गाजर के साथ खाएं यह चीज, आंखों को मिलेगा फायदा

आंखों की सेहत बनाए रखने के लिए हम में से बहुत लोग गाजर का सेवन करते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि गाजर के साथ अखरोट मिलाकर खाने से आंखों को दोगुना फायदा मिलता है।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-12-10, 17:16 IST
image

सर्दियों के मौसम में गाजर हम खूब खाते हैं। इसे खाने का खास मकसद होता है आंखों की सेहत को बढ़ाना। गाजर में खास पोषक तत्व पाया जाता है बेटा कैरोटीन जिसे शरीर विटामिन ए में बदलता है। यह आंखों के सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, आंखों को मजबूती देता है। लेकिन आपको बता दें कि कुछ ऐसी चीज है जिसे गाजर के साथ मिलकर खाया जाए तो इससे आंखों को और भी ज्यादा फायदा मिल सकता है। आपकी आंखों के स्वास्थ्य को और भी बेहतर बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा जी से

गाजर के साथ अखरोट मिलाकर खाने से क्या होता है

carrot with fats

एक्सपर्ट बताती है कि गाजर को अखरोट के साथ खाना चाहिए। जब आप गाजर के साथ अखरोट का सेवन करते हैं तो इससे इसके लाभ दो गुना हो जाते हैं। अखरोट में पॉली अनसैचुरेटेड फैट्स होता है। इसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है जो ना आपके शरीर को ऊर्जा देता है बल्कि विटामिन ए को शरीर द्वारा बेहतर तरीके से अब्जॉर्ब करने में मदद करता है। विटामिन ए एक फैट सॉल्युबल विटामिन है, यह शरीर में बेहतर तरीके से तब अवशोषित होता है जब आप इसे फैट से भरपूर फूड का साथ खाते हैं।

अखरोट की मौजूदगी,गाजर से विटामिन ए को शरीर द्वारा अधिक प्रभावी ढंग से अब्जॉर्ब करने में मदद करती है। इसके अलावा अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड भी होता है जो आंखों के स्वस्थ के लिए बेहद लाभकारी है।यह आंखों की कोशिकाओं की मरम्मत करने में मददगार साबित होता है।

यह भी पढ़ें-सर्दियों में इम्यूनिटी बनाए रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये दो चीजें

कैसे करें गाजर और अखरोट का सेवन?

walnuts-bowl_

  • गाजर और अखरोट की स्मूथ बनाकर भी पी सकते हैं।
  • गाजर का सलाद बना लें और इस पर अखरोट को हल्का दरदरा करके छिड़क लें।
  • गाजर के हलवे में अखरोट डालकर खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें-सर्दियों में जरूर पिएं इलायची की चाय, मिलेंगे ये तीन जबरदस्त लाभ

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP