पिंपल्स और डलनेस को कम कर सकता है Homemade Face Wash, जानें बनाने का तरीका

चेहरे पर जब भी डलनेस या पिंपल्स नजर आते हैं, तो हम सबसे पहले पार्लर जाते हैं और स्किन को रिपेयर करते हैं। लेकिन इसके बाद भी स्किन प्रॉब्लम कम नहीं होती है, तो हम एक्सपर्ट की राय लेकर प्रोडक्ट को इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है बाजार के प्रोडक्ट आपकी स्किन को हेल्दी रख सकता है। खासकर फेस वॉश जिसका इस्तेमाल हम रोजाना चेहरे को साफ करने के लिए करते हैं। ऐसे में हम इसे बाजार से स्किन के हिसाब से खरीदते हैं। लेकिन आप ब्यूटी एक्सपर्ट रजनी निगम जो नोएडा में रहती हैं, उनके बताए गए तरीके से इसे घर पर तैयार करें और इस्तेमाल करें। इससे आपकी स्किन हेल्दी हो जाएगी।
घर पर फेस वॉश को बनाने की सामग्री
- गुलाब जल- आधा कप
- एलोवेरा जेल- 2 चम्मच
- विटामिन ई कैप्सूल- 1
- बादाम का तेल- 1 चम्मच
घर पर फेस वॉश बनाने का तरीका
- इसके लिए आपको अपनी पसंद का फेस वॉश एक बाउल में लेना है।
- अब इसमें गुलाब जल को मिक्स करना है।
- फिर इसमें एलोवेरा जेल और विटामिन ई कैप्सूल मिलाएं।
- इसके बाद इसमें बादाम तेल को मिक्स करें।
- फिर इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके स्टोरेज बोतल में डालें।
कैसे करें फेस वॉश का इस्तेमाल?
- इसके लिए आपको पहले पानी से चेहरे को साफ करना है।
- फिर अपने चेहरे पर घर पर बने फेस वॉश को इस्तेमाल करना है।
- इसे अच्छे से चेहरे पर हल्के हाथों से रब करना है।
- फिर पानी से चेहरे को साफ करके टॉवल से क्लीन करना है।
- इससे आपका चेहरा साफ हो जाएगा। जब आप रोजाना इस्तेमाल करेंगी, तो इससे पिंपल्स और डलनेस कम हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें: ग्लोइंग स्किन चाहिए? चेहरा धोते वक्त इन गलतियों से बचें, वरना स्किन को हो सकता है नुकसान
घर पर बने फेस वॉश को इस्तेमाल करने के फायदे
- अगर आप घर पर बने फेस वॉश का इस्तेमाल स्किन को हेल्दी रख सकते हैं।
- अगर आपको स्किन पर पिंपल्स या डलनेस है, तो ऐसे में आप घर के बने फेस वॉश का इस्तेमाल करेंगे तो आपकी स्किन पर केमिकल प्रोडक्ट नहीं लगेगा।
- फेस वॉश में विटामिन ई कैप्सूल, एलोवेरा जेल और बादाम का तेल मिक्स है, तो इससे आपके पिंपल्स की प्रॉब्लम भी कम होने लगेगी।
- इसे आप रोजाना इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही, आपको इसे खरीदने के लिए बाजार जाकर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इसे भी पढ़ें: फ्रिज के पानी से धोती हैं चेहरा, तो एक्सपर्ट की बताई इन बातों का रखें ध्यान
इस तरह से आप फेस वॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके चेहरे पर मौजूद स्किन प्रॉब्लम कम हो सकती है। बस आपको किसी भी चीज को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें।
नोट: स्किन पर किसी भी चीज को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।