वीगन डाइट वालों के लिए हेल्दी ऑप्शन है Peanut Curd, घर पर यूं किया जा सकता है तैयार

अगर आप थाली में थाली जरूर शामिल करती हैं, तो इस बार पीनट दही ट्राई करें, जिसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा। 
image

आजकल महिलाएं थोड़ी हेल्थ कॉन्शियस हो गई हैं, अपनी हेल्थ पर ज्यादा ध्यान देने लगी हैं। इसलिए कोशिश रहती है थाली में हेल्दी चीजें ही शामिल की जाए जैसे- दही। गर्मियों में दही वैसे ही अमृत की तरह काम करता है, जिसे खाने के साथ या ड्रिंक के तौर पर सर्व किया जाता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप हर रोज दही खाएं, अगर आप चाहें तो पीनट दही भी शामिल कर सकती हैं।

यह पोषण के मामले में बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसमें प्रोटीन और हेल्दी फैट भी शामिल होता है, जिसे खाने से पेट हल्का महसूस करता है। हालांकि, यह दही सिर्फ वीगन डाइट फॉलो करने वालों के लिए नहीं, बल्कि ऐसे लोगों के लिए भी हैं जो हेल्दी और नेचुरल ऑप्शन तलाशते हैं। अगर आप भी इस यह दही अपने आहार में शामिल करना चाहती हैं, तो हमारे बताए गए टिप्स से घर पर तैयार कर सकती हैं।

पीनट दही कैसा होता है?

पीनट दही..यानी मूंगफली से तैयार किया गया दही, जिसे वीगन डेयरी का हिस्सा माना जाता है। यह दिखने में काफी हद तक नॉर्मल दही की तरह होता है, जिसे कच्ची मूंगफली को भिगोकर तैयार किया जाता है। इसलिए इसका स्वाद भी थोड़ा मूंगफली के स्वाद की तरह होता है।

How to make healthy vegan peanut curd at home without

यह हल्का क्रीमी और स्मूथ होता है, जो अच्छे से जम जाता है। साथ ही, जमने के बाद इसमें दही जैसी हल्की खटास भी आ जाती है। अगर पहले से बची हुई पीनट दही या वेगन स्टार्टर से जमाया गया हो, तो टेस्ट और भी बेहतर होता है।

इसका इस्तेमाल बिल्कुल दूध वाले दही की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे- रायता, कढ़ी, पराठे के साथ, दही-चावल, चटनी या स्मूदी में।

घर पर कैसे किया जा सकता है तैयार?

अगर आप पहली बार पीनट दही बना रही हैं, तो यह थोड़ा मुश्किल हो सकता है। मगर कुछ दिनों में आप परफेक्ट दही बनाना सीख जाएंगी, बस आपको हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा।

सामग्री

  • मूंगफली- 1 कप
  • पानी- 3 कप
  • वीगन दही स्टार्टर- 1 चम्मच
How to make healthy vegan peanut curd at home with milk

पीनट दही की विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करें और रात भर के लिए मूंगफली को भिगोकर रखें। आपको कम से कम 6 घंटे मूंगफली को भिगोकर रखना है।
  • अब भीगी हुई मूंगफली को पीस लें, जिसमें आपको 2 कप पानी डालना होगा। पीसने के बाद एक छलनी की मदद से छान लें, फिर एक मलमल के कपड़े में बांधकर रख दें।
  • आपको पीनट मिल्क मिलेगा, जिसे हल्की आंच पर पकाएं और ठंडा करके 1 चम्मच वेगन दही या पहले से बने पीनट कर्ड का थोड़ा हिस्सा डालें।
  • इसे अच्छी तरह मिक्स करें, फिर किसी गर्म जगह पर 10 घंटे के लिए रख दें। इससे दही जमने लग जाएगा और फ्रिज में रखकर स्टोर करें।

कैसे करें इस्तेमाल?

  • आप पीनट दही को सादा इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इसे सीधे थाली में शामिल करें और लुत्फ उठाएं।

How to make curd culture at home

  • इससे आप पीनट बटर या स्मूदी को भी ट्राई कर सकती हैं, जिसका स्वाद सबको बहुत पसंद आएगा।
  • इस दही को पराठे के साथ भी सर्व किया जा सकता है, लेकिन नमकीन बना लेना बेस्ट रहेगा।

इन बातों का रखें ध्यान

  • आप दही को बनाने के लिए सादा दही भी इस्तेमाल कर सकती हैं, जिससे स्वाद लाजवाब लगेगा।
  • अगर आप बहुत ज्यादा गर्म दूध में दही जमाने की कोशिश कर रही हैं, तो ऐसा न करें क्योंकि यह जमेगा नहीं।
  • पीनट दूध को हमेशा उबालना जरूरी है ताकि इसका कच्चापन निकल जाए।

यह दही बहुत ही स्वादिष्ट होता है, बस बनाने का तरीका सही होना चाहिए। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik and shutterstock)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP