सिंपल खाने को टेस्टी बना देगी हर्ब मेयोनीज, नया फ्लेवर सबको आएगा बेहद पसंद

अगर मेयोनीज अच्छी लगती है, लेकिन हेल्थ की वजह से खाना छोड़ देते हैं तो अब ऐसा न करें क्योंकि हम आपको हर्बल मेयोनीज की आसान रेसिपी बताएंगे।
image

इन दिनों स्नैक्स के साथ मेयोनेजखाने का शौक बढ़ गया है। हम मार्केट से कुछ भी लातेहैं, तो चटनी के साथ मेयोनेजजरूर आती है। यह इतनी स्वादिष्ट होती है कि इससे स्नैक्स का स्वाद दोगुना बढ़ जाता है। इसलिए मार्केट में कई अलग-अलग वेराइटी और फ्लेवर में मेयोनेजमिलने लगी हैं। इनका इस्तेमाल भी कई तरह से स्नैक्स बनाने के लिए किया जाता है। इसका चलन बढ़ने की वजह से इसकी डिमांड भी बढ़ गई है।

हालांकि, अगर लोगों से पूछा जाए कि आखिर मेयोनजकैसे बनाई जाती है? आप कहेंगे अंडा, नमक, तेल या नींबू के रस आदि। मगर क्या आपको पता है इसे बनाने के लिए पुदीना या हरा धनिया का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। उनका फ्लेवर मेयोनेजको बहुत ही स्वादिष्ट बनातेहैं, लेकिन आपको इसे बनाने का सही तरीका मालूम होना चाहिए। तो देर किस बात की आइए विस्तार से इसकी रेसिपी जानते हैं।

हर्ब मेयोनेज की विधि

how to make herb mayonnaise

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें। फिर एक बाउल में कटा हुआ हरा धनिया, पुदीना के पत्ते, हरी मिर्च और बाकी सामान भी डाल दें।

इसे जरूर पढ़ें-प्लेन मायो को स्वादिष्ट बनाने के लिए ट्राई करें ये टिप्स

  • अब आपको बहुत तेजी के साथ अंडों को फेंटना है। फेंटने के बाद बेहतर होगा कि इस दौरान कटी हुई हर्ब को भी डालकर रख दें। फिर इसमें तेल की छोटी सी ड्रॉप डाल दें।
  • इसके बाद दोबारा अच्छी तरह से मिक्स करें और फिर दूसरी ड्रॉप डालकर मिलाएं। आप इसे तब तक करें जब तक तेल और अंडा अच्छी तरह से मिक्स न हो जाएं। इसलिए धीरे-धीरे तेल की स्ट्रीम को डालते रहना है।
  • ध्यान रखें कि तेल एक साथ बहुत ज्यादा न डाला जाए, वरना मेयोनेज खराब हो जाएगी। जब एक बार मेयोनीज अच्छी से मिक्स हो जाए, तो आखिर में नींबू का रस और बाकी बचा हुआ सामान मिलाएं।

इसे जरूर पढ़ें-मेयोनेज फ्रेश है या नहीं यूं करें पहचान, जानें स्टोर करने के देसी हैक्स

  • अगर आप चाहें तो हर्ब को अच्छी तरह से मिलाने के लिए इसे ब्लेंडर में भी बना सकती हैं, लेकिन यहां भी नियम वही होगा कि मेयोनीज में तेल की कुछ बूंदें ही एक बार में डालते हैं।
  • बस आपकी मेयोनेज बनकर तैयार है, जिसे स्नैक्स के साथ सर्व किया जाता है।

Image Credit- (@Freepik and shutterstock)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

हर्ब मेयोनेज Recipe Card

इन आसान टिप्स की मदद से तैयार करें हर्ब मेयोनेज।
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :25 min
  • Preparation Time : 10 min
  • Cooking Time : 15 min
  • Servings : 3
  • Cooking Level : Medium
  • Course: Others
  • Calories: 150
  • Cuisine: Indian
  • Author: Shadma Muskan

सामग्री

  • हरा धनिया- आधा कप
  • पुदीना के पत्ते- आधा कप
  • हरी मिर्च- 2
  • नींबू का रस- आधा चम्मच
  • अंडे के जर्दी- 2
  • सरसों का तेल- 250 मिली
  • व्हाइट विनेगर- आधा चम्मच

विधि

  • Step 1 :

    सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें।

  • Step 2 :

    फिर एक बाउल में कटा हुआ हरा धनिया, पुदीना के पत्ते, हरी मिर्च और बाकी सामान भी डाल दें।

  • Step 3 :

    अब आपको बहुत तेजी के साथ अंडों को फेंटना है। फेंटने के बाद बेहतर होगा कि इस दौरान कटी हुई हर्ब को भी डालकर रख दें।

  • Step 4 :

    इसके बाद दोबारा अच्छी तरह से मिक्स करें और फिर दूसरी ड्रॉप डालकर मिलाएं।

  • Step 5 :

    आप इसे तब तक करें जब तक तेल और अंडा अच्छी तरह से मिक्स न हो जाएं।

  • Step 6 :

    अगर आप चाहें तो हर्ब को अच्छी तरह से मिलाने के लिए इसे ब्लेंडर में भी बना सकती हैं।

  • Step 7 :

    बस आपकी मेयोनेज बनकर तैयार है, जिसे स्नैक्स के साथ सर्व किया जाता है।