डोसे के साथ बनाएं स्वादिष्ट मूंगफली और दही की चटनी, जानिए आसान रेसिपी

खाने को जायकेदार और लजीज बनाने के बहुत सारे तरीके हैं लेकिन भारत में खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए सबसे ज्यादा चटनी मशहूर है। जी हां, चटनी एक ऐसा व्यंजन है, जिसे लगभग हर फूड के साथ खाया जाता है। यह बेस्वाद खाने को भी चटपटा बना देती है। मजे की बात तो यह है कि चटनी खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है, बनाने में भी उतनी ही आसान है। हालांकि, चटनी कई तरह की होती हैं लेकिन आज हम आपको मूंगफली और दही की चटनी बनाने की आसान विधि के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप डोसे, समोसे, पकौड़े आदि के साथ सर्व कर सकती हैं।
मूंगफली और दही की चटनी Recipe Card
मूंगफली और दही की चटनी
Ingredients
- 1 कटोरी- मूंगफली 1 कप- दहीआधा कप- हरा धनिया3- हरी मिर्च1/2 छोटा चम्मच- जीरा पाउडर स्वादानुसार- नमक1 छोटा चम्मच - लहसुन 2 चम्मच - तेल
Step
- Step 1:
मूंगफली और दही की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आप हरा धनिया को अच्छी तरह से धो लें और मूंगफली को छिलके रख लें।
- Step 2:
आप एक पैन में तेल डालें और मूंगफली को रोस्ट कर लें और फिर इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
- Step 3:
फिर हरी मिर्च, लहसुन, मूंगफली और अन्य सभी सामग्रियों को और एक मिक्सर ग्राइंडर में डाल दें।
- Step 4:
अब इस मिश्रण को अच्छी तरह से पीस लें। आप चाहे तो इसमें थोड़ा-सा पानी भी डाल सकती हैं।
- Step 5:
जब मिश्रण अच्छी तरह से पीस जाए तो इसमें दही को डाल दें और अच्छी तरह से फेंट लें।
- Step 6:
अब इसमें नमक डालें और कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें। बस आपकी मूंगफली और दही की चटनी तैयार है
- Step 7:
अब आप इसे समोसे, चिकन टिक्का, तंदूरी चिकन, पराठे के साथ सर्व कर सकती हैं।
बनाने की विधि
- दही की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आप हरा धनिया को अच्छी तरह से धो लें और मूंगफली को छिलके रख लें।
- आप एक पैन में तेल डालें और मूंगफली को रोस्ट कर लें और फिर इसे ठंडा होने के लिए रख दें। (इमली की खट्टी-मीठी चटनी बनाना सीखें)
- फिर हरी मिर्च, लहसुन, मूंगफली और अन्य सभी सामग्रियों को और एक मिक्सर ग्राइंडर में डाल दें।
- अब इस मिश्रण को अच्छी तरह से पीस लें। आप चाहे तो इसमें थोड़ा-सा पानी भी डाल सकती हैं।
- जब मिश्रण अच्छी तरह से पीस जाए, तो इसमें दही को डाल दें और अच्छी तरह से फेंट लें।
- अब इसमें नमक डालें और कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें। बस आपकी मूंगफली से बनी दही की चटनी तैयार है अब आप इसे समोसे, चिकन टिक्का, तंदूरी चिकन, पराठे के साथ सर्व कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें- घर पर आसानी से बनाएं टेस्ट से भरपूर 'अंडा चटनी', जानें आसान रेसिपी
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।