Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:51 AM IST

10 मिनट में तैयार हो जाएगा भापा दोई, बस फॉलो करें ये रेसिपी

भापा दोई या स्टीम्ड योगर्ट पुडिंग एक भारतीय व्यंजन है, जिसे आप अपने भोजन के बाद मिठाई के रूप में परोस सकते हैं। तो आइए जानते हैं इस आसान और स्वादिष्ट डिश को बनाने की विधि। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-02-27, 11:34 IST
how to make bhapa doi in hindi

भापा दोई एक बंगाली व्यंजन है जिसे दही को भाप में पकाया जाता है। इसका स्वाद मीठा और रबड़ी की तरह होता है। कई लोग इस दोई को हलवा या पुडिंग भी कहते हैं। हालांकि, भापा दोई को बनाने और सर्व करने का तरीका सबका अलग-अलग होता है।

लेकिन अगर आप इंस्टेंट रेसिपी तलाश रही हैं, तो आज हम आपके लिए 'रेसिपी ऑफ द डे' सिर्फ 10 मिनट में भापा दोई बनाने की विधि साझा कर रहे हैं। आइए जानते हैं इस आसान और स्वादिष्ट डिश को बनाने की विधि-

भापा दोई Recipe Card

आप भापा दोई में मिल्क पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

Vegetarian Recipe
Total Time: 10 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 5 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • 2 कप- दही
  • 1/4 छोटा चम्मच- इलायची पाउडर
  • 1 कप- कंडेंस्ड मिल्क
  • 2 बड़े चम्मच- केसर पाउडर
  • 1 चम्मच- मक्खन

Step

  1. Step 1:

    नॉर्मल दही को सूती कपड़े में अच्छी तरह बांधकर रखना है ताकि दही का सारा पानी बाहर निकल जाए। 

  2. Step 2:

    लगभग 2 घंटे के बाद दही को एक बाउल में निकाल लें और 1 कप कंडेंस्ड मिल्क डालकर चम्मच की मदद से अच्छी तरह से साफ कर लें। 

  3. Step 3:

    अब मिश्रण में इलायची पाउडर और केसर वाला दूध डालकर मिलाकर 2 मिनट के लिए रख दें।

  4. Step 4:

    दही का मिश्रण और मावा को बाउल में डालें और फॉइल शीट से ढककर 5 मिनट के लिए स्टीमर में रख दें।

  5. Step 5:

    5 मिनट बाद दोई को कमरे के तापमान पर ठंडा करें और फिर ऊपर से केसर, मावा डालकर सर्व करें। 

बनाने का तरीका

Bhapa doi in hindi

  • देखिए भापा दोई बनाने के लिए सबसे पहले हमें नॉर्मल दही को सूती कपड़े में अच्छी तरह बांधकर रखना है ताकि दही का सारा पानी बाहर निकल जाए और यह सूख जाए।
  • लगभग 2 घंटे के बाद दही को एक बाउल में निकाल लें और 1 कप कंडेंस्ड मिल्क डालकर चम्मच की मदद से अच्छी तरह से साफ कर लें। (घर पर कैसे बनाएं कंडेंस्ड मिल्क)

इसे ज़रूर पढ़ें- गाय के दूध से घर पर ही जमेगा गाढ़ा और टेस्टी मिष्टी दोई, जानें अमेजिंग ट्रिक्स

  • अब इस मिश्रण में इलायची पाउडर और केसर वाला दूध डालकर मिलाकर 2 मिनट के लिए रख दें। इतने मक्खन के साथ एक कटोरे को चिकना करें। ध्यान रहे कि कोई भी भाग छूटे नहीं।
  • मक्खन लगाने के बाद दही का मिश्रण और मावा को बाउल में डालें और फॉइल शीट से ढककर 5 मिनट के लिए स्टीमर में रख दें।

इसे ज़रूर पढ़ें- दही से तैयार इन शानदार रेसिपीज को आप भी घर पर बनाएं

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।