बिना धूप सालों-साल चलने वाले कद्दू के अचार की आसान रेसिपी जानें

अगर आपको कद्दू की सब्जी पसंद नहीं है, तो अचार की रेसिपी ट्राई करके देखें। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है बस आपको इस लेख में बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-06-25, 08:00 IST
how to make pumpkin pickle in hindi

हेल्दी रहने के लिए जरूरी है कि हल्दी खाना खाया जाए। पर हम कहां खाते हैं....हमें बस स्ट्रीट फूड....मोमोज,  बर्गर या गोलगप्पे खिला दो..। हेल्दी सब्जी से तो हम दो गज़ की बनाकर रखते हैं और अगर घर में कद्दू बना हो...तो दो रोटी की जगह हम आधी रोटी भी नहीं खा पाते। हां, इसमें कोई दो राय नहीं है कि कद्दू हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ऐसे में आप कद्दू का अचार बनाकर थाली को हेल्दी बना सकते हैं। 

कद्दू का अचार बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी कोई जरूरत नहीं है।  बस आपको हमारे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा। बता दें कि कद्दू का अचार न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि हेल्दी भी होता है। आप कद्दू के अचार का सेवन नियमित रूप से कर सकते हैं। 

कद्दू के अचार की आसान रेसिपी Recipe Card

इस तरह बनाएं कद्दू का अचार और सर्व करें।

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Others
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • कद्दू- 300 ग्राम
  • सरसों के बीज- 3 चम्मच
  • हल्दी- 1 चम्मच
  • मेथी दाना- 2 चम्मच
  • लाल मिर्च- 4
  • सरसों का तेल- 1 कप
  • नमक- स्वादानुसार
  • कलौंजी- 1 चम्मच
  • सौंफ- 1 चम्मच
  • सिरका- 1 कप

Step

  1. Step 1:

    कद्दू को छिलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

  2. Step 2:

    फिर पैन में तेल गर्म करें और कलौंजी, करी पत्ता औ मेथी दाना डालकर तड़का लगाएं।

  3. Step 3:

    सभी चीजें पकने के बाद इसमें आधा कप सिरका डालें।

  4. Step 4:

    हल्दी पाउडर, कद्दू और तेल डालकर जार बंद करके अच्छी तरह से मिला लें।

  5. Step 5:

    इसमें गरमा-गरम तड़का डालें। बस आपका कद्दू का अचार तैयार है।

विधि

Pumpkin recipe in hindi

  • अचार बनाने के लिए सबसे पहले कद्दू के छिलके उतार लें। इसके बाद कद्दू को धोकर एक बाउल में निकालें। 
  • कद्दू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और बीज को निकाल लें। इस दौरान गैस पर एक पैन रखें और 2 चम्मच तेल डालकर गर्म करने के लिए रखें। 

इसे जरूर पढ़ें-  घर पर इस तरह बनाए टेस्‍टी और हेल्‍दी 'कद्दू के पराठे', सीखें रेसिपी

  • फिर उसमें 3 चम्मच सरसों के बीज, 1 चम्मच कलौंजी, 1 चम्मच सौंफ और 2 चम्मच मेथी दाना डालकर तड़का लगा लें।
  • सभी चीजें पकने के बाद इसमें आधा कप सिरका डालें। गैस बंद कर दें और कटे हुए कद्दू को जार में डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
  • फिर 1 चम्मच हल्दी पाउडर और 1 कप तेल डालकर जार बंद करके अच्छी तरह से मिला लें। आप कद्दू को उबालकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें-  दही और गुड़ से बनाएं कद्दू की खट्टी मीठी कढ़ी

  • मिलाने के बाद इसमें गरमा-गरम तड़का डालें और ऊपर से कपड़ा लपेटकर रख दें। बस आपका कद्दू का अचार तैयार है, जिसे लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है।

Image Credit- (@Freepik) 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।