Baked Pizza Puff Recipe: क्यों जाना मार्केट? जब कड़ाही में बना सकती हैं बेक्ड पिज्जा पफ, पढ़ें पूरी रेसिपी

Baked Pizza Puff Recipe: बच्चे हो या बड़े, सभी को पिज्जा खाना पसंद होता है। अब ऐसे में लोग आमतौर इसके लिए मार्केट जाते हैं, लेकिन इनमें से कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्हें ज्यादा तेल और मसाला नहीं पसंद होता है। ऐसी स्थिति में लोग पिज्जा घर पर बनाते हैं, लेकिन जब बारी बेक्ड पिज्जा बनाने की आती है, तो इसके लिए लोग हजार बार सोचते हैं, पर क्या आपको पता है कि आप बेक्ड पिज्जा पफ बिना ओवन यानी कुकर में बना सकती हैं। इस लेख में आज हम आपको बेक्ड पिज्जा पफ बनाने की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। नीचे पढ़ें विधि-
बेक्ड पिज्जा पफ रेसिपी Recipe Card
बेक्ड पिज्जा पफ बनाने का तरीका
Ingredients
- मैदा-2 कप
- बेकिंग पाउडर- 1 छोटी चम्मच
- नमक - ½ छोटी चम्मच
- तेल-6 बड़े चम्मच
- तेल- 1 बड़े चम्मच
- अदरक-1 छोटी चम्मच
- स्वीट कॉर्न-2-3 बड़े चम्मच
- मटर के दाने- 2-3 बड़े चम्मच
- गाजर-½ कप
- कटी हुई
- शिमला मिर्च-½ कप कटी हुई
- टमाटर-½ कप कटी हुई
- नमक-½ छोटी चम्मच
- ऑरेगैनो-1 छोटी चम्मच
- शेजवान सॉस-1 छोटी चम्मच
- टमाटर सॉस-2 बड़े चम्मच
- फ्रोजेन चीज- ½ कप
Step
- Step 1:
बेक्ड पिज्जा पफ बनाने के लिए एक कटोरे में 2 कप मैदा लेकर इसमें ½ छोटी चम्मच नमक, 1 छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर और 6 बड़े चम्मच तेल डालें।
- Step 2:
अब इन सब चीजों को अच्छे से मिला कर थोड़ा-थोड़ा पानी डाल कर सख्त डो बनाएं।
- Step 3:
इसके बाद स्टाफिंग बनाने के लिए पेन में 1 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम कर इसमें 1 छोटी चम्मच ग्रेटेड अदरक डालें।
- Step 4:
इसके बाद इसमें ½ कप बारीक कटी हुई गाजर, ½ कप बारीक कटी हुई शिमला मिर्च, ½ कप बारीक कटे हुए टमाटर, ½ छोटी चम्मच नमक, 1 छोटी चम्मच ऑरेगैनो, 1 छोटी चम्मच शेजवान सॉस और 2 बड़े चम्मच टोमटो सॉस डालकर सब्जियों को 2 मिनट भूनें।
- Step 5:
इसके बाद स्टाफिंग को प्लेट में निकाल कर ठंडा करें। अब इसमें ½ कप फ्रोजेन चीज डाल कर अच्छे से मिलाएं।
- Step 6:
इसके बाद डो को अच्छे से मसल कर बराबर 6 हिस्से करें।
- Step 7:
अब इन्हें गोल करके बेलकर इसकी बराबर की 6/6 की शीट काट लीजिए और एक्स्ट्रा आटा निकाल दें।
- Step 8:
अब इनके चारों कोनो पर थोड़ा पानी लगाकर दो हिस्सों पर थोड़ी स्टफ्फिंग रखकर दूसरे हिस्से से दोनों को कवर कर चिपकाएं।
- Step 9:
फिर कांटे वाले चम्मच से इसके कोनों पर डिजाइन बनाएं।
- Step 10:
मोटे तले वाली कड़ाही में 2 कप नमक और एक जाली स्टैंड रख कर पानी को गर्म होने के छोड़ दें।
- Step 11:
इसके बाद मीडियम साइज की थाली पर ग्रीस लगाकर पिज्जा पफ रख कर क्रीम से कोट कर स्टीम करें।
- Step 12:
इसके बाद 10 मिनट बेक होने के बाद निकालकर सर्व करें।
बेक्ड पिज्जा पफ बनाने का तरीका

- बेक्ड पिज्जा पफ बनाने के लिए एक कटोरे में 2 कप मैदा लेकर इसमें ½ छोटी चम्मच नमक, 1 छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर और 6 बड़े चम्मच तेल डालकर अच्छे से मिला कर थोड़ा-थोड़ा पानी डाल कर सख्त डो बनाएं।
- इसके बाद स्टाफिंग बनाने के लिए पेन में 1 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम कर इसमें 1 छोटी चम्मच ग्रेटेड अदरक डालें।
- अदरक भूनने के बाद फ्लेम को एकदम धीमा करके इसमें 2-3 बड़े चम्मच स्वीट कॉर्न और 2-3 बड़े चम्मच मटर के दाने डाल कर 1 मिनट भूनें।
- इसके बाद इसमें ½ कप बारीक कटी हुई गाजर, ½ कप बारीक कटी हुई शिमला मिर्च, ½ कप बारीक कटे हुए टमाटर, ½ छोटी चम्मच नमक, 1 छोटी चम्मच ऑरेगैनो, 1 छोटी चम्मच शेजवान सॉस और 2 बड़े चम्मच टोमटो सॉस डालकर सब्जियों को 2 मिनट भूनें।
- फिर इसमें 2 बड़े चम्मच पानी डाल कर 2 मिनट ढक कर पकाएं और फ्लेम बंद करें।
- इसके बाद स्टाफिंग को प्लेट में निकाल कर ठंडा करें। अब इसमें ½ कप फ्रोजेन चीज डाल कर अच्छे से मिलाएं।
- इसके बाद डो को अच्छे से मसल कर बराबर 6 हिस्से करें।
- इसके बाद डो का एक हिस्सा निकाल कर बाकी ढक कर रखें।
- अब इन्हें गोल करके बेलकर इसकी बराबर की 6/6 की शीट काट लीजिए और एक्स्ट्रा आटा निकाल दें।
- अब इस शीट के बराबर के 4 चौकोर हिस्से काटें।
- अब इनके चारों कोनो पर थोड़ा पानी लगाकर दो हिस्सों पर थोड़ी स्टफ्फिंग रखकर दूसरे हिस्से से दोनों को कवर कर चिपकाएं।
- फिर कांटे वाले चम्मच से इसके कोनों पर डिजाइन बनाएं।
- मोटे तले वाली कड़ाही में 2 कप नमक और एक जाली स्टैंड रख कर पानी को गर्म होने के छोड़ दें।
- इसके बाद मीडियम साइज की थाली पर ग्रीस लगाकर पिज्जा पफ रख कर क्रीम से कोट कर स्टीम करें।
- इसके बाद 10 मिनट बेक होने के लिए छोड़ दें।

- समय पूरा होने के बाद चेक कर सर्व करें।
इसे भी पढ़ें- Recipe Of The Day: लौकी-तोरई छोड़िए, इस बार खाने में बनाएं भुट्टे की स्वादिष्ट सब्जी; ये रही रेसिपी
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।