herzindagi
how to make alfalfa sprouts in hindi

क्या होते हैं Alfalfa Sprouts? जानें बनाने का तरीका

<span style="font-size: 10px;">आज हम आपको इस लेख में स्प्राउट्स के राजा 'अल्फाल्फा स्प्राउट्स' के बार में बताने वाले हैं और साथ ही बताएंगे इसे बनाने का तरीका।</span>
Editorial
Updated:- 2022-12-07, 16:24 IST

स्प्राउट्स हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं और यह भी तरह-तरह से बनाएं जाते हैं। छिले और साबुत मूंग और चने आदि कई दालों से हम स्प्राउट्स बना सकते हैं। लेकिन क्या आप अल्फाल्फा स्प्राउट्स के बारे में जानती हैं? क्या होता है ये और इसे कैसे बनाया जाता है?

अगर नहीं तो हमारा ये लेख आपके काम का है। अगर आपने अपनी डाइट में स्प्राउट्स को शामिल किया हुआ है तो आपको अल्फाल्फा स्प्राउट्स के बारे में पता होना चाहिए। आज के लेख में हम आपको इसी स्प्राउट्स के बारे में बताने वाले हैं।

क्या होता है अल्फाल्फा?

what is alfalfa sprouts

अजीब से नाम वाला यह स्प्राउट्स एक पौधा है जो मटर के फबासिए से आता है। इसके बीज दिखने में मटर के छोटे कच्चे दानों जैसे लगते हैं। देखा जाए तो आमतौर पर इसकी खेती चारे के रूप में होती है लेकिन इसके बीज बहुत ही पौष्टिक होते हैं। इसे स्प्राउट्स का राजा कहा जाता है। इसे स्प्राउट्स और सूप(ऐसे बनाएं चिकन सूप) में डालने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

इसे जरूर पढ़ें-चटपटा होने के साथ-साथ वेट लॉस में भी मददगार है स्प्राउट्स, 3 तरीके से बनाएं ये हेल्दी नाश्ता

कैसे बनाएं अल्फाल्फा स्प्राउट्स?

how to make alfalfa sprouts

इसे बना बहुत ही आसान है। बाकी दालों की तरह इसे भी अंकुरित कर दें और इसकी मदद से तरह-तरह की स्प्राउट्स रेसिपी तैयार की जा सकती है। यह हमारी सेहत के लिए कई रूपों में फायदेमंद होता है। कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकने से लेकर बालों को मजबूती देने तक यह हमें कई फायदे देता है। आइए जानते हैं अल्फाल्फा स्प्राउट्सरेसिपीज।

चुकंदर और स्प्राउट्स सलाद

स्प्राउट्स तो वैसे ही सेहत के होते हैं लेकिन अगर इसमें चुकंदर मिला दिया जाए तो इसमें मजा ही आ जाए(चुकंदर से बनाएं ये स्नैक्स)। इस सलाद को बनाना के लिए सबसे पहले एक बाउल में थोड़े से स्प्राउट्स रखें और फि रेक चुंकदर को छीलकर और कसकर स्प्राउट्स में डाल दें। आप चाहें तो इसमें हनी भी दाल और नमक और नींबू भी। आप अपनी स्वाद और पसंद के अनुसार इसमें कुछ भी मिलकर टेस्ट को बढ़ा सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें-स्प्राउट मेकर नहीं है? इस आसान तरीके से करें दालों को स्प्राउट

क्या आपने कभी अल्फाल्फा स्प्राउट्स खाया है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- freepik, wikipedia

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।