इस बार डिनर में बनाएं जोधपुरी आलू की सब्जी, स्वाद हमेशा रहेगा याद

अगर आप कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहते हैं, तो आलू की सब्जी में जोधपुर का तड़का लगाएं। बता दें कि जोधपुर में आलू की सब्जी को बेहद नए अंदाज में बनाया जाता है, जिसकी रेसिपी हम आपके साथ साझा कर रहे हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-09-26, 12:15 IST
how to make jodhpuri aloo sabji

आलू एक ऐसी सब्जी जिसका इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जाता है। आलू न सिर्फ स्वाद में अच्छे होते हैं, बल्कि  पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। आलू प्रोटीन, कॉम्‍प्‍लेक्‍स कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम, विटामिन-सी, विटामिन बी -6, नियासिन और थियामिन का काफी अच्छा स्रोत है।

आलू की कोई भी सब्जी बहुत आसानी से बन जाती है। यही वजह है कि हम आलू को रोजाना कई तरह से बनाती हैं और अपने आहार में शामिल करते हैं। कहा जाता है कि आलू में स्टार्च ज्यादा होता है, जिसे खाने के बाद बहुत देर तक भूख नहीं लगती। साथ ही, आलू से अलग तरह के स्नैक्स भी बन सकते हैं।

जोधपुरी आलू की सब्जी Recipe Card

इन ट्रिक्स से तैयार करें जोधपुरी आलू की सब्जी।

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 20 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 150
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • आलू- 500 ग्राम
  • सौंफ- 1 चम्मच
  • जीरा- आधा चम्मच
  • धनिया दरदरा मोटा कटा हुआ- 2 चम्मच
  • तिल- 1 चम्मच
  • हींग- चुटकी भर
  • चिली फ्लेक्स- 1 छोटा चम्मच
  • तेल- 2 चम्मच
  • स्वादानुसार- नमक
  • पानी- आधा कप

Step

  1. Step 1:

    आलू की जोधपुरी सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आलू के छिलके उतार लें।

  2. Step 2:

    जब आलू सूख जाए, तो एक पैन में गैस पर गर्म करने के लिए रखें।

  3. Step 3:

    फिर 2 चम्मच तेल गर्म करें और आलू के टुकड़े डालकर हल्का फ्राई कर लें।

  4. Step 4:

    फिर जीरा, हींग, दरदरा पिसा हुआ सौंफ और धनिया, पानी और आलू को डालकर पकने दें।

  5. Step 5:

    आलू के ऊपर तिल और तमाम बचा हुआ सामान डालें और हल्की आंच पर पकने दें।

  6. Step 6:

    बस आपकी जोधपुरी आलू की सब्जी तैयार है, जिसके ऊपर मैगी मसाला डालकर सर्व करें।

मगर आज हम आपको खाने में राजस्थान का तड़का लगाने की आसान लेकर आए हैं, जिनकी मदद से स्वादिष्ट आलू की सब्जी तैयार की जा सकती है।  

विधि 

tips to make jodhpuri aloo

  • आलू की जोधपुरी सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आलू के छिलके उतार लें। फिर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर अच्छी तरह से धो लें। 
  • जब आलू सूख जाए, तो एक पैन में गैस पर गर्म करने के लिए रखें। फिर 2 चम्मच तेल गर्म करें और आलू के टुकड़े डालकर हल्का फ्राई कर लें। 

इसे जरूर पढ़ें-  सर्दियों में इन 3 लाजवाब आलू करी रेसिपीज को आप भी करें ट्राई

  • फिर जीरा, हींग, दरदरा पिसा हुआ सौंफ और धनिया,  आधा कप पानी और आलू को डालकर लगभग 5 मिनट तक पकने दें। 
  • आलू के ऊपर तिल और तमाम बचा हुआ सामान डालें और हल्की आंच पर पकने दें। फिर लगातार चलाते हुए आलू उबाल आने तक ढककर पका लें। 

इसे जरूर पढ़ें-  आलू से जुड़े सबसे आसान फूड हैक्स 

  • बस आपकी जोधपुरी आलू की सब्जी तैयार है, जिसके ऊपर मैगी मसाला डालकर सर्व करें। 

Image Credit- (@Freepik) 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।