घर पर बनाएं टेस्टी और यमी गार्लिक रसम, सबको आएगा बेहद पसंद

जब भी दक्षिण भारत के खाने की बात आती है, तो रसम का जिक्र सबसे पहले आता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वहां पर सबसे ज्यादा यह खाया जाता है। खट्टे-तीखे स्वाद से भरपूर रसम पाचन के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। अगर इसमें लहसुन डाल दिया जाए तो इसका स्वाद और भी मजेदार हो जाता है। लहसुन वाला रसम न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि सर्दी-जुकाम जैसी छोटी परेशानियों में भी राहत देता है। आइए इसको बनाने की सिंपल रेसिपी आपके साथ शेयर करते हैं।
यमी गार्लिक रसम Recipe Card
यमी गार्लिक रसम बनाने की तरीका
Ingredients
- इमली का गूदा -1 कप
- लहसुन की कलियां -8 से 10 (कुचली हुई)
- टमाटर -2 (बारीक कटे हुए)
- रसम पाउडर -2 चम्मच
- हल्दी पाउडर -½ चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- करी पत्ता- 7-8
- राई (सरसों) - ½ चम्मच
- हींग -1 चुटकी
- नमक - स्वादानुसार
- तेल या घी - 2 चम्मच
- हरा धनिया -सजाने के लिए
Step
- Step 1:
सबसे पहले इमली का गूदा पानी में घोलकर अलग रख लें। एक कड़ाही में तेल या घी गरम करें। इसमें राई डालें और चटकने दें।
- Step 2:
अब करी पत्ता, हींग और कुचला हुआ लहसुन डालकर हल्का भून लें। इसमें टमाटर डालकर तब तक पकाएं जब तक वे नरम न हो जाएं।
- Step 3:
अब हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और रसम पाउडर डालकर अच्छे से भून लें।
- Step 4:
इसके बाद इमली का पानी डालें और नमक डालकर 10–12 मिनट तक उबालें।
- Step 5:
जब खुशबू आने लगे और रसम उबल जाए तो गैस बंद कर दें।
- Step 6:
गार्लिक रसम को सर्व करने के लिए आप साथ में चावल जरूर बनाएं।
- Step 7:
यह रसम चावल के साथ खाने में और भी स्वादिष्ट लगता है।
- Step 8:
इसे एक कटोरी में रखकर हरे धनिये से गार्निश करें और खाएं।
गार्लिक रसम बनाने की विधि
- सबसे पहले इमली का गूदा पानी में घोलकर अलग रख लें।
- एक कड़ाही में तेल या घी गरम करें। इसमें राई डालें और चटकने दें।
- अब करी पत्ता, हींग और कुचला हुआ लहसुन डालकर हल्का भून लें।
- इसमें टमाटर डालकर तब तक पकाएं जब तक वे नरम न हो जाएं।
- अब हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और रसम पाउडर डालकर अच्छे से भून लें।
- इसके बाद इमली का पानी डालें और नमक डालकर 10–12 मिनट तक उबालें।
- जब खुशबू आने लगे और रसम उबल जाए तो गैस बंद कर दें।
गार्लिक रसम को कैसे करें सर्व
- गार्लिक रसम को सर्व करने के लिए आप साथ में चावल जरूर बनाएं।
- यह रसम चावल के साथ खाने में और भी स्वादिष्ट लगता है।
- इसे एक कटोरी में रखकर हरे धनिये से गार्निश करें और खाएं।
- आप चाहें तो इसे लंच या डिनर में भी सर्व कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - दिन में बनाइए खाने के लिए राजमा-चावल, बच्चे बिना हल्ला किए खाएंगे
इसे बनाना जितना आसान है। उतना ही खाने में यह स्वादिष्ट लगता है। इसलिए आपको एक बार इसे ट्राई करना चाहिए। साथ ही इसे बदलते मौसम में घर के सदस्यों को खिलाना चाहिए। इसे बनाकर खिलाने से आपके घरवालों के मुंह का स्वाद और अच्छा हो जाएगा। साथ ही वो आपके इसे हर बार नए तरीके से बनवाएंगे और सूप की जगह इसे खाना पसंद करेंगे। स्वादिष्ट डिश को खिलाकर आपको भी मजा आ जाएगा। इसलिए आपको एक बार गार्लिक रमस की रेसिपी जरूर ट्राई करनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें - क्या आपने घर पर बनाया है स्पाइसी मेक्सिकन राजमा सलाद
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।