घर पर चुटकियों में बनाएं मटकी की मसालेदार सब्जी, जानें आसान विधि

मोठ दाल या मटकी एक ऐसा अनाज है, जो मुख्य रूप से दाल के रूप में इस्तेमाल में लाया जाता है। इसे कई नामों से पुकारा जाता है जैसे मटके की दाल, मोठ की दाल आदि कुछ लोग इसे दाल मोठ भी कहते हैं। मटकी की सब्जी खासतौर पर महाराष्ट्र, पंजाब और राजस्थान में खाई जाती है। अब पंजाब और राजस्थान के खाने में मसालों का स्वाद तेज होता है ये तो सब जानते ही हैं। अगर आप भी खाने की शौकीन हैं और अपने खाने में स्पेशल तड़का लगाना चाहती हैं, तो आप मटकी की मसालेदार सब्जी की ये रेसिपी ट्राई कर सकती हैं। हालांकि, मटकी को आप कई तरह से बना सकती हैं जैसे सूखी सब्जी, दाल आदि। इसे आप चपाती, चावल, रोटी के साथ सर्व कर सकती हैं।
मटकी की सब्जी Recipe Card
आप घर पर चुटकियों में मटकी की मसालेदार सब्जी बना सकती हैं, कैसे आइए जानते हैं।
Ingredients
- मोठ- 100 ग्राम
- टमाटर- 100 ग्राम
- घी- 2-3 चम्मच
- हरा धनिया- थोड़ा सा (बारीक कटा हुआ)
- जीरा- ½ चम्मच
- हींग- 1 चुटकी
- हल्दी पाउडर- ¼ चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- ¼ चम्मच
- गरम मसाला- ¼ चम्मच से कम
- हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
- अदरक- एक इंच का टुकड़ा
- नमक- स्वादानुसार
- बेकिंग सोडा- 1 चुटकी
Step
- Step 1:
मटकी की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले मोठ को रातभर के लिए भिगोकर रख दें।
- Step 2:
फिर इसमें सभी सामग्रियों के साथ कुकर में डालें और एक से दो सिटी लगा लें।
- Step 3:
सब्जी बनाने के लिए पैन में घी गर्म कर लें। फिर इसमें जीरा डाल दें और धीमी आंच करके सभी मसाले डाल दें।
- Step 4:
जब मसाले हल्के-से भुन जाएं, तो इसमें टमाटर का पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर डाल दें।
- Step 5:
अब भुने हुए मसाले में मटकी में डाल दें और इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- Step 6:
अब इसमें गरम मसाला और हरा धनिया डाल दें और सब्जी को ढककर 2 मिनट तक पका लें।
- Step 7:
अब मटकी की सब्जी के ऊपर हरा धनिया और बारीक पतले कटे हुए अदरक डालकर गार्निश करें।
- Step 8:
अब इसे आप चपाती, नान या चावल के साथ सर्व कर सकती हैं। यह सब्जी हेल्थ और पाचन के लिए काफी अच्छी होती है।
बनाने का तरीका
- मटकी की सब्जी बनाने से पहले अच्छी तरह से धो लें और रात 8 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
- अब कुकर में भीगी हुई मोठ यानि मटकी, 2 कप पानी, नमक, आधा हल्दी पाउडर और बेकिंग सोडा डाल दें।
- फिर कुकर बंद कर दें और मटकी को 1 सीटी आने तक पका लें। फिर गैस बंद कर दें और मोटकी को कुकर में रहने दें।
- अब इसकी सब्जी बनाने के लिए पैन में घी गर्म कर लें। फिर इसमें जीरा डाल दें और धीमी आंच करके हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डाल दें। (पंचरतन दाल बनाएं)
- जब मसाले हल्के-से भुन जाएं, तो इसमें टमाटर का पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर डाल दें। इसे तब तक पकाएं जब तक मसाले से घी अलग होते दिखाई ना दें।
- अब भुने हुए मसाले में दाल डाल दें और इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इसमें गरम मसाला और हरा धनिया डाल दें और सब्जी को ढककर 2 मिनट तक पका लें।
- अब मटकी की सब्जी के ऊपर हरा धनिया और बारीक पतले कटे हुए अदरक डालकर गार्निश करें।
- अब इसे आप चपाती, नान या चावल के साथ सर्व कर सकती हैं। यह सब्जी हेल्थ और पाचन के लिए काफी अच्छी होती है।
- आप चाहे तो आप मोटकी की सूखी सब्जी भी बना सकती हैं। इसके लिए आप पानी का इस्तेमाल नहीं करें। साथ ही टमाटर को बारीक काट कर डालें।
इसे ज़रूर पढ़ें- सर्दियों की ठंड को दूर कर देगी ‘आलू सोया मेथी’ की सब्जी, आसान है रेसिपी
Image credit (@food)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।