Kitchen Cleaning Hacks: मिनटों में चमक जाएंगे किचन के जले बर्तन, बस इन 3 चीजों का घोल बनाकर करें सफाई

किचन में सुबह और शाम का वक्त ऐसा होता है। जहां हमें थोड़ा जल्दी में काम करना होता है। सुबह के समय हसबैंड और बच्चों के लिए टिफिन बनाने की जल्दी और शाम को जल्दी काम करके फ्री होने के चलते जल्दबाजी होने लगती है। ऐसे में हड़बड़ी में काम करने या फिर किचन में कुछ गैस पर रखकर अक्सर गृहणियां भूल जाती हैं। ऐसे में गैस पर रखा हुआ बर्तन और पक रही सब्जी या दूध समेत अन्य चीजें जलकर खाक हो जाती हैं। अब बर्तन को साफ करने में काफी मशक्क्त भी करनी पड़ती हैं, लेकिन इसके बावजूद भी बर्तन साफ नहीं होता है। फिर चाहे वो स्टील, लोहे या एलुमिनियम का पतीला, प्रेशर कुकर या अन्य कोई भी बर्तन क्यों न हो। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है और आपके हर कोशिश करने के बावजूद भी बर्तन साफ नहीं होता है तो आज हम आपको एक घोल बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आपका जला हुआ बर्तन चुटकियों में साफ हो सकता है। साथ ही, आपको जले बर्तन साफ करने में ज्यादा मेहनत और पैसा भी खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
जले बर्तन को साफ करने के लिए घोल
आप नीचे बताई जा रही इन चीजों की मदद से घर पर ही इस घोल को बनाकर जले बर्तनों को दोबारा नए जैसा चमका सकती हैं।
आवश्यक सामग्री
- 1 कटोरी प्याज का रस
- 2 चम्मच सेंधा नमक
- 1 चम्मच विनेगर
- गर्म पानी
जले बर्तन साफ करने का तरीका
- सबसे पहले आपको जले हुए बर्तन में थोड़ा पानी डालकर गर्म करना है।
- फिर आपको प्याज को छीलकर उसका रस निकाल लेना है।
- प्याज का रस आप जले हुए बर्तन में डाल दें।
- फिर आपको एक चम्मच सेंधा नमक डालकर मिक्स करना है।
- इसके बाद आप ऊपर से एक चम्मच विनेगर डालकर चलाएं।
- इन तीनों चीजों के घोल को हल्का गर्म करके करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद आपको बर्तन में करीब दो गिलास पानी डालकर उबाल लेना है।
- साथ ही आप बर्तन में थोड़ा लिक्विड डिश वाश डाल दें।
- अब कोई ब्रश या लोहे का स्क्रबर लेकर उसकी मदद से बर्तन को रगड़ना है।
- उसके बाद बर्तन में थोड़ा डिश वाश और थोड़ा-थोड़ा गर्म पानी डालकर उसे फिर रगड़ना है।
- आप देखेंगी जला हुआ बर्तन एकदम चमक उठेगा।
ये भी पढ़ें: Kitchen Cleaning Tips: जले हुए बर्तनों पर डालें यह सफेद रंग का घोल, फिर देखें शीशे-सी चमक
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।