गाजर का हलवा नहीं इस बार तैयार करें चावल, नोट करें आसान रेसिपी

इस मौसम में खाने की क्रेविंग बढ़ जाती है और कुछ नया खाने का मन करता है। अगर आपको भी कुछ खाने की इच्छा हो रही है, तो इस वीकेंड गाजर राइस तैयार करें। बता दें गाजर राइस एक स्वादिष्ट और सेहतमंद डिश है, जो झटपट तैयार हो जाती है। इसमें गाजर की मिठास और मसालों का अनोखा स्वाद इस डिश को और खास बनाता है। आप इसे लंच या डिनर में बना सकते हैं, जो लगभग बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगी।
वहीं, अगर आपको इसे बनाना नहीं आता, तो हम शेफ अजय चोपड़ा की आसान रेसिपी लेकर आए हैं जिसकी मदद से चुटकियों में तैयार किया जा सकता है। बस आपको सही स्टेप्स को फॉलो करना होगा, अगर आप चाहे तो इसमें गाजर के अलावा मटर, गोभी या आलू की सब्जी भी इस्तेमाल कर सकते हैं। तो देर किस बात की आइए इसकी आसान रेसिपी जानते हैं।
गाजर राइस Recipe Card
इन टिप्स की मदद से गाजर राइस को तैयार करें।
Ingredients
- बासमती चावल- 1½ कप
- तेल- 1 बड़ा चम्मच
- काजू- 1 बड़ा चम्मच
- उड़द दाल- आधा बड़ा चम्मच
- राई- 1 छोटा चम्मच
- करी पत्ते- 12-15 पत्ते
- सूखी लाल मिर्च- 2
- प्याज- 2
- लहसुन- 1 बड़ा चम्मच
- हरी मटर- आधा कप
- गाजर- 1 कप
- हल्दी पाउडर- ¼ छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- जीरा पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
- पानी- 2½ कप
- नमक- स्वादानुसार
- चीनी- आधा छोटा चम्मच
Step
- Step 1:
बासमती चावल को 20 मिनट के लिए पानी में भिगोएं, फिर पानी निकालकर अलग रखें।
- Step 2:
अब एक बड़े पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल गर्म करें। उसमें 1 बड़ा चम्मच काजू डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
- Step 3:
फिर उसी पैन में आधा बड़ा चम्मच उड़द दाल, 1 छोटा चम्मच राई और 12-15 करी पत्ते डालें। राई चटकने पर 2 सूखी लाल मिर्च डालकर कुछ सेकंड भूनें।
- Step 4:
अब भीगे और छाने हुए चावल पैन में डालकर सब्जियों और मसालों के साथ हल्के से मिलाएं।
- Step 5:
अब आंच बंद करके 5 मिनट के लिए छोड़ दें। अब गरमा-गरम रायता, अचार, या पापड़ के साथ सर्व करें।
गाजर के चावल की विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रख लें। फिर इस दौरान बासमती चावल को 20 मिनट के लिए पानी में भिगोएं, फिर पानी निकालकर अलग रखें।
इसे जरूर पढ़ें- गाजर के साथ खाएं यह चीज, आंखों को मिलेगा फायदा
- अब एक बड़े पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल गर्म करें। उसमें 1 बड़ा चम्मच काजू डालकर सुनहरा होने तक भूनें। फिर उसी पैन में आधा बड़ा चम्मच उड़द दाल, 1 छोटा चम्मच राई और 12-15 करी पत्ते डालें। राई चटकने पर 2 सूखी लाल मिर्च डालकर कुछ सेकंड भूनें।
- फिर 2 स्लाइस किए हुए प्याज और एक चुटकी नमक डालकर प्याज को नरम और सुनहरा होने तक भूनें। फिर 1 बड़ा चम्मच कटा हुआ लहसुन डालकर खुशबू आने तक पकाएं।
- इस दौरान आधा कप हरी मटर और 1 कप कटी हुई गाजर डालकर 2-3 मिनट पकाएं। अब इसमें आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर और आधा छोटा चम्मच गरम मसाला डालकर 1 मिनट तक भूनें।
- अब भीगे और छाने हुए चावल पैन में डालकर सब्जियों और मसालों के साथ हल्के से मिलाएं। 2½ कप पानी, स्वादानुसार नमक और आधा छोटा चम्मच चीनी डालकर उबालें। फिर आंच कम करके ढककर 10-12 मिनट तक पकाएं, जब तक पानी पूरी तरह से सोख न लिया जाए।
इसे जरूर पढ़ें- गाजर से लेकर हरा लहसुन तक...... सर्दियों में आने वाली इन सब्जियों को लंबे समय के लिए ऐसे करें स्टोर, नहीं होंगी खराब
- अब आंच बंद करके 5 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर चावल को कांटे की मदद से हल्के से चलाएं और गरमा-गरम रायता, अचार या पापड़ के साथ सर्व करें।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।