दही और गुड़ से बनाएं कद्दू की खट्टी मीठी कढ़ी

कद्दू की सब्जी सभी घरों में अलग अलग तरह से बनाई जाती है। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको छत्तीसगढ़ी स्टाइल में कद्दू की खट्टी-मीठी कढ़ी की रेसिपी बताएंगे। खाने में यह सब्जी काफी स्वादिष्ट लगती है।
Updated:- 2023-05-07, 08:00 IST
pumpkin recipes vegetarian indian

कद्दू की सब्जी सभी घरों में बनाई जाती है। बहुत से घरों में बच्चे इसका नाम सुनते ही मुंह बनाने लगते हैं। हर मौसम उपलब्ध कद्दू की इस सब्जी को लोग कई तरह से बनाते हैं। ऐसे में आज हम आपको मसाले वाले कद्दू की सब्जी के अलावा इसकी एक खास बताने वाले हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं कद्दू के ग्रेवी वाले खट्टी-मीठी कढ़ी के बारे में। यह छत्तीसगढ़ की फेमस सब्जी है, जिसे आम तौरपर विशेष अवसरों और त्योहारों में बनाया जाता है। लोग दही और गुड़ से बने कद्दू की कढ़ी को पूड़ी और चावल के साथ बहुत ही चाव से खाते हैं। तो आइए जानते हैं इस खट्टी मीठी कढ़ी की रेसिपी।

खट्टी-मीठी कद्दू की कढ़ी Recipe Card

ऐसे बनाएं खट्टी-मीठी कद्दू की टेस्टी कढ़ी

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 35 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 25 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Chanchal Singh Thakur

Ingredients

  • कद्दू आधा किलो
  • नमक स्वाद अनुसार
  • छोटा टुकड़ा गुड़ का
  • 2 कटोरी दही
  • मीठा नीम या करी पत्ता
  • मेथी दाना
  • 2 से 3 हरी मिर्च बीच से कटी हुई
  • हल्दी एक छोटा चम्मच
  • तेल 4 बड़े चम्मच
  • 1 चम्मच बेसन
  • 3 चम्मच धनिया और मिर्च का पेस्ट

Step

  1. Step 1:

    कद्दू काट लें और एक पैन में तेल गर्म कर उसमें मिर्च, मेथी और करी पत्ता डालकर हल्का भूनें।

  2. Step 2:

    अब कद्दू के टूकड़े डालकर भूने जब सब्जी भून जाए तो गुड़, हल्दी और नमक डालकर और भूनें।

  3. Step 3:

    कद्दू पककर नरम हो जाए तो उसमें दही डालें।

  4. Step 4:

    कढ़ी को अच्छे से पकने दें। अंत में सब्जी उतारते वक्त इसमें धनिया मिर्च का पेस्ट डालें।

  5. Step 5:

    कुछ देर पकाएं और गैस बंद कर दें आपकी खट्टी-मीठी कद्दू की कढ़ी तैयार है।

kaddu ki sabji kaise banaen

विधि

  • सबसे पहले कद्दू के छिलके उतार कर चौकोन आकार में काट लें। अब इसे धोकर अलग रखें, फिर गैस में पैन गर्म करें और दो चम्मच तेल डालें। थोड़ी देर बाद मेथी दाना डालकर सुनहरा होने तक भूनें। अब इसमें हरी मिर्च और करी पत्ता भी डालें और भूनें। अब इसमें कद्दू डालें और 5-10 मिनट तक चलाते रहें और धीमी आंच पर पकाकर नरम होने दें।
  • जब कद्दू नरम हो जाए तो उसमें गुड़ का टुकड़ा डालें और पांच-सात मिनट के लिए और भूनने दें ताकी गुड़ की मिठास (गुड़ के पराठे) कद्दू में अच्छे से मिल जाए। अब हल्दी और नमक डालें और सभी को कुछ देर अच्छे से पकने दें।
  • जब कद्दू पककर अच्छे से नरम हो जाए तो उसमें दो कटोरी दही डालें और अच्छे से मिक्स करें। कढ़ी को गाढ़ी करने के लिए एक चम्मच बेसन को थोड़े से पानी में घोलकर ग्रेवी में मिलाएं। इससे कढ़ी अच्छे से गाढ़ी हो जाएगी, साथ ही स्वाद भी अच्छा लगेगा।

इसे भी पढ़ें: इस आसान रेसिपी से बनाएं भंडारे वाली कद्दू की स्वादिष्ट सब्जी

pumpkin recipes in chhattisgarhi style

  • ताजी धनिया और 2-3 मिर्च पीसकर पेस्ट तैयार करें। अब इसे पक रहे ग्रेवी में मिलाएं और सभी को अच्छे से मिक्स करते हुए पकने दें। हरी मिर्च और धनिया के पेस्ट से सब्जी की महक अच्छी आएगी और खाने में भी स्वादिष्ट लगेगा। (कद्दू से बनें स्वीट डिश)
  • कद्दू की गर्मा गरम दही वाली कढ़ी तैयार है। आप इसे चावल या पुड़ी के साथ परोसें। यह स्वादिष्ट रेसिपी आपके घरवालों को जरूर पसंद आएगी।

आपके भी घर के लोग अगर कद्दू की मसाले वाली सब्जी खा-खाकर बोर हो चुके हैं तो अगली बार इस रेसिपी को ट्राई करें। हमें उम्मीद है आपके घरवालों को ये सब्जी जरूर पसंद आएगी। आपको कद्दू की ये रेसिपी पसंद आई हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।