छोले खाने की हैं शौकीन तो घर पर बनाएं ये लाजवाब पिंडी छोले, जानें रेसिपी

अगर आप छोले खाने की शौकीन हैं तो छोले और मसालों के मिश्रण से तैयार होने वाली टेस्टी पंजाबी डिश पिंडी छोला ज़रूर ट्राई करना चाहिए। इसे आप रोटी, नान, ब्रेड या भटूरे के साथ ट्राई कर सकती हैं। इसका स्वाद जीरा राइस के साथ भी बहुत अच्छा लगता है। अनारदाने के साथ हल्के सूखे भुने साबुत मसाले की खुशबू इसके स्वाद को अन्य छोले से बिल्कुल अलग बनाती है। छोले में इस्तेमाल होने वाले काबुली चने को प्रोटीन के सबसे अच्छे शाहकारी स्रोतों में से एक माना जाता है। इसमें कैल्शियम, मैंगनीज, फॉस्फोरस, फाइबर, और पोटेशियम जैसे कई पोषक तत्व मिलते हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। यह पंजाब की फेमस डिश है और फंक्शन्स में खासतौर पर बनाई जाती है। इसे आप ब्रेकफास्ट और लंच में भी बना सकते हैं। किसी खास मौके पर भी इसे बना कर आप तारीफें बटोर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इस रेसिपी के बारें में-
पिंडी छोले Recipe Card
पिंडी छोले को आप रोटी, नान या फिर लच्छा परांठे के साथ सर्व कर सकते हैं।
Ingredients
- जीरा पाउडर-1 चम्मच
- अनारदाना पाउडर-1 चम्मच
- धनिया पाउडर-1 चम्मच
- नमक-स्वादानुसार
- लहसुन पेस्ट-1 चम्मच
- काली मिर्च-1/2 चम्मच
- अमचूर पाउडर-1/2 चम्मच
- कसूरी मेथी-1 चम्मच
- हल्दी-1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
- तेजपत्ता- 4
- सौंफ-1/2 चम्मच
- लौंग- 1/2 चम्मच
- इलाइची- 1/2 चम्मच
- दालचीनी-1 चम्मच
- हींग-1/2 चम्मच
- अदरक पेस्ट -1/2 चम्मच
- तेल-आधा कप
- काबुली चना-250 ग्राम
- प्याज-1 बारीक कटा हुआ
- टमाटर-1 कटा हुआ
- बेकिंग सोडा-1 चुटकी
Step
- Step 1:
सबसे पहले काबुली चने को एक दिन के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
- Step 2:
अब भीगे काबुली चने को चुटकी भर बेकिंग सोडा, इलाएची, लौंग, तेजपत्ता, दालचीनी और नमक के साथ डालकर उबाल लें।
- Step 3:
अब सभी साबुत मसालों को निकाल कर पीस लें और इसमें हल्दी,अमचूर, अनारदाना, और हींग को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- Step 4:
अब एक पैन में तेल गरम करके इसमें प्याज,अदरक-लहसुन पेस्ट और मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भून लें।
- Step 5:
अब इसमें मिक्स किए हुए मसाले को डालकर अच्छे से मिलाएं और धीमी आंच पर लगभग 3 से 4 मिनट तक पकाएं।
- Step 6:
अब इसमें कटे हुए टमाटर और नमक के साथ उबले हुए चने को डालकर अच्छे से मिला लें।
- Step 7:
इसे लगभग 6 से 7 मिनट तक अच्छे से पकाने के बाद इसके ऊपर धनिया पत्ती से गार्निशिंग करें।
- Step 8:
गरमा-गरम पिंडी छोले सर्व करने के लिए तैयार हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।