Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:45 AM IST

Recipe of the day: रसोई में बच गया है रात का चावल? इस तरीके से बनाएं मसालेदार उत्तपम, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाने की बच्चे-बड़े सब करेंगे जिद

अगर रसोई में रात का चावल बच जाए, तो समझ नहीं आता है कि उसका क्या करें। अब ऐसे में अक्सर लोग घुमा-फिराकर उसे फ्राई करके चाय के साथ सर्व करते हैं, लेकिन आपको बता दें कि आप इसकी मदद से उत्तपम बना सकती हैं। नीचे देखें रेसिपी-
Updated:- 2025-09-30, 12:08 IST
image

How to make Uttapam with leftover rice: रात में बना चावल अगर बच जाए, तो अगले दिन इस बात को लेकर टेंशन रहती है, कि उसका क्या करें। अब ऐसे में अमूमन लोग इसकी कोई न कोई रेसिपी बनाकर सुबह के नाश्ते में शामिल कर लेते है। आमतौर लोग चावल को बर्बाद होने से बचाने के लिए तेल और जीरा में डालकर फ्राई कर लेते हैं। इसके बाद भी अगर चावल बच जाए, तो कुछ नया और स्वादिष्ट रेसिपी बनाने का सोचते हैं, लेकिन समय या समझ न आने पर अमूमन लोग इसे फेंक देते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि इन्हीं बचे हुए चावलों से साउथ इंडिया की एक मशहूर रेसिपी बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसका स्वाद ऐसा होता है कि एक बार खाने के बाद बच्चे हों या बड़े, सब बार-बार बनाने की जिद करेंगे। हम बात कर रहे हैं मसालेदार उत्तपम की, चलिए इस लेख में जानिए बचे हुए चावल से कैसे बनाएं मसालेदार उत्तपम

उत्तपम रेसिपी Recipe Card

उत्तपम बनाने की रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Breakfast
Calories: 200
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • बचा हुए चावल- 1 कप
  • सूजी या रवा 1/2 कप (बारीक या मोटी कोई भी)
  • दही- 1/2 कप
  • पानी- आवश्यकतानुसार (लगभग 1/4 से 1/2 कप)
  • नमक- स्वादानुसार
  • इनो फ्रूट सॉल्ट (या बेकिंग सोडा)- 1
  • छोटा चम्मच (जब उत्तपम बनाना हो)
  • बारीक कटा हुआ प्याज- 2 बड़े चम्मच
  • बारीक कटा हुआ टमाटर- 2 बड़े चम्मच (बीज हटा दें)
  • बारीक कटी हुई शिमला मिर्च- 1 बड़ा चम्मच
  • बारीक कटी हुई हरी मिर्च- 1 छोटी चम्मच (या स्वादानुसार)
  • बारीक कटा हुआ हरा धनिया- 1 बड़ा चम्मच
  • सांभर मसाला या लाल मिर्च पाउडर- थोड़ा सा छिड़कने के लिए (ऑप्शनल)
  • तेल या घी- उत्तपम सेंकने के लिए

Step

  1. Step 1:

    उत्तपम बनाने के लिए सबसे पहले चावल और आधा कप सूजी को डालकर ग्राइंडर चलाएं।

  2. Step 2:

    अब इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर इसे दोबारा से गाढ़ा पेस्ट बनाएं।

  3. Step 3:

    इसके बाद बैटर को एक बाउल में निकालकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।

  4. Step 4:

    दूसरी तरफ टॉपिंग के लिए सभी सब्जियों को बारीक काट लें।

  5. Step 5:

    अब इन सभी चीजों को बाउल में डालकर उसमें थोड़ा सा नमक और सांभर मसाला डालकर मिक्स करें।

  6. Step 6:

    अगर बैटर गाढ़ा है, तो इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर चलाएं।

  7. Step 7:

    उत्तपम बनाने के लिए तैयार हों, तब बैटर में  बेकिंग सोडा डालें और हल्के हाथ से तुरंत मिलाएं। आप देखेंगे कि बैटर में झाग बनने लगेगा।

  8. Step 8:

    तवे पर हल्का सा तेल लगाएं और एक टिश्यू पेपर से पोंछ लें।

  9. Step 9:

    मीडियम आंच पर रखकर एक बैटर तवे पर डालें और हल्के हाथ से थोड़ा सा मोटा गोल फैलाएं। इसे डोसे जितना पतला न करें।

  10. Step 10:

    इसके बाद उत्तपम के ऊपर तुरंत कटी हुई सब्जियां फैलाएं और हल्के हाथ से दबा दें ताकि वे बैटर में चिपक जाएं। ऊपर से थोड़ा सा सांभर मसाला या लाल मिर्च पाउडर छिड़क दें।

  11. Step 11:

    इसके बाद उत्तपम के किनारों के चारों ओर थोड़ा सा तेल या घी डालें। इसे ढककर धीमी से मध्यम आंच पर 1-2 मिनट तक पकाएं जब तक कि उत्तपम नीचे से सुनहरा न हो जाए।

  12. Step 12:

    अब इसे पलट दें और दूसरी तरफ से भी 1-2 मिनट के लिए सेंकें, जब तक कि सब्जियां थोड़ी पक न जाएं।

  13. Step 13:

    आखिर में इसे सॉस के साथ सर्व करें।

बचे हुए चावल से कैसे बनाएं उत्तपम?

easy Uttapam using old rice

  • उत्तपम बनाने के लिए सबसे पहले चावल और आधा कप सूजी को डालकर ग्राइंडर चलाएं।
  • अब इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर इसे दोबारा से गाढ़ा पेस्ट बनाएं।
  • ध्यान रखें उत्तपम तब ही अच्छा बनेगा, जब बैटर इडली या डोसे के बैटर जैसा गाढ़ा होगा।
  • इसके बाद बैटर को एक बाउल में निकालकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • दूसरी तरफ टॉपिंग के लिए सभी सब्जियों को बारीक काट लें।

Uttapam recipe

  • अब इन सभी चीजों को बाउल में डालकर उसमें थोड़ा सा नमक और सांभर मसाला डालकर मिक्स करें।
  • समय पूरा होने के बाद इसमें स्वादानुसार नमक डालें।
  • अगर बैटर गाढ़ा है, तो इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर चलाएं।
  • उत्तपम बनाने के लिए तैयार हों, तब बैटर में  बेकिंग सोडा डालें और हल्के हाथ से तुरंत मिलाएं। आप देखेंगे कि बैटर में झाग बनने लगेगा।
  • अब एक नॉन-स्टिक तवा या लोहे का तवा गरम करें।
  •  तवे पर हल्का सा तेल लगाएं और एक टिश्यू पेपर से पोंछ लें।
  • मीडियम आंच पर रखकर एक बैटर तवे पर डालें और हल्के हाथ से थोड़ा सा मोटा गोल फैलाएं। इसे डोसे जितना पतला न करें।

leftover rice uttapam recipe

  • इसके बाद उत्तपम के ऊपर तुरंत कटी हुई सब्जियां फैलाएं और हल्के हाथ से दबा दें ताकि वे बैटर में चिपक जाएं। ऊपर से थोड़ा सा सांभर मसाला या लाल मिर्च पाउडर छिड़क दें।
  • इसके बाद उत्तपम के किनारों के चारों ओर थोड़ा सा तेल या घी डालें। इसे ढककर धीमी से मध्यम आंच पर 1-2 मिनट तक पकाएं जब तक कि उत्तपम नीचे से सुनहरा न हो जाए।
  • अब इसे पलट दें और दूसरी तरफ से भी 1-2 मिनट के लिए सेंकें, जब तक कि सब्जियां थोड़ी पक न जाएं।
  • आखिर में इसे सॉस के साथ सर्व करें।

leftover rice uttapam recipe step by step

इसे भी पढ़ें-Recipe Of The Day: जब समझ न आए कोई सब्जी, तो फटाफट बना लें प्याज की ये डिश; ये रही रेसिपी

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।