बचे हुए छाछ का इस तरीक़े से करें इस्तेमाल, पकवानों को दें नया स्वाद

गर्मियों में छाछ पीना सेहत के लिए बहुत फ़ायदेमंद माना जाता है। इसमें कैलोरी और फैट दोनों ही कम होते हैं, इसलिए गर्मियों में लोग इसे डाइट में शामिल करते हैं। हालांकि ताजे दही से बने छाछ का प्रयोग अधिक लाभकारी होता है। दो से तीन दिनों तक छाछ रखे रहने से यह अधिक खट्टा हो जाता है। आप चाहें तो बचे हुए खट्टे छाछ का इस्तेमाल कई और तरीक़ों से पकवान में किया जा सकता है। इससे खाने का ज़ायक़ा बढ़ जाएगा।
कई लोग फ्रिज में बचे हुए छाछ को रखकर भूल जाते हैं। कुछ दिनों बाद वह ख़राब हो जाता है। बहुत सारी रेसिपीज में आप बचे हुए छाछ का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम बताएंगे बचे हुए छाछ को इस्तेमाल करने के 5 तरीक़े, जिसे आप आसानी से ट्राई कर सकती हैं।
बनाएं क्रीमी सलाद

कुछ दिनों तक छाछ को रखे रहने से वो गाढ़ा हो जाता है, जिसका इस्तेमाल आप सलाद को गार्निश करने के लिए कर सकती हैं। इसलिए बचे हुए छाछ में सलाद मिक्स कर दें और ऊपर से धनिये के पत्ते और काली मिर्च पाउडर मिक्स करें। सबसे आख़िर में स्वादानुसार नमक मिक्स कर सर्व कर सकती हैं। यह खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ गर्मियों में स्वास्थ्य के लिए लाभदायक भी होता है।
मॉर्निंग स्मूदी को बनाएं टेस्टी

वेट लॉस के लिए आप सुबह के नाश्ते में फल या फिर पालक स्मूदी पीना पसंद करती हैं तो दही की जगह छाछ का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सभी फलों और छाछ को ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड कर लें। आप चाहें तो अपने अनुसार नमक या फिर गुड़ जैसी चीज़ों का भी उपयोग कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:घर के बर्तनों से जुड़े ये 5 हैक्स हमेशा आयेंगे आपके काम
सूप बनाने के लिए छाछ का उपयोग

कई तरीक़े से बनने वाले सूप में छाछ का इस्तेमाल किया जाता है। मक्के के आटे का सूप बनाने के लिए छाछ का प्रयोग किया जाता है। इसलिए आप बचे हुए छाछ में मक्के के आटे को अच्छी तरह मिक्स कर लें, ताकि इसमें घुठली ना बनें। अब इस घोल में एक या दो कटोरी पानी भी मिक्स कर दें। अब इसे कढ़ाई में डालकर लो फ्लेम पर रख दें। 10 से 15 मिनट तक पकने के बाद सूप बनकर तैयार हो जाएगा। आप इसे देसी घी में जीरा और हींग डालकर छौंका लगा सकती हैं। इसके बाद स्वादानुसार नमक मिक्स कर सर्व कर दें।
मैश्ड पोटेटोज

मैश्ड पोटेटोज में आलू को पूरी तरह मैश कर दिया जाता है। ज़्यादातर लोग मैश करते समय दूध का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आप चाहें तो इसकी जगह बचे हुए छाछ को मिक्स कर सकती हैं। मैश्ड पोटेटोज के अलावा मठा के आलू, मठा के घीया की सब्जी जैसी रेसिपीज को भी आप ट्राई कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:Kitchen Tips: बिना प्याज के इन चीजों से बनाएं लाजवाब और टेस्टी ग्रेवी
ग्रेवी बनाने के लिए छाछ

नॉन-वेज बनाते वक़्त ग्रेवी का ख़ास ध्यान रखा जाता है। ग्रेवी पूरे डिश की रौनक बदल देती है। कई लोग ग्रेवी को थिक और स्वादिष्ट बनाने के लिए बचे हुए छाछ का उपयोग करते है, क्योंकि इसमें क्रीम अधिक होता है। मिल्क क्रीम की जगह छाछ का इस्तेमाल करने से आपकी नॉन वेज डिश स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होगी।
घर पर आप भी यहां बताए गए तरीकों से बचे हुए छाछ को इस्तेमाल कर सकती हैं। उम्मीद है कि यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो? साथ ही, इसी तरह के और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।