आटे में प्याज डालकर गूंथने से कुछ ही मिनटों में टाइट हो जाता पराठा, जानें कारण और कैसे बना सकती हैं सॉफ्ट

प्याज का पराठा बनाना लोगों को मुश्किल नहीं लगता है, क्योंकि अधिकतर लोग इसे आटे में गूंथ के बना देते हैं। इसके लिए केवल प्याज को छोटा-छोटा काटना होता है। आटे में ही लोग सारे मसाले भी मिक्स कर लेते हैं, लेकिन अक्सर इस तरह प्याज का पराठा बनाने पर यह सॉफ्ट नहीं बनता। आप चाहें इसे कितना भी ढक कर रख लें, यह 5 से 10 मिनट बाद ही ही सूखा और टाइट हो जाता है। ऐसे में लोगों को समझ नहीं आता कि इसे सॉफ्ट कैसे बनाया जाए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे, जिसकी मदद से अगर आप आटे में प्याज डालकर गूथेंगी तो भी पराठा टाइट नहीं होगा।
प्याज का पराठा सॉफ्ट क्यों नहीं बनता?
- इसका सबसे बड़ा कारण है प्याज से निकलने वाला पानी, आटा गूंथते समय प्याज से पानी निकलता है। ऐसे में जब आप इसे तवे पर बेलकर डालती हैं, तो गर्म होने की वजह से प्याजा की नमी जल जाती है, जिससे यह टाइट हो जाता है।
- प्याज का पराठा बनाते समय यह बेलन और चकले पर चिपकता ज्यादा है, इसलिए लोग पराठा बनाते समय इसपर परथन (dry flour) ज्यादा लगाते हैं। इसकी वजह से पराठा सॉफ्ट नहीं बनता।
- कई लोग पराठे का आटा बहुत ज्यादा टाइट गूंथते हैं, उन्हें लगता है कि प्याज भी पानी छोड़ेगा, इसलिए टाइट गूंथना ठीक रहेगा, लेकिन इससे पराठा बनाने के बाद सूखता जल्दी है।
- इसके अलावा पराठे का टाइट होने का एक कारण पकाने पर भी निर्भर करता है, अगर आप तेज आंच पर इसे सेंकती हैं, तो यह तवे पर ही टाइट हो जाता है।
इसे भी पढे़ं- पराठे नहीं बनेंगे सख्त और ड्राई, आटा गूंथने से लेकर सेंकने के ये ट्रिक्स आएंगे काम
प्याज का पराठा सॉफ्ट कैसे बनाएं?
- आटा हमेशा मीडियम सॉफ्ट गूंथना चाहिए। प्याज के पराठा का आटा अगर सॉफ्ट रहता है, तो इसे बेलते हुए न ही ज्यादा आटा लगाने की जरूरत होती है और न ही यह टाइट होता है।
- अगर आप चाहें, तो आटा गूंथते समय इसमें 1–2 चम्मच दही या घी डाल सकती हैं। यह पराठा सॉफ्ट बनाने का अच्छा तरीका है।
- प्याज का पराठा सेंकते समय गैस की आंच मीडियम रखें और इसे बहुत ज्यादा दबाकर न सेकें।
- पराठे पर घी लगा रही हैं, तो इसे ज्यादा देर तक तवे पर न रखें। तवा गर्म होता है, तो घी हवा में उड़ जाता है, जिससे पराठा टाइट होने लगता है। इसलिए घी लगाते ही, तुरंत इसे तवे से उतार लें।
- अगर इसके बाद भी यह सॉफ्ट नहीं बन रहा है, तो पराठा बनने के बाद इसे डिब्बे में रखते समय भी ऊपर से हल्का घी लगा लें। इससे यह टाइट नहीं होगा।
इसे भी पढ़ें: सॉफ्ट और फूली-फूली नहीं बनती रोटियां तो अपनाएं ये टिप्स
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
IMAGE CREDIT- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।