प्लेन मायो को स्वादिष्ट बनाने के लिए ट्राई करें ये टिप्स

हर स्नैक्स के साथ मेयोनेज बहुत ही अच्छी लगती है। मगर कई बार मायो का स्वाद बहुत ही बोरिंग लगता है, ऐसे में इसके कुछ एक्सपेरिमेंट किया जा सकता है। तो देर किस बात की आइए विस्तार से जानते हैं। 

 
ways to upgrade plain mayo in hindi

मेयोनेज क्रीम की तुलना में थोड़ी ज्यादा हैवी होती है और इसका हल्का स्वाद होता है। इसमें कई बार अंडे की जर्दी मिलाई जाती है, जिससे इसका स्वाद थोड़ा मीठा होता है। यही वजह है कि मेयोनेज, जिसे मायो के नाम से भी जाना जाता है। यह एक गाढ़ी और क्रीमी स्प्रेड है, जिसे अक्सर मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

सलाद, सैंडविच, डिप्स और सॉस सहित कई व्यंजनों में मायो में इस्तेमाल के लिए यह लोकप्रिय सामग्री है। मगर मेयोनेज का सेवन ज्यादातर मोमोज के साथ किया जाता है, क्योंकि लाल चटनी के साथ इसका कॉम्बिनेशन काफी अच्छा लगता है।

इसका स्वाद काफी अलग होता है और इसमें कई तरह के वेरिएशन भी किए जा सकते हैं। अगर आप भी प्लेन मेयोनेज खाकर बोर हो गए हैं, तो हमारे बताए गए तरीकों से इसका स्वाद बदला जा सकता है, कैसे? आइए इस लेख में जानते हैं।

करी पत्ते का इस्तेमाल

mint mayo

करी पत्ते का इस्तेमाल भारतीय व्यंजनों में अनोखा स्वाद लाने का काम करता है। इसका अनोखा स्वाद और खुशबू किसी भी डिश में जान डाल देती है। जब प्लेन मेयोनेज में करी पत्ते को मिक्स किया जाएगा, तो न सिर्फ स्वाद दोगुना होगा बल्कि खाना हेल्दी भी हो जाएगा। इसे आप सैंडविच, बर्गर, और सलाद में डालकर खाने को नया ट्विस्ट दे सकते हैं।

करी पत्ते के अलावा आप हर्ब को भी में शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आपको बारीक कटी हुई हर्बस जैसे धनिया, पुदीना, तुलसी या करी पत्ता को मेयोनेज में डालना होगा और इस्तेमाल करना होगा। साथ ही, स्वाद को और भी बढ़ाने के लिए थोड़ा लहसुन पाउडरभी मिलाया जा सकता है।

इसे जरूर पढ़ें-क्या आप जानते हैं आपके घर में आने वाली मेयोनीज किस चीज़ से बनती है

पुदीने का करें इस्तेमाल

curry patta mayo

अगर आपको पुदीना पसंद है, तो आप मायो में पुदीने का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल ज्यादातर बर्गर में किया जाता है, इसे बनाने के लिए सबसे पहले पुदीना के पत्ते और सरसों तेल डालकर एक बार पीस लें। अब इसमें एक चम्मच चीनी मिक्स करें और फिर से इसे पीस लें।

एक बाउल में पुदीना के मिश्रण को निकाल लें और इसमें नींबू के रस और मेयोनेज़ को अच्छी तरह मिक्स करें। 6 से 7 बार चम्मच से मिक्स करने के बाद पुदाना का मायो बनकर तैयार है। अगर आप चाहें तो इसमें काली मिर्च पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

मसाले आएंगे काम

आप मायो में तड़का लगा सकते हैं। तड़का मसाले, प्याज, टमाटर या नींबू से लगाया जा सकता है। इसके लिए आपको मायो में नींबू का रस, प्याज, टोमैटो कैचअप, कश्मीरी लाल मिर्च और नमक को मिक्स कर दें। अगर आपके पास स्वीट रेलिश खीरा नहीं है, तो इसे घर पर तैयार किया जा सकता है। इसे बनाने के लिए विनेगर और चीनी के साथ बारीक कटे हुए खीरे को पकाया जाता है।

जब तक की यह थिक ना हो जाए। इस तरह स्वीट रेलिश खीरा तैयार कर सकते हैं। अब मेयोनेज़ के मिश्रण में स्वीट रेलिश खीरा और काली मिर्च पाउडर को मिक्स कर दें। चम्मच से चार से पांच बार मिक्स करने के बाद आपकी मायो बन जाएगा।

चटनी का करें इस्तेमाल

Chutney mayo

यह आपके सैंडविच, बर्गर, और स्नैक्स को एक नई प्रोफाइल देता है। चटनी मेयोनेज में धनिया, पुदीना और पारंपरिक भारतीय मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। यह मायो को एक चटपटा और ताज़ा ट्विस्ट प्रदान करता है। इसमें इस्तेमाल की गई चटनी की ताजगी और मसालों का मेल मेयोनेज की क्रीमी टेक्सचर के साथ मिलकर एक अद्भुत स्वाद तैयार करता है।

इसे जरूर पढ़ें-मेयोनेज़ से बनाएं 4 डीप और स्प्रेड, जानें इसकी आसान रेसिपी

चटनी मेयोनेज का इस्तेमाल आप डिपिंग सॉस के रूप में कर सकते हैं या इसे अपने पसंदीदा रोल्स और रैप्स में एक स्वादिष्ट स्प्रेड के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप अपने खाने में भारतीय स्वाद का नया तड़का लगाना चाहते हैं, तो चटनी मायो का इस्तेमाल करें।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP