Kitchen Hacks: अब सर्दियों में भी मलाई से 5 मिनट में निकलेगा घी, बस करना होगा यह छोटा सा काम

घर के बने शुद्ध देसी घी की स्वाद और महक का कोई जवाब नहीं होता है। घर में बना दानेदार घी किसी भी डिश में डालते ही उसका स्वाद दोगुना बढ़ जाता है। वहीं बाजार में मिलने वाले मिलावटी घी की महक और स्वाद दोनों में बहुत फर्क होता है। दरअसल, मार्केट में मिलने वाला देसी घी में तरह-तरह के केमिकल और रिफाइंड आदि का इस्तेमाल करके उसे तैयार किया जाता है। जिसकी वजह से उसमें स्वाद नहीं होता है। इसी के चलते महिलाएं दूध की मलाई से घर में भी घी बना लेती हैं। सर्दियों के दिनों में मलाई या मक्खन से घी निकालना काफी मुश्किल होता है। ठंड होने की वजह से इस प्रक्रिया में बहुत समय चला जाता है। ऐसे में काफी झंझट लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो आज हम आपको इस आर्टिकल में एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं। जिसको फॉलो करके आप ठंड के दिनों में भी मिनटों में घी बनाकर तैयार कर सकती हैं।
मलाई से 5 मिनट में घी निकालने की ट्रिक
- इसके लिए आपको सबसे पहले मलाई को फ्रिज से बाहर निकालकर थोड़ी देर रख देना है।
- अब आप इस कड़ाही को एक कुकर में डालें।
- फिर आपको एक बर्तन में थोड़ा पानी गर्म कर लेना है।
- इस पानी को आपको कुकर में डालकर मलाई को चलाना है।
- अब आप ऊपर से विनेगर की नींबू का रस की बूंदें डाल दें।
- फिर प्रेशर कुकर का ढक्कन बंद करके आपको इसे गैस पर रख देना है।
- करीब 2 सीटी आने पर गैस बंद कर दें।
- कुकर से गैस निकल जाने के बाद अब आप ढक्कन खोलें।
- आप देखेंगी मलाई और घी अलग हो चुका होगा।
- इसके बाद आप गैस ऑन करके कुकर का ढक्कन खोलकर फिर घी को पकाएं।
- इस प्रक्रिया से आपका घी मलाई से मिनटों में निकल आएगा।
ये भी पढ़ें: कम मलाई से मिनटों में निकलेगा ढेर सारा घी, बस डाल दें यह 1 सफेद चीज
अन्य टिप्स
- आप इसी तरह मलाई को जमाकर मक्खन से भी ऐसे ही घी निकाल सकती हैं।
- सर्दियों में मलाई से मक्खन जल्दी निकालने के लिए उसमें थोड़ा गर्म पानी डालें।
- आप मलाई पकाते समय विनेगर और नींबू की जगह बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें: मलाई में छोटी कटोरी रखकर जमा देने से निकलेगा घी! वाकई कमाल है यह वायरल हैक
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik/herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।