herzindagi
preserve green onions

गाजर से लेकर हरा लहसुन तक...... सर्दियों में आने वाली इन सब्जियों को लंबे समय के लिए ऐसे करें स्टोर, नहीं होंगी खराब

Winter Vegetable Storage Tips: सर्दियों में आने वाली सब्जियों को यदि आप भी लंबे समय तक स्टोर करना चाहती हैं, तो आज हम आपको कुछ सब्जियों को प्रिजर्व करने की टिप्स बताने जा रहे हैं। जिनसे वो खराब भी नहीं और आप उनको आसानी से इस्तेमाल कर पाएंगी।
Editorial
Updated:- 2024-12-20, 13:35 IST

सर्दियों के मौसम में बहुत तरह की सब्जियां आती हैं। जिनको देखकर मन ललचाने लगता है। यह सब्जियां दिखने में अच्छी लगने के साथ सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी होती हैं। ताजगी से भरपूर इन सब्जियों को ठंड के मौसम में खाने का अलग ही मजा होता है। गर्मागर्म सब्जी और रोटी खाने के बाद मन प्रसन्न हो जाता है। वहीं कुछ सब्जियां हमें बिना मौसम के भी कभी-कभी खाने का मन होता है, लेकिन उस समय वो नहीं मिलती।

आपके साथ भी यदि ऐसा होता है तो आज हम इस लेख में आपको सब्जियों को लंबे समय तक स्टोर करने की ट्रिक्स बताने जा रहे हैं। जिनको अपनाकर आप लंबे समय तक सब्जियों को तरोताजा रख सकती हैं।

हरा प्याज ऐसे करें स्टोर 

spring garlic

सर्दियों के मौसम में कई तरह की हरी पत्तेदार सब्जियां आती हैं। उनमें से एक है हरा प्याज। यह हमें सर्दी-जुकाम से बचाने के साथ आंखो की रौशनी भी बढ़ाता है। इसमें मौजूद कई तरह के विटामिन हमारे शरीर को अन्य बहुत तरीकों से फायदे पहुंचाते हैं। कुछ लोगों को ये सब्जी इतनी ज्यादा पसंद होती है कि हर मौसम में उन्हें खाने का दिल करता है। ऐसे में आप हरी प्याज के पत्तों और प्याज को काटकर अच्छी तरह कई दिनों तक धूप में सूखा लें। इसके बाद आप इन्हें किसी जिप वाले बैग या प्लास्टिक के डब्बे में भरकर फ्रिज में स्टोर करके रख सकती हैं। अब आप इन्हें जब चाहे निकालकर सूप, सलाद, नूडल्स, कसी फ्राई डिश में मिक्स करके यूज कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें: नहीं खराब होंगी सब्जियां, जान लें स्टोर करने के लिए अमेजिंग तरीके

गाजर को ऐसे करें स्टोर 

carrot

वैसे तो गाजर हर मौसम में मिलती है, लेकिन सर्दियों के मौसम में जो गाजर आती है, उसका रंग एकदम लाल होता है। तो आप सर्दियों में आने वाली गाजर को अच्छी तरह छील लें। इसके बाद इन्हें लंबे या छोटे अपने अनुसार टुकड़ो में काटें। अब गैस पर एक बर्तन में पानी गर्म करके उसमें गाजर के टुकड़ें डालें। इनको हल्का भाप देने के बाद तुरंत पानी से निकाल लें और फिर ठंडे पानी में डालें। अब इनको 1-2 दिन धूप में सुखाकर किसी जिप वाले बैग में रखकर फ्रिज में स्टोर करें।

इस तरीके से करें हरी मटर स्टोर 

green-peas

सर्दियों में आने वाले हरी मटर के दाने खाने में कितने मीठे और स्वादिष्ट लगते हैं। ऐसे में आप इनको स्टोर करके लंबे समय तक के लिए रख भी सकती हैं। इसके लिए आपको इन्हें छीलकर दाने अलग कर लेने हैं। इसके बाद आप एक बर्तन में पानी को अच्छी तरह उबाल कर उसमें वो दाने डालें साथ ही थोड़ी सी चीनी भी मिलाएं। करीब 2 से 3 मिनट बाद आप इनको स्ट्रेनर में निकाल कर पानी अलग कर दें। अब इन दानों को पंखे में सुखाकर किसी भी प्लास्टिक पैकेट में भरकर फ्रीजर में भरें। चीनी डालने से मटर के दानों का रंग हरा बना रहता है।

हरा लहसुन को इस तरीके से करें स्टोर 

spring onion

सर्दियों में हरा लहसुन भी खूब आता है। इसके पत्तों को भी आप काटकर धूप में सुखाकर लंबे समय तक के लिए स्टोर कर सकती हैं। इनको आप जीप बैग में भरें और नूडल्स, किसी सब्जी चटनी, या सूप बनाते समय सलाद आदि किसी में भी ऊपर से स्प्रिंकल करके इस्तेमाल कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें: हरी सब्जियों को धोने से लेकर स्टोर करने और काटने का तरीका जान लें, सर्दियों में नहीं होगी समस्या

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।