Green Chili Pickle: 15 मिनट में बनकर तैयार होगा हरी मिर्च का तीखा और चटपटा अचार, ना धूप में सुखाने का झंझट ना दिनभर का इंतजार

Mirch Ka Achaar Kaise Banayen: खाने के साथ अगर अचार मिल जाए, तो उसका स्वाद डबल हो जाता है। अब ऐसे में लोग अलग-अलग तरह का अचार बनाते हैं। हालांकि अचार बनाना हमेशा से एक लंबा प्रोसेस होता है। अगर अचार को अच्छे से धूप न दिखाया जाए, तो खराब होने का खतरा रहता है। अब ऐसे में समय की कमी या खराब होने के डर से लोग इसे बाजार से खरीदकर लाते हैं, लेकिन आपको बात कि आप बिना धूप या झंझट के मिर्च का अचार बना सकते हैं। इसकी खास बात यह है कि इसके लिए आपको न घंटों मेहनत करने की जरूरत और न ही ढेर सारा मसाला पीसने का झंझट। क्या आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें खाने के साथ अचार खाना पसंद है। अगर हां, तो आप हरी मिर्च का तीखा, चटपटा इंस्टेंट मिर्च का अचार बनाएं।
इस अचार को आप दाल-चावल, पराठा हो या सिंपल रोटी-सब्जी के साथ खा सकती हैं। इसकी तीखी, खट्टी और चटपटी बाइट आपके खाने के स्वाद को बढ़ा देगा।
अचार बनाने के लिए जरूरी सामग्री

- हरी मिर्च (मोटी वाली, कम तीखी)- 250 ग्राम
- सरसों का तेल- आधा कप
- नींबू का रस- 4-5 बड़े चम्मच (ऑप्शनल)
- पीली सरसों/राई दाल- 2 बड़े चम्मच
- सौंफ- 1 बड़ा चम्मच
- मेथी दाना -1 छोटा चम्मच
- कलौंजी या मंगरैल- छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर - आधा छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
इसे भी पढ़ें- घर पर बनाएं हरी मिर्च का ‘खट्टा मीठा अचार’, सीखें आसान रेसिपी
मिर्च का इंस्टेंट अचार बनाने का तरीका

- सबसे पहले हरी मिर्च को अच्छी तरह धोकर साफ कपड़े से पूरी तरह पोंछ लें।
- फिर मिर्च के डंठल हटा दें।
- इसके बाद मिर्च को छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें।
- अब इसे कुछ देर हवा में डाल दें या फिर एक पैन में डालकर कुछ देर तक गर्म करें।
- फिर गैस बंद कर दें फिर इसे ठंडा होने दें।
- दूसरी तरफ एक पैन को हल्का गर्म कर इसमें पीली सरसों, सौंफ और मेथी दाना डालकर धीमी आंच पर 1-2 मिनट तक भूनें और दरदरा पीसें।
- इसके बाद एक बड़े बर्तन में कटी हुई हरी मिर्च लें।
- फिर दरदरा पिसा हुआ मसाला और नमक डालें।
- इसके बाद ठंडा किया हुआ सरसों का तेल डालें।
- फिर सभी चीजों को चम्मच से अच्छी तरह मिला लें ताकि मसाला मिर्च पर पूरी तरह चिपक जाए।
- 1-2 घंटे के बाद इसे खाने के साथ खाएं।
इसे भी पढ़ें- इन 5 चीजों से बनाएं मिर्च का चटपटा भरवां अचार, मां के हाथ की स्पेशल रेसिपी
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।