Kitchen Hacks: फटे हुए दूध से गाढ़ी और टेस्टी दही जमाने का आसान तरीका

How To Make Curd With Spoiled Milk: गर्मियों में सबसे ज्यादा दूध फटने की समस्या पैदा हो जाती है। कई बार दूध फ्रिज में रखने के बाद भी फट जाता है। हालांकि, फटे हुए दूध को ठीक नहीं किया जा सकता इसलिए महिलाएं इसका पनीर बना लेती हैं। लेकिन हर बार खराब दूध से पनीर बनाया जाए ये इसमें भी बोरियत आने लगती है। बार-बार पनीर ना बनाकर महिलाएं दूध को फेंक देती हैं।
लेकिन अब आपको ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको फटे हुए दूध से गाढ़ी और टेस्टी दही बनाने का आसान तरीका बना रहे हैं। फटे हुए दूध का न सिर्फ दही अच्छा जमेगा बल्कि स्वाद में अच्छा भी होगा। तो चलिए जानते हैं खराब दूध से दही बनाने का आसान तरीका क्या है।
फटे दूध से दही बनाने का आसान तरीका

सामग्री
- दूध- 1 किलो (फटा हुआ)
- दही- 500 ग्राम
बनाने का तरीका
- फटे हुए दूध से दही बनाने के लिए बहुत ही आसान है।
- इसके लिए बस आपको दूध गैस पर रखकर गर्म करना होगा।
- इसके बाद जब पानी थोड़ा अलग हो जाए, तो आप सारा पानी निकालकर इसमें दही डाल दें।
- दही डालने के बाद आप इसे 5 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- अब आप इसे एक मिट्टी के बर्तन में डाल लें और किसी गर्म जगह पर रख दें।
- जब दही थोड़ी जमने लगे तो आप इसे गाढ़ा होने के लिए फ्रिज में रख दें।
- अगर आपका दही गाढ़ा नहीं जमा तो आप मिल्क पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- बस आपका झटपट घर का स्वादिष्ट तैयार है।
इसे ज़रूर पढ़ेंं-बिगड़े हुए दही को सही करने का आसान तरीका
दूध से दही बनाने का तरीका

सामग्री
- दूध- 1 किलो
- दही- 500 ग्राम
बनाने का तरीका
- दूध से दही बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में दूध को उबालने के लिए रख दें।
- अब दूध को ठंडा होने के लिए रख दें। (उबालते समय बर्तन से बार-बार गिर जाता है दूध तो ये टिप्स अपनाएं)
- जब दूध ठंडा हो जाए तो आप इसमें दही को डाल दें।
- दही डालने के बाद आप इसे लगभग 2 से 3 घंटे के लिए छोड़ दें।
- जब दही थोड़ा जमने लगे तो आप इसे फ्रिज में गाढ़ा होने के लिए छोड़ दें।
- बस आपका दही तैयार है।
इन बातों का रखें ध्यान

- आप फटे हुए दूध का इस्तेमाल करने से पहले दूध को टेस्ट कर लें।
- अगर आपका दूध फट गया है तो तुरंत इसका पानी निकालकर दही को मिक्स कर लें।
- जिस बर्तन में दूध फटा है आप उसी में दही न जमाएं। (फटे दूध से बनाई जा सकती हैं ये 3 मिठाइयां)
- दही जमाते समय दूध बहुत ज्यादा गर्म या बिल्कुल ठंडा नहीं होना चाहिए।
- आप इस दही का इस्तेमाल 2 दिन से ज्यादा न करें।
- इसे स्टोर करने के लिए आप मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल करें।
इसे ज़रूर पढ़ेंं-Kitchen Hacks: दही घर पर ही जमेगा गाढ़ा और टेस्टी अगर अपनाएंगी ये 4 टिप्स
इस तरह आप घर पर आसानी से फटे हुए दूध से दही जमा सकती हैं। आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेखपढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।