Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:12 PM IST

घर पर कैसे बनाएं कंडेंस्ड मिल्क, जानें इसकी आसान रेसिपी

अब आपको ज्‍यादा पैसे खर्चने की जरूरत नहीं है क्‍योंकि हम आपको बता रहे है घर पर कंडेंस्ड मिल्क बनाने का तरीका। 
Updated:- 2019-08-10, 12:07 IST
make condensed milk at home main

कंडेंस्ड मिल्क का इस्‍तेमाल ज्‍यादातर डेजर्ट बनाने या एगलेस केक रेसिपीज बनाने में किया जाता है। अगर आप इसे बाजार से खरीदती हैं तो ये आपको काफी मंहगा मिलता है। लेकिन हम में ये ज्‍यादातर लोगों को घर पर कंडेंस्ड मिल्क बनाना नहीं आता। लेकिन अब आपको ज्‍यादा पैसे खर्चने की जरूरत नहीं है क्‍योंकि हम आपको बता रहे है घर पर कंडेंस्ड मिल्क बनाने का तरीका। वास्‍तव में कन्डेंस्ड मिल्क एक प्रकार का गाढा दूध होता है, जिसमें चीनी मिली होती है। आइए जानें इसकी रेसिपी।

कंडेंस्ड मिल्क Recipe Card

वास्‍तव में कन्डेंस्ड मिल्क एक प्रकार का गाढा दूध होता है, जिसमें चीनी मिली होती है। आइए जानें इसकी रेसिपी।

Vegetarian Recipe
Total Time: 40 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 30 min
Servings: 10
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 300
Cuisine: Indian
Author: Reeta Choudhary

Ingredients

  • दूध- 1 लीटर
  • चीनी- 200 ग्राम
  • बेकिंग सोडा- 1 चुटकी
  • मिल्‍क पाउडर से कंडेंस्ड मिल्क बनाने के लिए
  • मिल्‍क पाउडर- 150 ग्राम
  • चीनी- 100 ग्राम
  • बेकिंग सोडा- 1 चुटकी
  • घी- 1 टेबल स्‍पून

Step

  1. Step 1:

    कंडेंस्ड मिल्क बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर मीडियम आंच पर एक बड़े बर्तन में दूध डालें और उसे गर्म करें। जब दूध में उबाल आने लगे तो उसमें चीनी और बेकिंग सोडा डालें और पकने दें।

  2. Step 2:

    ध्‍यान रखें कि दूध को पकाते समय उसे बराबर चलाते रहे, ताकि वह जले नहीं। धीरे-धीरे दूध गाढ़ा हो जाएगा। जब दूध गाढ़ा होकर एक तिहाई रह जाए तो गैस बंद कर दें। तैयार है आपका घर पर बना ताजा-ताजा कंडेंस्ड मिल्क।

  3. Step 3:

    आप मिल्‍क पाउडर से भी कंडेंस्ड मिल्क बना सकती है और इसके लिए सबसे पहले मिल्‍क पाउडर को पानी में घोल लें। इसके बाद इस दूध में चीनी, बेकिंग सोडा और घी मिलाकर अच्‍छी तरह से घोल लें। गैस पर मीडियम आंच पर एक बड़े बर्तन में दूध डालें और उसे उबालें। दूध को बीच-बीच में चलाते भी रहें। जब दूध एक तिहाई रह जाए गैस बंद कर दें। आपका कंडेंस्ड मिल्क तैयार है।

  4. Step 4:

    इसे आप कांच के सूखे जार में भरकर फ्रिज में रख सकती हैं और दो-तीन दिनों तक इस्‍तेमाल कर सकती हैं।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।