जानें छोले टिक्का मसाला की आसान रेसिपी

गरमा -गरम छोले का नाम सुनकर भला किसके मुंह में पानी नहीं आ जाता है। छोले किसी भी चीज़ के साथ खाए जाएं इनका स्वाद निराला ही होता है। चाहे भटूरों में स्वाद जोड़ना हो या फिर चावल को लाजवाब बनाना हो छोले का अपना अलग ही अंदाज़ होता है। वैसे तो छोले कई तरह से बाने जाते हैं और हर एक जगह के छोले की रेसिपी भी कुछ ख़ास होती है। लेकिन छोले टिक्का मसाला का अपना अलग ही स्वाद होता है।
वैसे तो टिक्का मसाला किसी भी भारतीय रेस्टोरेंट के मेनू में एक लोकप्रिय व्यंजन है जिसमें आपने मुख्य रूप से पनीर टिक्का मसाला का नाम सुना होगा। लेकिन छोले टिक्का मसाला का अपना अलग स्वाद और रेसिपी है जिसे आप अपने खाने की लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं रेस्टोरेंट स्टाइल छोले टिक्का मसाला (बचे हुए छोले से बनाएं ये रेसिपीज़) बनाने की आसान रेसिपी। यकीन मानिए इस रेसिपी से छोले टिक्का मसाला बनाकर उंगलियां चाटती रह जाएंगी।
छोले टिक्का मसाला रेसिपी Recipe Card
छोले टिक्का मसाला की रेसिपी
Ingredients
- ऑलिव ऑयल -2 बड़े चम्मच
- प्याज बारीक कटा हुआ-1 बड़ा
- बारीक कटी लहसुन -2 लहसुन
- अदरक का टुकड़ा बारीक कटा हुआ- 1 इंच
- गरम मसाला-1 बड़ा चम्मच
- जीरा पाउडर-2 छोटे चम्मच
- धनिया पाउडर-2 छोटे चम्मच
- मिर्च पाउडर-2 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर-1 छोटी चम्मच
- उबले हुए काबुली चने- 3 कप
- टमाटर कटे हुए- 2 कप
- कॉर्नस्टार्च पाउडर-1 छोटा चम्मच
- पानी-2 बड़े चम्मच
- नमक-स्वादानुसार
- नारियल का दूध - 4 चम्मच
- ताजा कटा हरा धनिया-1 /2 कप
Step
- Step 1:
एक पैन में तेल गर्म करें और गरम तेल में कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
- Step 2:
प्याज जब हल्का सुनहरा होने लगे तो उसमें लहसुन डालकर 1 मिनट के लिए भूनें। लहसुन के सुनहरा होने पर अदरक डालें और कुछ सेकंड के लिए इसे पकाएं।
- Step 3:
हल्दी, जीरा, लाल मिर्च,धनिया और गर्म मसाला पाउडर डाल कर मसालों को 1-2 मिनट के लिए भूनें।
- Step 4:
उबले हुए काबुली चने,कटे टमाटर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। पैन को ढक कर धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक पकाएं।
- Step 5:
टमाटर के पक जाने पर नारियल का दूध मिलाएं और 5 मिनट के लिए इसे धीमी आंच पर पकाएं।
- Step 6:
कॉर्नफ्लोर और पानी का घोल तैयार करके उसमें छोले मसाला डालें और इसे छोले में मिलाएं।
- Step 7:
धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं। स्वादिष्ट छोले टिक्का मसाला तैयार है।
बनाने का तरीका

- छोले टिक्का मसाला बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करें और गरम तेल में कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। प्याज को हल्का सा भूरा होने तक ही भूनें जिससे ये जले न।
- प्याज जब हल्का सुनहरा होने लगे तो उसमें लहसुन डालकर 1 मिनट के लिए भूनें। लहसुन को भी हल्का भूरा होने तक ही भूनें जिसे ये ज्यादा जल न जाए। लहसुन के सुनहरा होने पर अदरक डालें और कुछ सेकंड के लिए इसे पकाएं। हल्दी, जीरा, लाल मिर्च,धनिया और गर्म मसाला पाउडर डाल कर अच्छी तरह से मसालों को 1-2 मिनट के लिए भूनें।
- उबले हुए काबुली चने,कटे टमाटर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। पैन को ढक कर धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक पकाएं। बीच में मिश्रण को हिलाते रहें। जिससे ये जल न जाए।
- टमाटर के पक जाने पर नारियल का दूध मिलाएं और 5 मिनट के लिए इसे कम आंच पर पकाएं। एक छोटे कप में कॉर्नफ्लोर और पानी डालकर घोल तैयार करें।
- तैयार घोल को छोले मसाला में मिक्स करें और धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं। पकने के बाद गैस बंद कर दें और इसे धनिया पत्ती से सजाकर गरमा -गरम परोसें।
- स्वादिष्ट छोले टिक्का मसाला तैयार है। गरमा -गरम भटूरे या चावल के साथ इसका स्वाद उठाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।