चारकोल में नींबू का रस निचोड़ कर साफ कर सकते हैं ढेर सारे बर्तन, जानें तरीका

बर्तन की सफाई हर घर में होती है और बर्तन साफ करने वाले इंसान के मन में यह पहला ख्याल आता है कि काश कोई ऐसी चीज मिल जाए, जिससे बर्तन आसानी से साफ हो जाए। आज हम आपको नींबू के रस और चारकोल से बर्तन साफ करने की वह विधि बताएंगे, जिससे आप मिनटों में ढेर सारा बर्तन आसानी से साफ कर पाएंगे। इंस्टाग्राम पर वायरल हुए इस चारकोल मेथड से सालों से हमारी दादी-नानी जले हुए काले बर्तन को साफ कर रहे हैं। ऐसे में आज के इस लेख को पढ़ने के बाद आप भी बर्तन साफ करने के लिए इस ट्रिक को फॉलो करेंगे।
सामग्री
- चारकोल का पाउडर
- ताजा नींबू का रस
- एक साफ स्पंज या कपड़ा
- गर्म पानी
तरीका
- चारकोल पाउडर तैयार करें। अगर आपके पास चारकोल के टुकड़े हैं, तो उन्हें पीसकर पाउडर बना लें।
- ताजा नींबू का रस निकालें।
इसे भी पढ़ें: चीटियां लगने से खराब हो रहा है चावल तो इन असरदार तरीकों से पाएं निजात
सफाई का मिश्रण बनाएं

एक छोटी कटोरी में चारकोल पाउडर डालें और उसमें नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें। अगर मिश्रण अधिक गाढ़ा हो, तो थोड़ा पानी मिला सकते हैं।
बर्तनों पर लगाएं
इस पेस्ट को स्पंज या कपड़े की मदद से बर्तनों पर लगाएं। विशेष रूप से गंदगी या जले हुए हिस्सों पर अधिक ध्यान दें।
बर्तन को रगड़ें
स्पंज या कपड़े से बर्तनों को अच्छे से रगड़ें। चारकोलऔर नींबू का मिश्रण गंदगी और जले हुए हिस्सों को साफ करने में मदद करेगा।
गर्म पानी से धोएं
रगड़ने के बाद बर्तनों को गर्म पानी से धो लें। सभी पेस्ट और गंदगी को अच्छे से हटाएं।
इसे भी पढ़ें: क्या आपको पता है कच्चे आलू से भी साफ हो सकते हैं बर्तन, चमक पाने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
साफ करें और सुखाएं
बर्तनों को साफ पानी से धोने के बाद सूखे कपड़े से पोंछकर सुखाएं।
चारकोल पेस्ट से बर्तन धोने के फायदे

प्राकृतिक और रसायन मुक्त
यह तरीका पूरी तरह से प्राकृतिक है और इसमें किसी प्रकार के हानिकारक रसायन का उपयोग नहीं होता।
पर्यावरण के अनुकूल
चारकोल और नींबू का रस पर्यावरण के अनुकूल होते हैं और कोई प्रदूषण नहीं करते।
बर्तनों से आएगी सुगंध
नींबू का रस बर्तनों को साफ करने के साथ-साथ उन्हें ताजगी भरी सुगंध भी देता है।
इस सरल और प्रभावी तरीके से आप अपने बर्तनों को आसानी से साफ कर सकते हैं और उन्हें चमकदार बना सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।