Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:33 AM IST

इस आसान रेसिपी से तैयार करें पुदीना छोले, स्वाद ऐसा हमेशा रहेगा याद

आपने नॉर्मल छोले तो जरूर खाए होंगे, लेकिन इस बार पुदीना का फ्लेवर ट्राई करें। यकीनन इसका स्वाद आपको बहुत पसंद आएगा। अगर आपको इसकी रेसिपी नहीं मालूम, तो हमारे बताए गए हैक्स फॉलो कर सकते हैं।   
Updated:- 2024-07-26, 17:52 IST
how to make pudina chhole recipe

गरमा-गरम छोले न सिर्फ भटूरे, बल्कि चावल के साथ भी बहुत अच्छे लगते हैं। यही वजह है कि हर वीकेंड छोले के साथ कुछ नया बनाया जाता है। इसके लिए हमेशा इन्हें 8 -10 घंटे पहले भिगोना होता है। फिर पूरी रात इन्हें पानी में भिगोने के बाद ही छोले बनाए जा सकते हैं। 

रात भर भीगे छोले बनाने में आसान होने के साथ अच्छी तरह से उबल भी जाते हैं। हालांकि, हर बार छोले की एक ही रेसिपी ट्राई करना थोड़ा बोरियत से भरा हुआ हो सकता है। इसलिए हम आपको पुदीना छोले की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे डिनर में तैयार किया जा सकता है। 

पुदीना छोले। Recipe Card

इन टिप्स की मदद से तैयार करें पुदीना छोले।

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 20 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 125
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • छोले- 250 ग्राम
  • पुदीना- आधा कप (प्यूरी)
  • प्याज- 3 (कटा हुआ)
  • टमाटर- 5 (कटे हुए)
  • मूली- आधी (बारीक कटी हुई)
  • छोले मसाला- 3 चम्मच
  • लाल मिर्च- 2 चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • तेज पत्ता- 2
  • चायपत्ती का पानी- 1 कप
  • हरी मिर्च- 4 (बीच से कटी हुई)
  • धनिया के पत्ते- आधा कप (कटे हुए)
  • जीरा- आधा चम्मच

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले छोले को 1 पतीले में लगभग 8 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। फिर भीगे हुए को कुकर में डालें और लगभग 2 से 3 सिटी लगाकर पका लें।

  2. Step 2:

    इस दौरान एक पतीले में 1 कप पानी से साथ 1 चम्मच चाय की पत्ती को डालें और अच्छी तरह से उबाल लें।  

  3. Step 3:

    अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें। 2 तेज पत्ता और आधा चम्मच जीरा डालकर तड़का लगा लें।

  4. Step 4:

    स्वादानुसार नमक, 2 चम्मच लाल मिर्च और 1 चम्मच धनिया पाउडर डालकर 10 मिनट तक पकाएं।

  5. Step 5:

    पकाने के बाद इसमें छोले, पुदीने का पेस्ट और कटी हुई मूली डालें। अ

  6. Step 6:

    अब चाय की पत्ती का पानी और कटी हुई हरी मिर्च डालें। इसमें छोले को कुछ देर तक पकाएं।

  7. Step 7:

    फिर ऊपर से हरा धनिया डालें और गैस बंद कर दें। बस आपके पुदीना वाले छोले तैयार हैं। इसे चावल या भटूरे के साथ सर्व किया जा सकता है।

पुदीना छोले की विधि 

Pudine wale Chole Recipe

  • सबसे पहले छोले को 1 पतीले में लगभग 8 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। फिर भीगे हुए छोले को कुकर में डालें और लगभग 2 से 3 सिटी लगाकर पका लें।
  • इस दौरान एक पतीले में 1 कप पानी से साथ 1 चम्मच चाय की पत्ती डालें और अच्छी तरह से उबाल लें।  

इसे जरूर पढ़ें-  जानें छोले टिक्का मसाला की आसान रेसिपी

  • अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें। 2 तेज पत्ता और आधा चम्मच जीरा डालकर तड़का लगा लें।
  • फिर कड़ाही में कटी हुई प्याज और कटे हुए टमाटर डालकर हल्का ब्राउन करें। स्वादानुसार नमक, 2 चम्मच लाल मिर्च और 1 चम्मच धनिया पाउडर डालकर 10 मिनट तक पकाएं।
  • पकाने के बाद इसमें छोले, पुदीने का पेस्ट और कटी हुई मूली डालें। अगर आपको मूली का स्वाद अच्छा नहीं लगता है, तो इसका इस्तेमाल न करें।
  • अब चाय की पत्ती का पानी और कटी हुई हरी मिर्च डालें। इसमें छोले को कुछ देर तक पकाएं। ऊपर से छोले का मसाला डालें और 5 मिनट तक पका लें।

इसे जरूर पढ़ें-  ढाबा स्टाइल मसालेदार हांडी छोले बनाने की आसान रेसिपी

  • फिर ऊपर से हरा धनिया डालें और गैस बंद कर दें। बस आपके पुदीना वाले छोले तैयार हैं। इसे चावल या भटूरे के साथ सर्व किया जा सकता है।

Image Credit- (@Freepik) 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।