Moongfali की बनाएं स्वादिष्ट और चटपटी सब्जी, यहां जानें जरूरी सामग्री और Recipe

सर्दी के मौसम में आमतौर पर हम सभी सब्जी बनाने के लिए मटर, आलू या फिर सीजनल वेजिटेबल इस्तेमाल करते हैं। खासतौर से हरी मटर, जिसके बिना ठंड के हर खाने का स्वाद अधूरा रहता है, लेकिन क्या आपने कभी मूंगफली की सब्जी ट्राई की है? अगर नहीं, तो बता दें कि इससे बनने वाली स्वादिष्ट और चटपटी सब्जी का स्वाद ऐसा होता है कि बड़े-बुजुर्ग से लेकर बच्चे भी बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं।
प्रोटीन और पोषण से भरपूर मूंगफली की सब्जी न केवल स्वाद लाजवाब होता है बल्कि इसे बनाना भी बहुत आसान है। इसे आप रोटी, पराठे या चावल किसी के भी साथ परोस सकते हैं। अगर आप सब्जियों के पुराने स्वाद से बोर हो गई हैं, तो मूंगफली की सब्जी एक बार जरूर ट्राई करें। नीचे पढ़ें पूरी रेसिपी-
मूंगफली की सब्जी रेसिपी Recipe Card
मूंगफली की सब्जी बनाने का तरीका
Ingredients
- मूंगफली के दाने-1 कप
- टमाटर-2 मध्यम आकार के (बारीक कटे या प्यूरी किए हुए)
- प्याज-1 बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई
- अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर-1/2 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर-1/2 से 1 छोटा चम्मच
- गरम मसाला- 1/2 छोटा चम्मच
- नमक-स्वादानुसार
- जीरा-1 छोटा चम्मच
- तेल-2-3 बड़े चम्मच
- बारीक कटा हरा धनिया
Step
- Step 1:
सबसे पहले एक पैन में मूंगफली के कच्चे दानों को हल्का सा भूनकर दरदरा पीस लें।
- Step 2:
इसके बाद एक कड़ाही में तेल गरम कर, उसमें जीरा डालकर तड़कने दें।
- Step 3:
जीरा तड़कने के बाद, बारीक कटा प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट, बारीक कटी हरी मिर्च और टमाटर की प्यूरी डालकर 1 मिनट तक भूनें।
- Step 4:
जब तेल किनारों से अलग होने लगे, तो इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- Step 5:
अब दरदरे मूंगफली के पेस्ट और साबुत मूंगफली को मसाले में डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
- Step 6:
इसके बाद अपने हिसाब से 1/2 से 1 कप पानी डालकर पकाएं।
- Step 7:
फिर सब्जी को ढककर धीमी आंच पर 5 से 7 मिनट तक पकने दें।
- Step 8:
गैस बंद कर इसके ऊपर बारीक कटे हरे धनिये से गार्निश करें।
- Step 9:
अब मूंगफली की स्वादिष्ट और चटपटी सब्जी बनकर तैयार है।
मूंगफली की सब्जी बनाने का तरीका (Moongfali ki Sabji Banane ki Vidhi)
- सबसे पहले एक पैन में मूंगफली के कच्चे दानों को हल्का सा भून लें। ध्यान रखें कि वे जलें नहीं।
- जब मूंगफली ठंडी हो जाए, तो उन्हें मिक्सर ग्राइंडर में डालें और दरदरा पीस लें। कुछ मूंगफली के दानों को साबुत ही रहने दें।
- इसके बाद एक कड़ाही में तेल गरम कर, उसमें जीरा डालकर तड़कने दें।
- जीरा तड़कने के बाद, बारीक कटा प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट और बारीक कटी हरी मिर्च डालकर 1 मिनट तक भूनें।
- इसके बाद प्यूरी किए हुए टमाटर डालकर पकाएं।
- जब तेल किनारों से अलग होने लगे, तो इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- अगर मसाला चिपकने लगे, तो 1-2 चम्मच पानी डाल सकते हैं।
- अब तैयार किए गए दरदरे मूंगफली के पेस्ट और साबुत मूंगफली को मसाले में डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
- इसके बाद अपने हिसाब से 1/2 से 1 कप पानी डालकर पकाएं।
- सब्जी में नमक और गरम मसाला डालकर मिलाएं।
- फिर सब्जी को ढककर धीमी आंच पर 5 से 7 मिनट तक पकने दें।
- गैस बंद कर इसके ऊपर बारीक कटे हरे धनिये से गार्निश करें।
- अब मूंगफली की स्वादिष्ट और चटपटी सब्जी बनकर तैयार है।
- इसे गरमागरम रोटी, पूड़ी या चावल के साथ परोसें।
मूंगफली की सब्जी बनाते वक्त ध्यान दें ये बातें
- मूंगफली को बारीक पाउडर के बजाय दरदरा पीसें ताकि अच्छा टेक्स्चर आए।
- मसालों को तब तक भूनें जब तक तेल न छोड़ दें, यह स्वाद की कुंजी है।
- मूंगफली पानी सोखती है, इसलिए गाढ़ापन मैनेज करने के लिए पानी थोड़ा ज्यादा रखें।
- ज्यादा चटपटा स्वाद चाहिए तो आंच बंद करके एक चम्मच नींबू का रस डालें।
- आप मूंगफली को इस्तेमाल से 4-5 घंटे पहले भिगोकर नरम बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Recipe Of The Day: न घंटों पीसने न भिगोने की जरूरत, बस पानी में घोल कर बनाएं कुरकुरा नाश्ता; पढ़ें रेसिपी
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit-Gemini, Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।