Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:01 AM IST

Mango Malai Burfi Recipe: मीठे रसीले आम से 10 मिनट में तैयार करें 'मैंगो मलाई बर्फी', जानें रेसिपी

Summer dessert mango malai burfi recipe: आपको भी यदि आम से बनी हुई चीजें खाना पसंद है, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं मैंगो मलाई बर्फी की शानदार रेसिपी। जिसको आप भी इस मैंगो सीजन ट्राई करके देखें।
Updated:- 2025-05-12, 07:30 IST
Indian Dessert Recipes,

Mango Dessert Recipe: मैंगो सीजन शुरू होते ही बाजारों में रसीले और मीठे आम से भरी हुई ठेल देखकर जी ललचा जाता है। टेस्टी आम खाने के अलावा इससे कई तरह की स्वादिष्ट डिशेज भी बनाई जा सकती हैं। ऐसे में आम को किसी भी तरह से खाना बेहतरीन अनुभव होता है। टेस्ट के साथ आम पोषक-तत्वों से भी भरपूर होता है। जिसके चलते आम का सेवन आप गर्मीभर कर सकते हैं। हालांकि आम की तासीर गर्म होती है, जिसके चलते एक निश्चित मात्रा में आम खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। अधिकतर लोगों को आपने आम से बहुत सी डिशेज जैसे आम पापड़, आम खीर और आइसक्रीम आदि बनाते तो सुना होगा। यह सभी डेजर्ट खाने में बेहद स्वादिष्ट लगते हैं, लेकिन आज हम आपके लिए आम से बनने वाले के यूनिक डेजर्ट की रेसिपी लेकर आए हैं। जिसको आप इस मैंगो सीजन में बनाकर फैमिली और मेहमानों को एन्जॉय करा सकती हैं।

मैंगो मलाई बर्फी Recipe Card

इन टिप्स की मदद से तैयार करें मैंगो मलाई बर्फी

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 15 min
Servings: 5
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 450
Cuisine: Indian
Author: Shradha Upadhyay

Ingredients

  • आम- 4 बड़े (पल्प निकला हुआ)
  • दूध- आधा लीटर
  • मलाई- 1 कटोरी
  • केसर- 4-5 लच्छे
  • ड्राई फ्रूट्स-(बारीक कटे हुए)
  • मिल्क पाउडर- 2
  • मावा- 100 ग्राम
  • चम्मच
  • चीनी- स्वादानुसार
  • चांदी का वर्क- पैकेट

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले दूध उबालें और उसमें आम का पल्प मिक्स करें।

  2. Step 2:

    इसके बाद उसमें मिल्क पाउडर और मावा डालकर चलाएं।

  3. Step 3:

    अब इसमें थोड़ा भीगा हुआ केसर डालकर मिक्स करें।

  4. Step 4:

    फिर आपको इसमें चीनी, फ्रेश मलाई और ड्राई फ्रूट्स मिक्स करने हैं।

  5. Step 5:

    जब दूध गाढ़ा हो जाए तो गैस का फ्लेम ऑफ कर दें।

  6. Step 6:

    एक प्लेट में घी लगाएं और उसमें इस बेटर को फैलाएं।

  7. Step 7:

    ऊपर से चांदी का वर्क और ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके फ्रिज में सेट होने रखें।

  8. Step 8:

    इसके बाद बर्फी एक आकार के टुकड़े काटकर सर्व करें।

हम बात कर रहे हैं मैंगो मलाई बर्फी की। जी हां आज हम आपको इस आर्टिकल में इस टेस्टी डेजर्ट की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसको आप महज 10 मिनट में बनाकर तैयार कर सकती हैं। खाने में मैंगो मलाई बर्फी काफी बेहतरीन लगती है। इसको आप बनाकर स्टोर भी कर सकती हैं और ठंडी-ठंडी खा भी सकती हैं। ऐसे में अब आपको जब भी मीठा खाने का मन हो तो तुरंत मैंगो मलाई बर्फी बना लें। चलिए फिर बिना देर किए नोट कर लीजिए इसकी रेसिपी।

मैंगो मलाई बर्फी रेसिपी (Mango Malai Burfi Recipe)

mango recipes

  • सबसे पहले आपको आम को छीलकर उसके गूदे से मिक्सर जार में डालकर पल्प बना लेना है।
  • अब गैस पर एक पैन रखकर उसमें दूध उबालने रखें।
  • दूध अच्छी तरह उबल जाने के बाद आपको उसमें थोड़ा मावा और मिल्क पाउडर डालकर लगातार चलाना है।
  • इसके बाद आप दूध में थोड़ा केसर डालकर मिक्स करें।
  • फिर आपको आम का पल्प दूध में डालकर लगातार चलाते रहना है।

ये भी पढ़ें: गर्मियों में आम की मदद से बनाएं यह स्वीट रेसिपीज

mango pieces

  • अब आप दूध में अपने अनुसार चीनी डालकर उसको गाढ़ा होने तक पकाएं।
  • इसके बाद ऊपर से आपको फ्रेश मलाई और बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर 5 मिनट तक चलाना है।
  • अब गैस का फ्लेम ऑफ करके एक प्लेट में घी लगाएं।
  • इस बेटर को आप उसके ऊपर एक समान आकार में फैला दें।  

mango burfi

  • ऊपर से चांदी का वर्क और ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें।
  • सेट हो जाने के बाद बर्फी के टुकड़ों के आकार में काटें और सर्व करें। 

ये भी पढ़ें: घर पर मिनटों से बनाएं मैंगो रसमलाई, जानें आसान रेसिपी

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।