बिना कुकर के पैन में सब्जी जल्दी बनाने के टिप्स, नहीं लगेगी ज्यादा LPG गैस

प्रेशर कुकर में खाना बनाना तो बहुत ही आसान है, मगर जब प्रेशर कुकर खराब हो जाता है तो खाना बनाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि खाना बनाने के लिए सबसे ज्यादा प्रेशर कुकर का उपयोग किया जाता है। इसलिए प्रेशर कुकर हर भारतीय किचन का अहम हिस्सा है।
आप कुकर में तीखी चीजें, मीठी चीजें, पुलाव आदि सब कुछ आसानी से पका सकती हैं। मगर कई बार प्रेशर कुकर की सीटी खराब हो जाता है, तो मजबूरन सब्जी पैन में बनानी पड़ती है। कुछ को तो इस बात का अंदाज़ा भी नहीं होता कि उन्हें पैन में सब्जी कब तक पकानी है या कितना पानी डालना है।
ऐसे में न सिर्फ ज्यादा समय लगता है बल्कि LPG गैस सिलेंडर भी ज्यादा खर्च हो जाता है। अगर आप भी पैन में खाना जल्दी बनाना चाहती हैं, तो इस लेख में बताए गए हैक्स आपकेकाम आ सकते हैं।
खाना ढककर पकाएं
अगर आप पैन में खाना जल्दी पकाना चाहती हैं या LPG गैस कम खर्च करना चाहती हैं, तो बेहतर होगा कि आप खाने को ढककर पकाएं। (कुकिंग हैक्स से बचाएं LPG गैस) ऐसा करने से भाप बाहर नहीं आती और भाप अंदर रहने की वजह से सब्जी जल्दी पक जाती है। इसलिए बेहतर होगा कि आप पैन को अच्छी तरह से सील बंद कर दें और खाना हल्की आंच पर ढककर पकाएं।
इसे ज़रूर पढ़ें-किचन का काम हो जाएगा आधा अगर अपनाएंगी ये कुकिंग हैक्स
सब्जी को पहले नमक के पानी में उबाल लें
आप कोई भी सब्जी पैन में बना सकती हैं, लेकिन कुछ सब्जी ऐसी होती हैं जिन्हें बनने में काफी वक्त लगता है जैसे- मटर, गंठल वाली सब्जी। इसलिए बेहतर होगा कि पहले आप गंठल वाली सब्जी को नमक के पानी में 5 मिनट उबाल लें और फिर पैन में तमाम मसाले डालकर पकने के लिए छोड़ दें।
उबालकर पैन में सब्जी बनाने से न सिर्फ आपका टाइम बचेगा बल्कि गैस भी कम खर्च होगी। (फ्रोजन फूड्स को बनाने का तरीका)
तेज गैस का करें इस्तेमाल
आप पैन में खाना बनाते वक्त गैस की तेज आंच कर सकती हैं। हालांकि, तेज आंच करने के बाद आपको खाना बहुत ध्यान से बनाना होगा। वर्ना आप कोशिश करें कि इसे हमेशा मध्यम आंच पर ही खाना बनाएं, क्योंकि बहुत हल्की आंच पर खाना बहुत देर से बनेगा और गैस भी अधिक खर्च होगी।
साथ ही, अगर आप कोई दाल बना रही हैं तो पहले दाल या फिर चावल को पानी में भिगो दें और इसके बाद ही पकाएं। (सब्जियों के छिलके ऐसे करें इस्तेमाल)
इसे ज़रूर पढ़ें-किचन का काम करने में होती है थकान तो ये 10 हैक्स दिलाएंगे आराम
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके काम आएगी। अगर आपको कोई और अमेजिंग हैक पता हो तो वो हमें कमेंट कर जरूर बताएं। इस लेख को लाइक और शेयर करना न भूलें और ऐसी ही कुकिंग टिप्स और ट्रिक्स के लिए पढ़ते रहें हरजिंदगी।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।