दही से तैयार इन शानदार रेसिपीज को आप भी घर पर बनाएं

अच्छा! अगर आपसे ये सवाल किया जाए कि आपके सामने एक साइड सिंपल दही रखा हो और दूसरी साइड दही से तैयार शानदार और लाजवाब रेसिपी, तो फिर आप किसे खाना पसंद करेंगे? शायद, दही से तैयार रेसिपी को खाना पसंद करें। अगर हां, तो फिर आज इस लेख में हम आपको दही से तैयार कुछ बेहतरीन रेसिपीज के बारे में बताने जा रहे हैं। इन रेसिपीज को एक बार टेस्ट करने के बाद आपके साथ-साथ घर वाले भी बार-बार टेस्ट करना चाहेंगे। इन रेसिपीज को आप छोटे-मोटे पार्टियों में भी शामिल कर सकती हैं। जी हां, बस कुछ देर की मेहनत और एक लाजवाब डिश आपके सामने। तो आइए जानते हैं इन रेसिपीज के बारे में।
दही कबाब
सामग्री
दही-1/2 कप, प्याज-1 बारीक़ कटा हुआ, हरी मिर्च-2 बारीक़ कटी हुई, नमक-स्वादानुसार, काली मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, अदरक पेस्ट-1/2 चम्मच, पनीर-100 ग्राम, बेसन-2 चम्मच, ब्रेड का चूरा-2 चम्मच, चीज-2 चम्मच, तेल-3 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप एक सूती कपड़े में दही को बांधकर रख दीजिए ताकि पानी निकल जाए।
- इधर एक बर्तन में बेसन के साथ पनीर और अन्य मसाले को डालकर अच्छे से मिक्स करके मिश्रण तैयार कीजिए।
- इसके बाद बेसन मिश्रण में चीज को कद्दूकस करके और दही को भी डालकर अच्छे से मैश कर लें।
- मैश किए हुए मिश्रण में से लेकर कबाब के आकार में बना लीजिए और ब्रेड चूरा में डालकर इसे बाइंड कर लें।
- अब एक पैन में तेल गरम करके कबाब को डीप फ्राई कर लीजिए।
इसे भी पढ़ें:Kitchen Hacks: दही घर पर ही जमेगा गाढ़ा और टेस्टी अगर अपनाएंगी ये 4 टिप्स
दही पराठे बनाएं
सामग्री
आटा-4 कप, दही-1/2 कप, पुदीना पत्ता-1/2 चम्मच, हरी मिर्च-2 बारीक़ कटी हुई, प्याज-1 बारीक़ कटा हुआ, नमक-स्वादानुसार, हल्दी-1/2चम्मच, घी-3 चम्मच, अजवाइन-1/2 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप आटे में अजवाइन, हरी मिर्च, हल्दी और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद इसमें दही, पुदीना पत्ता और एक चम्मच घी डालकर भी अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।
- अब ज़रूरत के हिसाब से पानी डालकर आटे को गूंथ लें और 10 मिनट के लिए अलग रख दें।
- 10 मिनट बाद आटे में से लीजिए और पराठे के आकार में लोइयां बनाकर बेल दीजिए।(दही चिकन की रेसिपी)
- अब एक पैन में घी गरम करें और पराठे को अच्छे से सुनहरा होने तक दोनों साइड पका लें।
- तैयार है दही के पराठे सर्व करने के लिए सब्जी या चटनी के साथ।
इसे भी पढ़ें:Kitchen tips: घर पर कुल्फी बनाते समय आप ना करें ये गलतियां
दही भिंडी की सब्जी
सामग्री
भिंडी-150 ग्राम, प्याज-1 कटा हुआ, दही-1/2 कप, धनिया पाउडर-1/2 चम्मच, मिर्च पाउडर-1/2चम्मच, हल्दी-1/2 चम्मच, नमक-स्वादानुसार, कढ़ी पत्ता-1 चम्मच, राई-1/2 चम्मच, सब्जी मसाला-1 चम्मच, तेल-2 चम्मच, जीरा पाउडर-1/2 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप एक पैन में तेल गरम करके भिंडी को हल्का फ्राई करके निकाल लें।
- अब इसी पैन में प्याज को डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।
- कुछ देर बाद प्याज में अन्य सभी मसाले को डालकर अच्छे से पका लीजिए।
- लगभग 5 मिनट मसाला पकने के बाद भिंडी और दही को भी डालें और कुछ देर पका लें।(ब्रेड दही वड़ा)
- इधर एक पैन में घी, राई, कढ़ीपत्ता और हरी मिर्च डालें और गरम होने के बाद दही भिंडी में तड़का लगा लीजिए
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@shutterstock.com,swatirecipe.co,img.patrika.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।