ढाबा स्टाइल मसालेदार हांडी छोले बनाने की आसान रेसिपी

गरमा-गरम छोले का नाम सुनकर भला किसके मुंह में पानी नहीं आता। छोले किसी भी चीज के साथ परोसे जाएं, हमें अच्छे ही लगते हैं। फिर चाहे भटूरों में स्वाद जोड़ना हो या फिर चावल को जायकेदार बनाना हो, छोले का अपना अलग ही स्वाद होता है।
वैसे तो छोले कई तरह से तैयार किए जाते हैं और हर जगह के छोले खास तरीके से बनाए जाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी हांडी छोले घर पर तैयार किए हैं? अगर नहीं, तो इस बार जरूर ट्राई करें। वैसे तो हांडी छोले किसी भी भारतीय रेस्टोरेंट के मेनू में एक लोकप्रिय व्यंजन है।
हांडी छोले Recipe Card
आप इस तरह घर पर हांडी छोले तैयार कर सकते हैं।
Ingredients
- 1- मीडियम हांडी
- 2 कप-छोले (रात भर भीगे हुए)
- 3- मीडियम प्याज (कटी हुई)
- 8- लहसुन की कलियां (कटी हुई)
- 2- टमाटर की प्यूरी
- 1 चम्मच- साबुत मसाले
- 1 पैकेट- इनो
- 1-2 चम्मच- बेसन
- 4 बड़े चम्मच- तेल
- 2 छोटा चम्मच- लाल मिर्च
- 1 छोटा चम्मच- धनिया पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच- हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच- गरम मसाला
- 2 चम्मच- छोले मसाला
- स्वादानुसार- नमक
- 1 चम्मच- कसूरी मेथी
- 2 चम्मच- धनिया के पत्ते (कटे हुए)
Step
- Step 1:
सबसे पहले छोले को 3 से 4 बार धो लें और रातभर के लिए या कम से कम 6 घंटे के लिए भिगोकर दें।
- Step 2:
अब छोले को प्रेशर कुकर में 5 सीटी आने तक धीमी आंच पर सभी मसाले डालकर रख दें।
- Step 3:
इसके बाद एक मिट्टी के बर्तन में तेल गर्म करें और जीरा, बारीक कटा हुआ प्याज डाल दें।
- Step 4:
अब हांडी में बेसन, लाल मिर्च, धनिया और अन्य मसाले डाल दें और कुछ देर भून लें।
- Step 5:
फिर उबले हुए छोले डालें और इसे कम से कम 7-8 मिनट तक उबलने दें।
- Step 6:
अब गैस बंद कर दें और गरमा-गरम छोले तैयार हैं, जिसे आप भटूरे के साथ सर्व कर सकती हैं।
बनाने का तरीका
- सबसे पहले छोले को 3 से 4 बार धो लें और रातभर के लिए या कम से कम 6 घंटे के लिए भिगोकर दें। (प्रेशर कुकर से जुड़े ये अमेजिंग हैक्स)
- अब छोले को प्रेशर कुकर में 5 सीटी आने तक धीमी आंच पर हल्दी, नमक और थोड़ा-सा ईनो, साबुत मसाले डालकर उबाल लें ताकि हमारे छोले एकदम नरम हो जाएं।
- उसके बाद एक मिट्टी के बर्तन या हांडी में तेल गर्म करें और जीरा, बारीक कटा हुआ प्याज डाल दें।
इसे ज़रूर पढ़ें- छोले खाने की हैं शौकीन तो घर पर बनाएं ये लाजवाब पिंडी छोले, जानें रेसिपी
- अब इन्हें अच्छी तरह से पकने दें और जब प्याज 60% पक जाए तो इसमें कटा हुआ लहसुन डाल दें। 5-6 मिनट के लिए इसे पका लें।
- अब हांडी में बेसन, लाल मिर्च, धनिया और अन्य मसाले डाल दें और कुछ देर भून लें। अब टमाटर की प्यूरी और पानी डालकर ग्रेवी को तेल छोड़ने तक पकने दें।
- फिर उबले हुए छोले डालें और इसे कम से कम 7-8 मिनट तक उबलने दें। जितना अधिक हम इसे उबालने देंगे, ग्रेवी की बनावट उतनी ही अच्छी होगी।
इसे ज़रूर पढ़ें- जानें छोले टिक्का मसाला की आसान रेसिपी
- इसके बाद छोले मसाला, गरम मसाला, कसूरी मेथी, हरा धनिया डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से पकने दें। (कसूरी मेथी का इतिहास)
- अब गैस बंद कर दें और गरमा-गरम छोले तैयार हैं, जिसे आप भटूरे, पुरी या चावल के साथ सर्व कर सकती हैं।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।