमें नमक, हरा धनिया, लाल मिर्च, हरी मिर्च आदि को डालें और मिला लें।
- अब इसमें कुट्टू का आटा मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें। अब गोल-गोल कटलेट बनाएं।
- अब एक कढ़ाई में घी को गर्म करें और उसमें कुट्टू के आटे के बने कटलेट डालें।
- जब कटलेट सुनहरे हो जाएं तो उन्हें प्लेट में निकाल लें। आपके गरम-गरम कटलेट तैयार हैं।
इसे भी पढ़ें - कुट्टू के आटे की पूरी नहीं बल्कि पकौड़े करें ट्राई
कुट्टू के आटे का चीला
कुट्टू आटा - 1 कटोरी
खीरा - 1
हरी मिर्च बारीक कटी हुई - 2-3
धनिया पत्ती बारीक कटी हुई - 1/4 कप
काली मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
भून जीरा पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
सेंधा नमक स्वादानुसार
जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
सूजी - 1 कप
घी आवश्यकता अनुसार
कैसे बनाएं कुट्टू के आटे का चीला
आप कुट्टू का चीला घर पर रहकर आसानी से तैयार कर सकती हैं। ये चीला न केवल हेल्दी होता है बल्कि टेस्टी भी होता है। स्टेप्स निम्न प्रकार हैं-
- ऐसे में सबसे पहले आप एक कटोरे में कु्ट्टू के आटे को लें और उसमें पानी मिलाएं। अब अच्छे से फैट लें।
- अब उसमें आप सूजी भी मिल सकते हैं सूजी से कुट्टू का चीला क्रिस्पी बनता है। सूजी सेहत के लिए भी अच्छी होती है।
- अब आप इसमें जरूरी सब्जियां जैसे प्याज, टमाटर, हरी मिर्च आदि को मिला लें और थोड़ी देर ढककर रख दें।
- अब आप एक पैन में घी की कुछ बूंदें डालें और टिशू पेपर से साफ कर लें।
- अब उसके ऊपर कुट्टू के आटे का चीला डालें अच्छे से सेंक लें। जब कुट्टू का चीला दोनों तरफ से सुनहरा हो जाए तो उसे एक प्लेट में निकालकर चटनी के साथ सर्व करें। आपका कुट्टू का चीला तैयार है।
इसे भी पढ़ें - व्रत में केवल मिठाई ही नहीं बल्कि केक भी खा सकती हैं, इस तरह से बनाएं सात्विक केक
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।