Cooking Hacks: खाना बनाते-बनाते जला दिया प्याज-टमाटर का मसाला तो उसे ऐसे करें ठीक

How to Fix Burnt Food: मान लीजिए कभी आपका मूड बेहतरीन हो और आप जबरदस्त खाना बनाने की सोच रहे हैं। आपने पूरा मसाला तैयार किया और इतने में कहीं ऐसे व्यस्त हो गए कि आपका पूरा तैयार मसाला जल जाए... तो बताइए कितना गुस्सा आता है न खुद पर? मसाला आपके पैन या कुकर में चिपक जाता है और जलने की महक भी आने लगती है। ऐसे में आप खाना तो नहीं खा सकते और जो इतनी सामग्री है वो भी वेस्ट होती है।
अगर मसाला जल गया हो तो कई सारे ऐसे ट्रिक्स हैं जिन्हें आप आजमा सकती हैं। अब थोड़ा बहुत मसाले का जलना तो फिर भी चल जाएगा, लेकिन अगर पूरी ग्रेवी ही जल गई है तो उसे खाने का कोई फायदा नहीं है।
इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे कुछ ट्रिक्स और टिप्स बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप इस जले हुए मसाले को ठीक कर सकते हैं। इसे खाने लायक बना सकते हैं और इसके स्वाद में भी ज्यादा गड़बड़ी नहीं होगी। चलिए आइए फिर जानते हैं इस जले हुए मसाले को ठीक करने के क्या तरीके हैं-
इसे भी पढ़ें : Kitchen Hacks: फटे हुए दूध से गाढ़ी और टेस्टी दही जमाने का आसान तरीका
1. पैन या कुकर को खुरचें नहीं(Don't Scrape the Bottom)
जब भी मसाला, सब्जी, दाल या कोई ग्रेवी जलती है तो वह बर्तन में चिपकना शुरू हो जाती है। अक्सर लोग इस गलती को ठीक करने के लिए जल रहे मसाले को खुरचने लगते हैं और इससे जला हुआ मसाला आपके पूरे खाने का स्वाद बदल देता है। अगर आप बर्तन के तले पर चिपके खाने को खुरचते हैं तो वो बिना जले हुए हिस्से में मिलकर उसे भी कड़वा बना देता है। इसलिए एक बात का ख्याल रखें कि आप अपने पैन या कुकर को बिल्कुल न खुरचें। अगर मसाला ज्यादा जल गया तो धीरे-धीरे ऊपर से बचे हुए मसाले को अलग कर लें ()।
2. आलू से बचाएं जलता हुआ मसाला (Potato to Fix Burnt Masala)
कई बार ऐसा होता है कि मसाला थोड़ा सा भी जल जाए तो उसकी महक पूरे खाने में आती है। कई बार तो वही जला हुआ स्वाद पूरे खाने में आने लगता है। इस मसाले को बचाने के लिए आप छिले हुए कच्चे आलू (कच्चे आलू से बनाएं मंचूरियन) का इस्तेमाल कर सकते हैं। आलू इस कड़वे और जले हुए स्वाद को अब्सॉर्ब कर लेता है। इसके लिए अपनी ग्रेवी में आलू डालें और उसे धीमी आंच पर कुछ देर के लिए पका लें। 10-15 मिनट बाद आलू को बाहर निकाल लें। आपका सब्जी या ग्रेवी का मसाला एकदम ठीक हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें : Cooking Tips: टमाटर के बिना इन 3 चीजों से गाढ़ी करें ग्रेवी, स्वाद हो जाएगा दोगुना
3. दूध और दही से ठीक करें मसाला (Yogurt to Fix Burnt Masala)
दूध और दही ऐसी चीजें हैं जो जली हुई सामग्री की गंध को आसानी से छिपा लेती हैं। आप जले हुए मसाले में क्रीम भी डाल सकते हैं। अगर आपकी सब्जी या ग्रेवी का मसाला बर्तन में चिपकने लगा हो तो उसमें आप तुरंत 2-3 चम्मच दही, दूध या क्रीम डालें और उसे बिना चलाएं 2-3 मिनट पकने दें। इसके बाद धीरे-धीरे से अपनी ग्रेवी को चलाते रहें। इससे आपकी सब्जी भी ठीक हो जाएगी और उसका स्वाद और फ्लेवर भी अच्छा हो जाएगा।
आपका मसाला, ग्रेवी, सब्जी या करी कितनी जली है, ये हैक्स उस पर भी निर्भर करता है। अगर मसाला बहुत ज्यादा खराब न हुआ हो तो ये हैक्स आपके काफी काम आएंगे। अपनी जली हुई सब्जी को बचाने के लिए इन हैक्स को आजमाएं और हमें अपना अनुभव जरूर बताएं।
अगर आपको हमारे बताए गए ये हैक्स पसंद आए तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। आप और किन चीजों के बारे में फूड सेक्शन में पढ़ना चाहते हैं, वो भी कमेंट कर बताएं। इसी तरह के रोचक आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Ho
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।