Amla Ka Laddu: सर्दियों में घरवालों को खिलाएं आंवला लड्डू, यहां जानें आसान रेसिपी

सर्दियों में जब भी कुछ हेल्दी और अच्छा खाने की बात आती है, तो हर किसी के दिमाग में सिर्फ हरी सब्जियां ही आती हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। हेल्दी के लिए आप आंवला भी खा सकती हैं। इसे खाने से आंखों और पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं, लेकिन इसे लोग सिंपल तरह से खाना कम पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये खाने में काफी खट्टा और कसीला लगता है। ऐसे में आफ इसका लड्डू बनाकर खिला सकती हैं। आंवला के लड्डू बनाने काफी आसान है। इसलिए आप इसे जरूर ट्राई करें। आइए इसकी रेसिपी आपको विस्तार से बताते हैं।
सर्दियों में घरवालों को खिलाएं आंवला लड्डू Recipe Card
आंवला लड्डू बनाने की रेसिपी
Ingredients
- आंवला- 10 से 12
- घी- 2 से 3 चम्मच
- बादाम-1 छोटी कटोरी
- काजू- 1 छोटी कटोरी
- गुड- 1 कप
- नारियल का बुरादा- 1/2 कप
- इलाइची पाउडर-1 छोटा चम्मच
Step
- Step 1:
इसके लिए आपको आंवला को अच्छे से साफ कर लेना है। फिर आपको इसे कद्दूकस की मदद से घीस लेना है।
- Step 2:
इसके बाद एक कढ़ाई लें। इसमें थोड़ा सा घी डालें।
- Step 3:
अब इसमें कद्दूकस किए हुए आंवला को डालकर पकांए। जब तक इसका पानी न कम न हो जाए।
- Step 4:
फिर आपको इसमें गुड़ डालकर इसे पकाना है।
- Step 5:
इसके बाद इसमें नारियल का पाउडर और इलाइची डालनी है।
- Step 6:
फिर आपको इसमें ड्राई फ्रूट्स डालकर इसकी बाइडिंग करनी है।
- Step 7:
जब ये मिश्रण अच्छे से पक जाए, तो इससे लड्डू बनाना है। इसका छोटा-छोटा लड्डू बनाएं ताकि आप रोजाना खा सके।
- Step 8:
फिर आपको इे एक एयर टाइट कंटेनर में रख देना है। इस आप रूम टेंपरेचर में रखें, ताकि ये 15 दिन तक खाए जा सके।
- Step 9:
ऐसे आप घर पर सिंपल आंवला के लड्डू को बना सकती हैं।
आंवले के लड्डू बनाने की विधि
- इसके लिए आपको आंवला को अच्छे से साफ कर लेना है।
- फिर आपको इसे कद्दूकस की मदद से घीस लेना है।
- इसके बाद एक कढ़ाई लें।
- इसमें थोड़ा सा घी डालें।
- अब इसमें कद्दूकस किए हुए आंवला को डालकर पकांए। जब तक इसका पानी न कम न हो जाए।
- फिर आपको इसमें गुड़ डालकर इसे पकाना है।
- इसके बाद इसमें नारियल का पाउडर और इलाइची डालनी है।
- फिर आपको इसमें ड्राई फ्रूट्स डालकर इसकी बाइडिंग करनी है।
इसे भी पढ़ें: घर पर बूंदी के लड्डू बनाने की रेसिपी जानिए
आंवले के लड्डू बनाएं
- जब ये मिश्रण अच्छे से पक जाए, तो इससे लड्डू बनाना है।
- इसका छोटा-छोटा लड्डू बनाएं ताकि आप रोजाना खा सके।
- फिर आपको इे एक एयर टाइट कंटेनर में रख देना है।
- इस आप रूम टेंपरेचर में रखें, ताकि ये 15 दिन तक खाए जा सके।
- ऐसे आप घर पर सिंपल आंवला के लड्डू को बना सकती हैं।
आंवला के लड्डू सुनने में अजीब लगेगा, लेकिन ये लड्डू की रेसिपी देखकर आपको इसे खाने को जरूर मन करेगा। आंवला खाने में खट्टा भी नहीं लगेगा। साथ ही आप कुछ हेल्दी खाना खा पाएंगी। सर्दियों में इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें। इसे खाने के बाद आपके बच्चे भी आंवला खाना जान पाएंगे। साथ ही कुछ हेल्दी खाने को उन्हें मिलेगा। बस इन्हें ज्यादा समय के लिए स्टोर करके न रखें। इसे जल्दी ही खत्म करें, ताकि ये खराब न ले।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।