Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:59 PM IST

पहली बार बनाने जा रही हैं खाना तो जान लें प्रेशर कुकर से जुड़े ये अमेजिंग हैक्स

अगर आपको प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करना नहीं आता है, तो इस लेख में बताए गए टिप्स आपके काम आ सकते हैं। 
Updated:- 2022-07-05, 11:58 IST
pressure cooker hacks for beginners in hindi

खाना बनाना तो बहुत आसान है लेकिन लोगों के लिए खाना बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले बर्तन को समझना बहुत मुश्किल काम है। कई बार ऐसा भी होता है कि खाना को बनाने में काफी वक्त लग जाता है क्योंकि लोगों को खाने के बर्तन के बारे में सही जानकारी नहीं होती है।

हालांकि, खाने बनाने के लिए सबसे ज्यादा कुकर का उपयोग किया जाता है। क्योंकि प्रेशर कुकर एक ऐसा साधन है जो लगभग हर भारतीय किचन का अहम हिस्सा बन चुका है। हम कुकर में तीखे से लेकर मीठा तक सब कुछ पका सकते हैं।

लेकिन अगर आप खाना पहली बार बना रहे हैं, तो आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ता है जैसे- प्रेशर कुकर में से हवा निकलती है या फिर प्रेशर कुकर के ढक्कन से पानी निकलना। अगर आप प्रेशर कुकर का इस्तेमाल आसानी से करना चाहते हैं, तो आपके लिए इस लेख में बताए गए टिप्स मददगार साबित हो सकते हैं।

1- प्रेशर कुकर के ढक्कन पर तरल का ओवरफ्लो होना

Pressure cooker hacks in hindi

आपके साथ यकीनन ऐसा जरूर हुआ होगा कि जब भी आप खाना बनाती हैं, तो कुकर के ढक्कन से खाना बाहर आने लगता है। अगर हां, तो आप खाना बनाते वक्त कभी भी कुकर को आधे या तीन चौथाई से अधिक न भरें।

इसे ज़रूर पढ़ें-जल्दी-जल्दी में बनाना है खाना तो प्रेशर कुकर से जुड़े ये 3 हैक्स आपकी करेंगे बहुत मदद

2- प्रेशर कुकर में पर्याप्त प्रेशर नहीं बन रहा है

खाना बनाते वक्त अगर आपके कुकर में प्रेशर नहीं बन रहा है, तो आपको कुकर को सही तरीके से चेक करना होगा। इसके लिए आप कुकर की रबड़ को चेक करें और देखें कि आपने कुकर का ढक्कन सही तरीके से लगाया है या फिर नहीं। साथ ही, कुकर में न्यूनतम तरल 200 से 220 रखें इससे प्रेशर ठीक से बनेगा। (प्रेशर कुकर को साफ करने के टिप्स)

3- हैंडल से भाप या तरल लीक होना

How to fix leackage in pressure cooker

अगर आपके कुकर के हैंडल से भाप लीक हो रही है, तो इसका मतलब आपके कुकर का हैंडल खराब हो गया है। आपको आपने प्रेशर कुकर बदलने या फिर प्रेशर कुकर का हैंडल चेंज करने की जरूरत है। (प्रेशर कुकर में आने वाली परेशानियों का ऐसे निकालें हल)

4- प्रेशर कुकर की रबड़ ढीली होना

How to fix rubbar in pressure cooker

अगर आपकी प्रेशर कुकर की रबड़ ढीली हो गई है, तो आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि आप इस लेख में बताए गए हैक्स को फॉलो कर सकते हैं। आप रबड़ पर आटे की लोई, ठंडा पानी या फिर टेप का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसा करने से आपकी रबड़ से हवा नहीं निकलेगी।

इसे ज़रूर पढ़ें-प्रेशर कुकर का इन 7 तरीकों से करें इस्तेमाल, नहीं रहेगा कोई खतरा

उम्मीद है कि आपको ये जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ जुड़ी रहें।

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।