Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:06 AM IST

सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद है अल्फाल्फा का सेवन, जानिए कैसे

इस लेख को पढ़ने के बाद आप भी गर्मियों के मौसम में अल्फाल्फा को अपनी डाइट में शामिल करना चाहेंगी।
Updated:- 2021-04-14, 16:19 IST
about alfalfa health benefits

हमारे आसपास ऐसे कई पेड़ और पौधे मौजूद है जिनका इस्तेमाल वर्षों से आयुर्वेदिक उपचार के लिए किया जाता है। आयुर्वेदिक पेड़-पौधों का असर इतना कारगर होता है कि आधुनिक मेडिकल पद्धतियों को भी पीछे छोड़ देता है। इन्हें एक तरह से जड़ी-बूटियों में भी शामिल कर सकते हैं। नीम, तुलसी, एलोवेरा आदि ऐसे हजारों पेड़-पौधे हैं, जिनका इस्तेमाल होम्योपैथी दवाओं में भी किया जाता है। इन्हीं पौधे में शामिल है अल्फाल्फा का पौधा, जिसे वैज्ञानिक रूप में मेडिकैगो सतीवा के नाम से भी जाना जाता है। आज इस लेख में हम आपको अल्फाल्फा के कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद आप भी इसे अपनी डाइट में शामिल करना पसंद करेंगी। तो आइए जानते हैं इसके फायदे।

कम करें वजन

alfalfa health benefits inside

आजकल बदलते लाइफस्टाइल और खानपान के चलते हर दस में से चार से पांच लोग बढ़ते हुए वजन से परेशान रहते हैं। इस लिस्ट में महिलाएं भी शामिल है। तला हुआ भोजन या फ़ास्ट फ़ूड के खाने के चलते महिलाएं बढ़ते हुए वजन से परेशान रहती हैं। ऐसे में तेजी से वजन को कम करने के लिए आप अल्फाल्फा का सेवन कर सकती हैं । इसमें मौजूद फाइबर वजन को बढ़ने नहीं देता है। वजन कम करने के लिए कई महिलाएं अल्फाल्फा को अंकुरित रूप में भी सेवन करती हैं।

इसे भी पढ़ें:एल्केलाइन वाटर: जो आपको रखता है कई तरीके से हेल्दी

पाचन शक्ति रखें बेहतर

alfalfa health benefits inside

गलत खान-पान के चलते आजकल सिर्फ वजन ही नहीं बढ़ रहा बल्कि वजन से साथ-साथ पाचन तंत्र पर भी बुरा असर पड़ रहा है। ऐसे में पाचन शक्ति बढ़ाने और सही रखने के लिए अंकुरित अल्फाल्फा को डाइट में शामिल कर सकती हैं। इसमें कई सारे एंजाइम मौजूद होते हैं, जो भोजन को जल्दी पचाने में मदद करते हैं। इसके सेवन से कब्ज की समस्या से भी आराम रहता है। गर्मियों में दिनों से इसके सेवन से पेट ठंडा भी रहता है।

त्वचा के लिए बेस्ट

alfalfa health benefits inside

अल्फाल्फा के सेवन से सिर्फ पाचन शक्ति और वजन ही कम नाहिया होता है। बल्कि, इसके इस्तेमाल से त्वचा को भी कई रूप से देखभाल की जा सकती है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट त्वचा से विषैले तत्व को दूर करते हैं। पानी की अधिक मात्रा होने के चलते ये त्वचा की नमी को भी बरक़रार रखते हैं। इसमें मौजूद विटामिन-ए, सी, और जिंक गर्मियों की परेशनी से भी आपको दूर रखते हैं।

इसे भी पढ़ें:हेल्थ के लिए बेहद ही फायदेमंद है भृंगराज का इस्तेमाल, जानिए कैसे

कैसे करें इस्तेमाल

alfalfa health benefits know inside

अल्फाल्फा को अपनी डाइट में कई रूप शामिल कर सकती हैं। अधिकतर महिलाएं अंकुरित अल्फाल्फा का ही सेवन करती हैं। कई महिलाएं अल्फाल्फा की पत्तियां और पाउडर का इस्तेमाल चाय में बनाने के लिए इस्तेमाल करती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रति सौ ग्राम अल्फाल्फा में 92 ग्राम से अधिक पानी, 23 ग्राम ऊर्जा, और लगभग 4 ग्राम के आसपास प्रोटीन की मात्रा होती है।

यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ

Image Credit:(@post.healthline.com, cdn.cdnparenting.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।