खाने के साथ सर्व करें चुकंदर की मसाला छाछ, यूं करें तैयार

अगर आपको खाने के साथ दही या कुछ ना कुछ पीने की आदत है, तो इस बार चुकंदर की मसाला छाछ ट्राई करके देखें। यह इतनी स्वादिष्ट होती है, आप हर बार इसकी डिमांड करेंगे।
Updated:- 2024-12-01, 08:32 IST
image

चुकंदर हमारी सेहत के लिए कितने फायदेमंद होते हैं, यह तो हम सभी जानते ही हैं। मगर इसके बावजूद इसका इस्तेमाल लोग नहीं करते, क्योंकि इसका स्वाद अच्छा नहीं होता। अगर आप भी इसी लिस्ट में शामिल हैं, तो अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि हम आपको चुकंदर की मजेदार रेसिपी बताएंगे। जी हां, यह रेसिपी मसाला छाछ की है, जिसमें चुकंदर का स्वाद दिया जाता है।

इसका स्वाद बहुत ही अच्छा लगता है, जिसे पीने के बाद हम फ्रेश फील करते हैं। साथ ही, पेट भी तंदुरुस्त रहता है, जिसे आप खाने के बाद भी पी सकते हैं। बता दें इस मसाला छाछ को बनाना बहुत ही आसान है, बस आपको कुछ सामग्रियों की जरूरत होगी। इसपर हम आज की रेसिपी ऑफ द डे में बात करेंगे। तो देर किस की आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं, चुकंदर की मसाला छाछ घर पर कैसे तैयार की जा सकती है।

चुकंदर की मसाला छाछ Recipe Card

चुकंदर की मसाला छाछ बनाने के लिए काम आएंगे ये टिप्स।

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 20 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • बीटरूट- 1
  • पानी- 1 कप
  • दही- 2 कप
  • नमक- स्वादानुसार
  • काला नमक- चुटकी भर
  • तड़का के लिए
  • जीरा- 1 चम्मच
  • हींग- 1 चुटकी

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें। चुकंदर के छिलके तैयार करके रख लें।

  2. Step 2:

    अब इस टुकड़ों को उबालना है। इसके लिए गैस पर एक पैन गर्म करने के लिए रखें।

  3. Step 3:

    चुकंदर पानी में अपना रंग छोड़ देगा। जब ऐसा होने लगे तो आप गैस बंद कर दें और पानी को ठंडा करने के लिए रख दें।

  4. Step 4:

    इस दौरान एक बाउल में दही को डालें और हैंड ब्लेंडर से मथ लें।

  5. Step 5:

    अब इसमें चुकंदर वाला ठंडा पानी मिलाकर अच्छी तरह से मिलाएं। फिर इसमें आवश्यकतानुसार और पानी मिलाकर रख दें।

  6. Step 6:

    अब तड़का लगाएं और काला नमक मिला लें। बस आपकी बीटरूट मसाला छाछ बनकर तैयार है।

चुकंदर की मसाला छाछ की विधि

How to make beetroot tastier in hindi

सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें। चुकंदर के छिलके हटाकर रख लें। आप इसे बीच में से आधा काटकर भी रख सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें- बचे हुए छाछ का इस तरीक़े से करें इस्तेमाल, पकवानों को दें नया स्वाद

  • अब इस टुकड़ों को उबालना है। इसके लिए गैस पर एक पैन गर्म करने के लिए रखें। फिर उसमें पानी और कटे हुए चुकंदर डालकर उबाल लें।
  • चुकंदर पानी में अपना रंग छोड़ देगा। जब ऐसा होने लगे तो आप गैस बंद कर दें और पानी को ठंडा करने के लिए रख दें।
  • इस दौरान एक बाउल में दही को डालें और हैंड ब्लेंडर से मथ लें। अब इसमें चुकंदर वाला ठंडा पानी मिलाकर अच्छी तरह से मिलाएं। फिर इसमें आवश्यकतानुसार और पानी मिलाकर रख दें।

इसे जरूर पढ़ें- गर्मी हो जाएगी छूमंतर , ट्राई करें ये 3 डिफरेंट बटर मिल्क रेसिपी

अब तड़का लगाएं और काला नमक मिला लें। अगर आप चाहें तो इसमें लाल मिर्च पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, बस आपकी बीटरूट मसाला छाछ बनकर तैयार है। यह हमारे पाचन तंत्र को भी हेल्दी रखने का काम करती है।

Image Credit- (@Freepik and shutterstock) 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।