Hair Growth Serum: हेयर सीरम से बढ़ेगी बालों की लंबाई और चमक, जानें बनाने का तरीका

 Hair Care Serum: हेयर सीरम का इस्तेमाल करने से बालों में नमी रहती है। इससे बालों का स्कैल्प हाइड्रेट नजर आता है। साथ ही, बालों की ग्रोथ भी अच्छी होती है। आइए आर्टिकल में बताते हैं इसे बनाने का तरीका।
image
image

How To Make Homemade Hair Serum: कई सारे लोग ऐसे होते हैं, जो बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ज्यादा केमिकल प्रोडक्ट को लगाने से बालों की नमी और ज्यादा कम होने लगती है। साथ ही, रूखापन बढ़ने लगता है। ऐसे में अच्छे और लंबे बालों के लिए आप घर पर इसे तैयार कर सकती हैं। कुछ ही चीजों का इस्तेमाल करके हेयर सीरम को आसानी से बनाया जा सकता है। ब्यूटी एक्सपर्ट रजनी निगम ने इसकी जानकारी हमारे साथ शेयर की। आइए आर्टिकल में आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

बालों की ग्रोथ के लिए क्या सीरम अच्छा होता है?

अक्सर एक्सपर्ट भी बालों को हेल्दी रखने के लिए सीरम का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। ऐसे में आपको इसे जरूर मानना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि बालों के लिए सीरम हाइड्रेशन का काम करता है। इसे लगाने से हिटिंग टूल्स का ज्यादा इस्तेमाल करने से होने वाले दोमुंहे बाल, हेयरफॉल जैसी समस्याएं कम होने लगती है। साथ ही, बालों को पोषण मिलता है। इसलिए इसका इस्तेमाल आप कर सकते हैं। लेकिन अगर आप इसे घर पर बनाकर लगाएंगे, तो इसका असर दोगुना नजर आएगा।

Hair growth serum

हेयर सीरम बनाने का तरीका क्या है?

  • हेयर सीरम बनाने के लिए आपको आपको फ्रेश एलोवेरा जेल लेना है।
  • इसमें आपको 1/3 बादाम का तेल मिक्स करना है।
  • फिर इसे आपको एक स्प्रे बोतल में डालना है।
  • इसे आप हफ्ते में 2 से 3 बार बालों में अप्लाई करें।
  • इसे लगाने के बाद बालों में अच्छे से मसाज करें।
  • फिर इसे 30 मिनट के लिए बालों में लगा रहने दें।
  • इसके बाद आप बालों को शैंपू से साफ कर लें।
  • इसे लगाने से आपके बाल नरिश रहेंगे। साथ ही, ग्रोथ भी अच्छी नजर आएगी।
Castor Oil Serum

हेयर सीरम लगाने के फायदे

  • हेयर सीरम को लगाने से आपके बालों की ग्रोथ अच्छी होती है।
  • जब भी आप घर के हेयर सीरम को बनाकर लगाते हैं, तो इससे बालों में नेचुरल चीजों का इस्तेमाल होता है।
  • बालों में किसी तरह के केमिकल प्रोडक्ट को कम लगाया जाता है।
  • बालों में हर समस्या के लिए अच्छे होते हैं हमोमेड हेयर सीरम।
hair care tips (4)

इस तरह से आप एक्सपर्ट के बताए गए तरीके से हेयर सीरम को बनाकर लगा सकती हैं। इससे आपके बालों में चमक और लंबाई दोनों बढ़ जाएगी। साथ ही, आपके बालों को देखकर हर कोई इस हेयर सीरम के बारे में पूछेगा। लेकिन आप लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

इसे भी पढ़ें: बालों की ग्रोथ हो सकती है अच्छी अगर इस तरह इस्तेमाल करेंगी आंवला और नीम, एक्सपर्ट से जानें तरीका

नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP